Hanuman Beniwal Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना, सीएम भजनलाल के काफिले के दौरान हुई एक घटना को लेकर सांसद हुनमान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर बोला तीखा हमला, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- एक तरफ़ सरकार “जनता के बीच” होने का दावा करती है, दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के रास्ते में आम लोगों की रोज़ी-रोटी और सुरक्षा कुचल जाती है, जयपुर में एक युवती का ठेला हटाने की कार्रवाई के दौरान उसके ऊपर खौलता पानी गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है, मुख्यमंत्री का काफिला निकले, इसलिए आमजन का ठेला पलट जाए और एक बेटी खौलते पानी से झुलस जाए, यह किसी भी संवेदनशील शासन के लिए चिंतन का विषय होना चाहिए लेकिन राजस्थान की बीजेपी सरकार की संवेदना शून्य हो चुकी है, क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री बतायेंगे कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और पीड़िता को सरकार क्या मदद करेगी ? क्या सरकार ऐसे गैर जिम्मेदार पुलिस अफसर और पुलिस कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही करेगी जिन्होंने ऐसी ओछी हरकत की ?
'एक बेटी झुलस गई, जिम्मेदार कौन?'-CM भजनलाल के काफिले को लेकर भड़के हनुमान बेनीवाल, पढ़े पूरी खबर

'एक बेटी खौलते पानी से झुलस गई'- बेनीवाल ने भजनलाल सरकार को घेरा









