PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जोधपुर में खुला 'ट्रांसफर मंदिर': पेटी में डल रही अर्जियां, भाजपा विधायक बोले- हम तो महज डाकिया हैं

23 जून 2026
साझा करें:
जोधपुर में खुला 'ट्रांसफर मंदिर': पेटी में डल रही अर्जियां, भाजपा विधायक बोले- हम तो महज डाकिया हैं

Atul Bhansali I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Politics I Bjp Mla I Rajasthan Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I

राजस्थान के जोधपुर शहर से भाजपा विधायक अतुल भंसाली ने बनवाया अनोखा मदिर, इस मंदिर में ट्रांसफर करवाने के लिए सरकारी कर्मचारियों की लग रही हैं अर्जियां, विधायक भंसाली अपने कार्यालय में बनाया है डिजायर मंदिर, जहां ट्रांसफर की अर्जी डाली जा रही सीधे भगवान श्रीराम के चरणों में, इस मंदिर को लेकर विधायक भंसाली ने कहा- हम हैं महज एक डाकिया, इसलिए जो भी यहां आता है ट्रांसफर की डिजायर लेकर, उसे यही कहा जाता है कि भगवान के चरणों में कर दो अर्पित, भगवान की मर्जी से ही होगा सबका काम, बता दें जोधपुर शहर के भाजपा विधायक अतुल भंसाली ने इस डिजायर मंदिर में लगाई है प्रभु श्री राम की तस्वीर, इसके साथ ही तस्वीर के आगे रखा है एक बॉक्स, ट्रांसफर करवाने वाले कर्मचारी इस पेटी में डाल रहे हैं ट्रांसफर की अर्जी, बीते दिनों प्रदेश की भजनलाल सरकार ने कुछ  दिनों के लिए ट्रांसफर से हटाया है बैन, प्रदेश में स्थानीय विधायक की अनुशंसा के आधार पर ही किए जाते हैं ट्रांसफर

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal