नागौर सांसद और रल्प पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद बेनीवाल ने भरतपुर में जाट समाज की ओर से ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित विशाल रैली के बाद राज्य की भजनलाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बेनीवाल ने दावा किया कि भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज की इस ऐतिहासिक रैली में लाखों लोगों ने लिया भाग, लेकिन इसकी अभूतपूर्व सफलता से भाजपा सरकार और उसके कुछ मंत्री बौखला गए हैं, सांसद हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी देते हुए कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत करवाना चाहता हूं कि कल राजस्थान के भरतपुर में भरतपुर,धौलपुर व डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर आयोजित विशाल रैली में लाखों लोगों ने भाग लिया, संवैधानिक अधिकारों और मांगों के लिए लोकतंत्र में वैधानिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है लेकिन जाट समाज की इस रैली की सफलता से बौखलाई राजस्थान की भाजपा सरकार व राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma तथा उनके कुछ मंत्री इस रैली में सम्मिलित होने वाले भरतपुर जिले के पथैना सरपंच सहित जाट समाज के अन्य मौजिज लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने को आतुर है, राजस्थान सरकार का यह कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना के अनुरूप नहीं है, सरकार और प्रशासन का दायित्व निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का होता है और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है मगर राजस्थान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के आदर्शो को कर रही है नजरअंदाज, राजस्थान सरकार को यह समझने की जरूरत है कि संवैधानिक हकों के लिए उठने वाली आवाज को सत्ता के दम पर दबाने का प्रयास किया गया तो नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
सत्ता के दम पर जाट समाज की आवाज दबाने की कोशिश हुई तो बर्दाश्त नहीं करेंगे: सांसद हनुमान बेनीवाल

भरतपुर की जाट महापंचायत को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, बोले- आवाज दबाने की कोशिश हुई तो बर्दाश्त नहीं करेंगे









