पश्चिम बंगाल में बुधवार को 142 सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले मचा सियासी बवाल, TMC सांसद सायनी घोष के बयान से गरमाई राजनीति, आम आदमी पार्टी को छोड़कर BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा को लेकर घोष ने दिया बयान, बंगाल भाजपा ने एक वीडियो शेयर करते हुए जताई गहरी नाराजगी, वीडियो में सायनी घोष ने राघव पर हमला बोलते हुए कहा - "चड्ढा बन सकता है चड्डी", बयान के बाद तृणमूल पर BJP ने लगाया अशोभनीय भाषा और चुनावी माहौल बिगाड़ने का आरोप, बयान को लेकर तीखा हमला करते हुए बीजेपी ने घोष के बयान को बताया सिख और पंजाबी समुदायों का अपमान, BJP ने हमला बोलते हुए कहा- ‘चुनाव हारने के डर से बौखला गई है TMC और अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे शब्दों का ले रही है सहारा,’ वहीं सांसद घोष के बचाव में उतरी TMC ने कहा- ‘घोष के बयान को गलत संदर्भ में किया जा रहा है पेश, घोष का बयान से नहीं हुआ किसी समुदाय या व्यक्ति का अपमान,’ वहीं बयान को लेकर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया, वहीं आमजन में चर्चा क्या चुनाव आयोग सायनी घोष के बयान पर कोई संज्ञान लेगा या नहीं?
‘चड्ढा बन सकता है चड्डी’- दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तृणमूल सांसद घोष के बयान से मचा सियासी बवाल

Bengal I Raghav Chadha I Saayoni Ghosh












