उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जुड़ी बड़ी खबर, प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में पुलिस की छापेमारी के दौरान सामने आया एक हैरान कर देने वाला मामला, नवाबगंज इलाके में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए नोटों से भरे तीन ड्रम बरामद होने से हड़कंप मचा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रमों में मिली है 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां, बरामद नकदी की कीमत बताई जा रही है पांच करोड़ रुपये से अधिक, अभी तक गिनती है जारी, हालांकि रकम की आधिकारिक पुष्टि होना है बाकी, इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर करोड़ों रुपये की यह नकदी किसकी है, कहां से आई और इसे जमीन के अंदर क्यों छिपाकर रखा गया था? वही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने चोरी की रकम छिपाए जाने की सूचना पर राकेश यादव उर्फ महाकाल के घर मारा था छापा, जहां करीब साढ़े चार घंटे की तलाशी के बाद नकदी हुई बरामद, पुलिस ने घर और आसपास की संपत्ति को सील कर दिया है तथा राकेश के भाई बबलू को लिया हिरासत में
Prayagraj News, UP Police, Cash Recovery, Prayagraj Police Raid, Uttar Pradesh News, Breaking News, Hindi News









