राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला, मदन राठौड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश दौरे पर दी बड़ी प्रतिक्रिया, जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा- संसद चलने का समय होता है, तब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं और वहां से कोई न कोई शगूफा लाकर यहां छेड़ देते हैं, जिससे संसदीय कार्य में अवरोध उत्पन्न हो जाता है, हर बार वे अपने विदेश दौरे से प्रेरित होकर आते हैं, यह ठीक बात नहीं है, अपने देश की चिंता करनी चाहिए, ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए जिससे देश का नुकसान हो, हर राजनेता के लिए, चाहें वो पक्ष में हो या विपक्ष में हो, उसे ऐसी राजनीति करनी चाहिए जिससे देश मजबूत बने, देश का और नागरिकों का भला हो, ये हम सभी के लिए आवश्यक है
राहुल गांधी पर भड़के मदन राठौड़, बोले- विदेश से आकर संसदीय कार्य में डालते हैं बाधा

Rahul Gandhi I Madan Rathore I Rajasthan I Breaking News I









