PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्री किरोडी का CM को पत्र, डोटासरा पर FIR दर्ज कराने की मांग की, जानें क्या है पूरा मामला?

23 जून 2026
साझा करें:
मंत्री किरोडी का CM को पत्र, डोटासरा पर FIR दर्ज कराने की मांग की, जानें क्या है पूरा मामला?

Kirodi Lal Meena I Bhajan Lal Sharma I Govind Singh Dotasara I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Rajasthan Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I

राजस्थान की सियासत से जुडी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर लगाया बडा आरोप, मंत्री किरोडी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर डोटासरा और उनके समधी व चूरू के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द पूनिया पर राजनैतिक प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए फर्जी ओबीसी प्रमाण-पत्र बनावाने का लगाया आरोप, मंत्री किरोडी ने पत्र में लिखा डोटासरा ने अपने बेटे और सगे-संबंधियों का चयन आरएएस भर्ती परीक्षाओं में कराया अनुचित तरीके से, डोटासरा के समधी रमेश चन्द पूनिया वर्ष 1993 में महज 32 साल की उम्र में ही बन चुके थे प्रधानाध्यापक, जिसके कारण सरकारी नियमों और 2019 के आधिकारिक सर्कुलर के तहत उनकी संतानें आंएगी ओबीसी क्रीमिलेयर की श्रेणी में, उन्हें आरक्षण का नहीं मिल सकता था कोई लाभ, इसके बावजूद दस्तावेज बनाकर उनकी पुत्री प्रतिभा पूनिया का चयन कराया गया RAS 2016 में, जबकि डोटासरा के पुत्र अविनाश सिंह डोटासरा को भी मुख्य परीक्षा में कम अंक होने के बावजूद इंटरव्यू में प्रभाव के दम पर रिकॉर्ड 85 अंक दिलाकर एकाउंट्स सर्विस में करवाया गया चयन, जिससे गरिमा जिंदल जैसी सर्वाधिक अंक लाने वाली योग्य अभ्यर्थी प्रॉपर RAS बनने से रह गई वंचित, इसी ओबीसी सर्टिफिकेट के आधार पर रमेश पूनिया के दो अन्य बच्चों-पुत्र गौरव पूनिया और पुत्री प्रभा पूनिया का भी RAS 2018 में करा दिया गया चयन, जिसके संबंध में जेल में बंद पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम रायका ने भी पुलिस के सामने कबूल किया था कि डोटासरा ने इन बच्चों को इंटरव्यू में ऊंचे नंबर देने के लिए आरपीएससी सदस्यों पर बनाया था भारी दबाव, इस पूरे मामले को गरीब और असली हकदार ओबीसी युवाओं के अधिकारों पर बड़ा डाका करार देते हुए, मंत्री किरोडी लाल ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की रखी मांग, देखें मंत्री किरोडी लाल मीणा द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिख पत्र

WhatsApp Image 2026-06-23 at 2
WhatsApp Image 2026-06-23 at 2
WhatsApp Image 2026-06-23 at 2
WhatsApp Image 2026-06-23 at 2
+2more images

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal