लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़ी बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के काफिले के साथ हुआ बड़ा सड़क हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों सहित कई कार्यकर्ता बताये जा रहे घायल, हालांकि राहत की बात यह है कि राहुल गांधी पूरी तरह बताए जा रहे हैं सुरक्षित, दरअसल राहुल गांधी आज सोमवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि मामले की सुनवाई के लिए जा रहे थे, सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचने के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से सुल्तानपुर के लिए हुए थे रवाना, इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 किलोमीटर माइलस्टोन के पास उनके काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं, टक्कर इतनी अचानक हुई कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हादसे में कई लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारी आई सामने, राहुल गांधी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े साल 2018 के मानहानि मामले में अदालत में पेश होने जा रहे थे, जहां इस मामले में सुनाया जाना है अहम फैसला
कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले के साथ बड़ा हादसा, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, कई घायल!

Rahul Gandhi I Congress I Uttarpradesh I Breaking News I











