मध्यप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, इंडियन एक्सप्रेस की जांच के मुताबिक, 13 दिसंबर 2023 को मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही उनके परिवार और उनकी रियल एस्टेट कंपनियों ने कम से कम 137 प्लॉट खरीदे अपने नाम, सीएम बनते ही मोहन यादव के परिवार और उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने उज्जैन और आसपास के इलाकों में जमीनों की ताबड़तोड़ खरीदारी कर दी शुरू, मीडिया रिपोर्ट्स और सरकारी दस्तावेजों की जांच के मुताबिक सीएम बनने के बाद से उनके परिवार ने करीब 45 करोड़ रुपये खर्च करके कम से कम 137 प्लॉट खरीदे, जिनका कुल रकबा है 168 एकड़, इस रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात यह है कि इस खरीदी गई कुल जमीन में से करीब 111 एकड़ जमीन सीधे तौर पर उन नए हाईवे, रस्ते चौड़ीकरण और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के बिल्कुल नजदीक है स्थित, जिनकी घोषणा खुद मोहन यादव की सरकार ने ही की, इतना ही नहीं, 'उज्जैन मास्टर प्लान 2035' के जारी होने से ठीक पहले भी उन इलाकों में खरीदी गई करीब 30 एकड़ जमीन, जहां का लैंड यूज कृषि (Agricultural) से बदलकर आवासीय (Residential) या कमर्शियल किया गया था, इस हैरान करने वाले खुलासे के बाद विपक्ष ने सीएम मोहन यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए खोला मोर्चा, वहीं दूसरी तरफ सरकारी अधिकारियों और सीएम के करीबियों ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा- यह एक सामान्य कमर्शियल बिजनेस है क्योंकि सीएम का परिवार साल 2010 से ही रियल एस्टेट के कारोबार में है सक्रिय, फिलहाल इस मामले ने राज्य से लेकर दिल्ली तक की सियासत में मचा दिया है भारी हड़कंप, जल्द इस मामले को लेकर कांग्रेस कर सकती है कुछ और बड़े खुलासे
CM Mohan Yadav land purchase investigation
Mohan Yadav family 168 acre land Ujjain
Indian Express report on MP CM Mohan Yadav
Ujjain Master Plan 2035 land use change controversy
MP Congress attack on CM Mohan Yadav land deal
Madhya Pradesh highway project land controversy










