जितेंद्र कुमार दोहरे की जीवनी (Jitendra Kumar Dohare Biography in Hindi)
Jitendra Kumar Dohare Latest News - जितेंद्र कुमार दोहरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक जमीनी नेता है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से अपनी राजनीतिक यात्रा आरंभ करने वाले दोहने वर्ष 2020 समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए थे. पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने इटावा और आस-पास के क्षेत्रो में व्यक्तिगत तौर पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और सपा के पक्ष में लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया. परिणाम यह हुआ कि 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में सपा ने पुरुस्कार स्वरुप उन्हें इटावा लोकसभा (SC) सीट से प्रयाशी बनाया और वे पार्टी के विश्वास पर पूरी तरह से खरे उतरे. उन्होंने भाजपा के पिछले दो चुनावों 2014 और 2019 के विजय रथ को रोक दिया. वर्तमान में, दोहरे 18वीं लोकसभा में इसी सीट से सांसद हैं. इस लेख में हम आपको जितेंद्र कुमार दोहरे के जीवन परिचय (Jitendra Kumar Dohare Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जितेंद्र कुमार दोहरे जन्म और परिवार (Jitendra Kumar Dohare Birth & Family)
जितेंद्र कुमार दोहरे (Jitendra Kumar Dohare) का जन्म 6 फरवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री राम अवतार (Shri Ram Autar) और माता का नाम बिटानी देवी (Bitani Devi) हैं.
उनका विवाह 2 जून 1998 को पवित्रा देवी (Pavitra Devi) से हुआ था. उन्हें चार संतान है. एक बेटा और तीन बेटियां हैं. उनकी पत्नी भी राजनीति में हैं, वह ब्लॉक प्रमुख हैं.
जितेंद्र कुमार दोहरे हिन्दू है, जबकि जाति से दलित हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: 101 फ्रेंड्स कॉलोनी भरथना रोड, इटावा, उत्तर प्रदेश 206001
दूरभाष: 09412184802, 07500037889
वर्तमान पता : 1401-कोसी, बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली 110001
जितेंद्र कुमार दोहरे की शिक्षा (Jitendra Kumar Dohare Education)
जितेंद्र कुमार दोहरे ने 1991 में अभिमन्यु इंटर कॉलेज, कैलाश नगर, जालौने से 12वीं (उच्च माध्यमिक बोर्ड) की.
जितेंद्र कुमार दोहरे राजनीतिक करियर (Jitendra Kumar Dohare Political Career)
पेशे से ठेकेदार और व्यापारिक पृष्ठभूमि से आने वाले जितेंद्र कुमार दोहरे समाजवादी पार्टी के जमीनी नेता मानें जाते हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा बहुजन समाज पार्टी से शुरू हुई थी. समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले वे बसपा से इटावा से जिला प्रमुख भी रहे हैं. वर्ष 2020 में वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए थे.
समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जितेंद्र कुमार दोहरे को इटावा (SC) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए. इस चुनाव में दोहरे को कुल 4,90,747 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व निवर्तमान सांसद राम शंकर कथारिया (Ram Shankar Katheria) को 4,32,328 मत हासिल हुए. इस तरह सपा-इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार दोहरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम शंकर कठेरिया को 58,412 वोटों के अंतर से हरा दिया.
इटावा लोकसभा लोकसभा सीट (Etawah Lok Sabha constituency) से वर्ष 2014 में भाजपा के अशोक कुमार दोहरे और वर्ष 2019 में राम शंकर कथारिया की जीत हुई थी. अब वर्तमान में, इस सीट से समाजवादी पार्टी नेता जितेंद्र कुमार दोहरे सांसद (MP) हैं.
जितेंद्र कुमार दोहरे की संपत्ति (Jitendra Kumar Dohare Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जितेंद्र कुमार दोहरे की कुल संपत्ति 6.22 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 31.68 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको जितेंद्र कुमार दोहरे जीवनी (Jitendra Kumar Dohare Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













