टोक्यो पैरा ओलिंपिक में अवनि, देवेन्द्र और सुंदर का जलवा, सीएम गहलोत ने की ‘सौगातों’ की बौछार: टोक्यो पैरा ओलिंपिंक में प्रदेश के खिलाड़ियों ने गाड़े सफलता के झंडे, अशोक गहलोत सरकार ने की इनामों की घोषणा, सीएम गहलोत ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी- ‘टोक्यो ओलिंपिक में प्रदेश की अवनि लेखरा को स्वर्ण जीतने पर 3 करोड़, देवेंद्र झाझड़िया को रजत जीतने पर 2 करोड़ तथा सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रूपये की राशि इनाम स्वरुप की जाएगी प्रदान, तीनों खिलाड़ियों को पहले से ही राज्य सरकार के वन विभाग में एसीएफ के पद पर दी हुई है नियुक्ति, प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम किया है रोशन, हमें उन पर है बेहद गर्व…’, तीनों ही खिलाड़ी है राजस्थान से जुड़े, पदक जीतने के बाद अवनि लेखरा, देवेन्द्र झांझड़िया और सुंदर सिंह गुर्जर के घर पर दिवाली सा माहौल