राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर बोले मदन राठौड़, बीजेपी नेता राधा मोहन अग्रवाल द्वारा प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को 'बहरूपिया' कहने, 'बाहरी' कहने और 'एक टांग पार्टी में दूसरी कहीं और होने' वाले बयानों पर अब बीजेपी ने दी सफाई, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज मीडिया से बात करते हुए मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के उस बयान पर ली चुटकी, जिसमें गहलोत ने कहा था कि पायलट के 'दोनों पैर कांग्रेस में हैं, मदन राठौड़ ने गहलोत के इस बयान को बताया पायलट का अपमान, कहा- अशोक गहलोत आज भी सचिन पायलट को मानते हैं बच्चा, जबकि वे लंबे समय से राजनीति में हैं सक्रिय और कई बड़े पदों की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी, गहलोत के बयान से यह भाव झलकता है कि वे मानते हैं पायलट पहले गलती कर चुके हैं और अब बस टिके रहेंगे, कोई गड़बड़ नहीं करेंगे, राधा मोहन अग्रवाल के पायलट को 'बहुरूपिया' कहने वाले बयान पर राठौड़ ने किया बचाव, मदन राठौड़ ने कहा- इसका अर्थ नकारात्मक नहीं है, सचिन पायलट का व्यक्तित्व सौम्य और प्रभावशाली है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वे रौद्र रूप भी अपना लेते हैं, अपने पिता के साथ हुए व्यवहार के वक्त पायलट का एक अलग ही रूप सामने आया था, इसलिए उन्हें बहरूपिया कहा गया
'पायलट को बच्चा समझते है गहलोत'- अग्रवाल के 'बहुरूपिया' वाले बयान के बचाव में उतरे राठौड़

Rajasthan I Ashok Gehlot I Madan Rathore I Sachin Pilot












