PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

खड़गे के बयान पर भड़के केशव मौर्य, बोले- कांग्रेसियों को पड़ गया पागलपन का दौरा!

26 अक्टूबर 2026
साझा करें:
खड़गे के बयान पर भड़के केशव मौर्य, बोले- कांग्रेसियों को पड़ गया पागलपन का दौरा!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर किया पलटवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया है विवादित बयान, पटना में एक कार्यक्रम में खरगे के भाषण के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले, इसी बात का जवाब देते हुए खरगे ने कहा- मोदी के बाप भी चले जाएंगे, वही अब खड़गे के बयान पर बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने किया पकतवार, मीडिया से बात करते हुए मौर्या ने कहा- कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हों या फिर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हो या फिर कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता हो, उन्होंने अनेक बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया, देश शायद यह बर्दाश्त कर लेता लेकिन उनके स्वर्गीय पिता और माता तक का अपमान किया, ऐसे कांग्रेसियों पर धिक्कार है, उन्हें शर्म आनी चाहिए, उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं किया है बल्कि देश की जनता जिन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचाया, उसका अपमान किया है, देश की जनता कांग्रेस से इसका हिसाब करेगी, उन्हें इसका ब्याज के साथ हिसाब चुकाना होगा, सत्तावियोग में इतने विचलित हैं और पागलपन का दौरा पड़ गया है कि भाषा की मर्यादा नहीं रही गई, लोकतंत्र में बोलने का अधिकार सभी को है मगर उसकी भी एक मर्यादा होती है, अगर इतना वरिष्ठ नेता अपनी जुबान को लगाम देना नहीं जानता है तो हम उनको गाली नहीं देंगे, गाली का जवाब देश की जनता कमल का बटन दबाकर देगी, नेता तुरंत प्रधानमंत्री और जनता से माफी मांगे 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal