PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'जयपुर में भी हो सकता है बड़ा हादसा'- लखनऊ अग्निकांड के बाद अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को लिखा पत्र

23 जून 2026
साझा करें:
'जयपुर में भी हो सकता है बड़ा हादसा'- लखनऊ अग्निकांड के बाद अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को लिखा पत्र

छात्रों की सुरक्षा पर गहलोत ने घेरा सरकार को, कहा- तुरंत कराएं सभी कोचिंग सेंटरों का ऑडिट

Ashok Gehlot wrote a letter to CM Bhajanlal: राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र, लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण और दर्दनाक अग्निकांड में 15 निर्दोष विद्यार्थियों की मृत्यु पर अशोक गहलोत जताया दुःख, इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल को लिखा पत्र, अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल से मांग करते हुए कहा-  जयपुर के अनेक कोचिंग संस्थान भी असुरक्षित भवनों में संचालित हो रहे हैं और यहां भी ऐसा हादसा हो सकता है, हमारी कांग्रेस सरकार ने छात्रों की सुरक्षा हेतु प्रतापनगर कोचिंग हब बनाया था, तब करीब 140 कोचिंग संचालकों ने वहां शिफ्ट होने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी परन्तु भाजपा सरकार ने इसे रोक दिया और इस कैंपस को IIT जोधपुर को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी, हमारी मांग है कि इसे IIT जोधपुर को सौंपने का निर्णय तुरंत वापस लेकर कोचिंग संस्थानों को वहां शिफ्ट किया जाए, साथ ही जयपुर के सभी कोचिंग सेंटरों का अग्निशमन व भवन सुरक्षा ऑडिट तत्काल कराया जाए 


अशोक गहलोत की सीएम भजनलाल से मांग: 


प्रतापनगर के कोचिंग हब को IIT जोधपुर को सौंपने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए और इसे उसके मूल उद्देश्य यानी कोचिंग संस्थानों के सुरक्षित संचालन के लिए उपयोग में लाया जाए.

गोपालपुरा बाईपास सहित जयपुर के सभी कोचिंग सेंटरों का अग्निशमन सुरक्षा और भवन विनियमों के अनुपालन के दृष्टिकोण से तत्काल निरीक्षण कराया जाए और अनियमित संस्थानों पर कार्रवाई की जाए.

कोचिंग संस्थान संचालकों को कोचिंग हब में अनिवार्य तौर पर शिफ्ट होने के लिए एक ठोस नीति बनाई जाए और इसके लिए समयबद्ध कार्यक्रम तय किया जाए.

लखनऊ और दिल्ली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति से राजस्थान के छात्रों को बचाने के लिए राज्य स्तरीय कोचिंग सेंटर सुरक्षा नीति बनाई जाए.

यदि ऐसा लगता है कि IITको नए परिसर की आवश्यकता है तो उसके लिए एक नई इमारत बनाई जाए परन्तु कोचिंग हब में कोचिंग संस्थानों को ही शिफ्ट किया जाए.


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal