PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह से जुड़े मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

26 अक्टूबर 2026
साझा करें:
राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह से जुड़े मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi Defamation Case, Rahul Gandhi Acquitted, Rahul Gandhi Court Verdict, Sultanpur Court News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़ी बड़ी खबर, करीब 8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अदालत ने सुनाया अहम फैसला, आज राहुल गांधी खुद सुल्तानपुर की अदालत में हुए पेश, जहां विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने राहुल गांधी को सभी आरोपों से किया बरी, कोर्ट ने माना कि राहुल गांधी की टिप्पणी मानहानिकारक प्रकृति की नहीं थी, राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने कहा- इस मामले में सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत ने राहुल गांधी को दोषमुक्त किया है,  दरअसल यह मामला साल 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़ा था, राहुल गांधी ने कथित तौर पर अमित शाह को हत्या के एक मामले में आरोपी बताया था, इसी बयान को लेकर भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का दर्ज कराया था मुकदमा, लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आज अदालत ने राहुल गांधी के पक्ष में सुनाया फैसला, जिससे कांग्रेस नेता को मिली बड़ी कानूनी राहत 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal