नीट परीक्षा 2026 के पेपर लीक के बाद विपक्षी पार्टी के नेता और कॉकरोच जनता पार्टी लगातार मांग रही है केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, इसी बीच मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच जनता पार्टी को बताया दहशतगर्दों की टीम बी, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा उनके इस्तीफे की मांग किए जाने के सवाल पर कहा- जिन्हें डेमोक्रेसी में कर दिया गया रिजेक्ट, वो लोग अब आए हैं भेष बदलकर और अब पडे हैं सिस्टम के पीछे, वे उन लोगों के लिए लगाते हैं नारे जो बांटना चाहते हैं देश को, उनकी हो गई है पहचान, कॉकरोच जनता पार्टी है दहशतगर्दों की टीम-B, वहीं राहुल गांधी की कोटा में रैली को लेकर मंत्री प्रधान ने कहा- विपक्ष को है सवाल पूछने का अधिकार, लेकिन री-एग्जाम से तीन दिन पहले कोटा में जाकर वो पैदा करते हैं दहशत, स्टूडेंट्स के मन में पैदा करते हैं भय, राहुल गांधी की मंशा थी कि 21 जून की री नीट परीक्षा हो जाए खराब, बता दें देश के अलग अलग शहरों में नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी कर रही है प्रदर्शन, पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहे हैं मांग, गत 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार प्रदर्शन कर प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री के विरोध में गो-प्रधान-गो के लगाए थे नारे
इस्तीफे की मांग के बीच मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच जनता पार्टी को बताया दहशतगर्दों की टीम-B

Dharmendra Pradhan I Cockroach Janta Party I Indian Politics I Political News I Bjp Goverment I Politalks News I Breaking News I








