उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों तेज है बयानबाजी का दौर, प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा जोरदार निशाना, आज कानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- जो लोग हों दंगाइयों के यार, अराजकता पैदा करना और अंधेरे में रखकर डकैती डालना जिन्होंने अपने जीवन का बना दिया था हिस्सा, जिनके लिए परिवार ही हो गया था प्रदेश, वे लोग विकास क्या कराएंगे? इस समय देश के अंदर हैं 2 मियां, एक छोटे मियां और एक बड़े मियां, छोटे मियां और बड़े मियां को घुसपैठियों से है बड़ा प्यार, ये बांग्लादेशी घुसपैठियों को लगाते हैं गले और दलितों, वंचितों, गरीबों, अन्नदाता किसानों और युवाओं का ये करते हैं अपमान, समाजवादी पार्टी को भी और कांग्रेस को भी प्रदेश के अंदर लंबे समय तक शासन करने का अवसर हुआ प्राप्त, याद करिए अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए होता था मजबूर, गरीब भूखा ही मरने के लिए होता था मजबूर, युवाओं को नहीं मिलती थी नौकरी, नौकरी के नाम पर युवाओं के हक पर डाल दी जाती थी डकैती, नारी की सुरक्षा में समाजवादी पार्टी स्वयं बनी हुई थी खतरा, उनके गुंडे जगह-जगह जाकर व्यापारियों और गरीबों की जमीनों पर करते थे कब्जा और दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर करते थे सम्मानित, इन्होंने प्रदेश में जो तांडव किया था आज फिर ये लोग प्रदेश को ले जाना चाहते हैं उधर ही, ये संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में करते हैं खड़ा, न्यायालय का करते हैं अपमान, बांग्लादेशी घुसपैठी और पाकिस्तानी घुसपैठियों का करते हैं समर्थन और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को ही घुसपैठी बता कर करते हैं अपमानित, मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि आपको बांग्लादेशी घुसपैठियों से क्यों है इतना प्यार?
CM योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार- परिवारवाद, गुंडाराज और घुसपैठियों के समर्थन का लगाया आरोप

Yogi Adityanath I Samajwadi Party I Akhilesh Yadav I Congress I Up Politics I Up Bjp I Political News I Politalks News I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I








