आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान, आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने जो ऐतिहासिक काम किए हैं देश में, उनसे हूं बहुत ज्यादा प्रभावित और इनसे प्रेरणा लेकर मैं आज जुड़ी हूं भाजपा में, मैं भाजपा में नहीं आई किसी मजबूरी से, मैं भाजपा के कामों में बहुत सालों से रख रही हूं दिलचस्पी, मैं जब काम कर रही थी दिल्ली महिला आयोग में, तब भी बहुत ही न्यूट्रल तरीके से काम कर रही थी भाजपा, मैं आज हूं बहुत इमोशनल, आज का दिन मेरे लिए है बहुत इंपॉर्टेंट दिन, मैं भाजपा के सभी नेताओं का देती हूं धन्यवाद, मैं दिल्ली के लिए हमेशा की तरह जी जान से करूंगी काम, भाजपा की पावर से हम दिल्ली में और भी अच्छे से कर पाएंगे काम, पिछले 10 सालों से आम आदमी की सरकार और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बहुत ज्यादा मचा रखी थी लूट, लोगों का कर रखा था बहुत बुरा हाल, सड़कों और पानी की व्यवस्था थी खराब, दिल्ली वासी तरस रहे थे मूल व्यवस्थाओं के लिए, पिछले 2 साल में दिल्ली में भाजपा की सरकार ने की है काफी काम करने की कोशिश, हम सब मिलकर करेंगे काम, वहीं कोर्ट में केजरीवाल के नहीं पेश होने और सत्याग्रह पर जाने के पत्रकारों के सवाल पर स्वाति मालीवाल ने कहा- अरविंद केजरीवाल को ड्रामा करने की है आदत और यह आदत है बहुत समय से, अरविंद केजरीवाल के चलते आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल दोनों ही पूरे देश में जाने जा रहे हैं ड्रामा, झूठ, फरेब, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के लिए, अरविंद केजरीवाल को राजघाट पर बैठकर करना चाहिए चिंतन, देश की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाना, देश के प्रधानमंत्री को सवाल उठाना, यह हैं कांस्टीट्यूशनल बॉडी, किस तरह के पर्सनल अटैक कर रहे हैं आप, यह किस तरह की है राजनीति, इसी तरह की राजनीति से त्रस्त होकर मैंने छोड़ी है आम आदमी पार्टी और ज्वाइन की है भाजपा
ड्रामा, झूठ, फरेब, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते है केजरीवाल- स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal I Delhi I Arvind Kejriwal I












