Skip to content
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
Breaking
‘स्थिति नियंत्रण में, सुरक्षा सर्वोपरि’- रिफाइनरी की आग पर बोले CM भजनलाल, अधिकारियों को लगाई फटकार! PM मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन से ठीक पहले इस तरह की अनहोनी होना दुर्भाग्यपूर्ण- डोटासरा वसुंधरा राजे के ‘वायरल लेटर’ कांड पर आया मदन राठौड़ का बड़ा बयान, अब खुलेंगे षड्यंत्र के राज! ‘उद्घाटन की होड़ में सुरक्षा दांव पर, CM भजनलाल खुद लें जिम्मेदारी’ – रिफाइनरी कांड पर बेनीवाल का बड़ा बयान गौतम देब की जीवनी | Goutam Deb Biography in Hindi ‘हादसा नहीं, सरकार की लापरवाही है’- पचपदरा रिफाइनरी की आग पर बरसे टीकाराम जूली, भजनलाल सरकार को घेरा
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy

ब्रेकिंग न्यूज़

‘स्थिति नियंत्रण में, सुरक्षा सर्वोपरि’- रिफाइनरी की आग पर बोले CM भजनलाल, अधिकारियों को लगाई फटकार!

20 Apr 2026
govind singh dotasara

PM मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन से ठीक पहले इस तरह की अनहोनी होना दुर्भाग्यपूर्ण- डोटासरा

20 Apr 2026

वसुंधरा राजे के ‘वायरल लेटर’ कांड पर आया मदन राठौड़ का बड़ा बयान, अब खुलेंगे षड्यंत्र के राज!

20 Apr 2026

‘उद्घाटन की होड़ में सुरक्षा दांव पर, CM भजनलाल खुद लें जिम्मेदारी’ – रिफाइनरी कांड पर बेनीवाल का बड़ा बयान

20 Apr 2026
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
WhatsApp Image 2026-01-25 at 7.58.48 AM (2)

मंगूभाई सी पटेल की जीवनी | Mangubhai C. Patel Biography in Hindi

mangubhai c. patel biography in hindi
  • August 31, 2025

Mangubhai C. Patel Latest News – मंगूभाई सी पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल है. सत्तर के दशक से जनसंघ से राजनीति में कदम रखने वाले मंगूभाई पटेल ने जमीन से जुड़ी समस्याओ को उठाया. राज्य में उनकी पहचान एक आदिवासी नेता की रही है. उन्होंने गुजरात के नवसारी और गणदेवी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और छः बार विधायक चुने गए. वे राज्य में 27 वर्षो तक विधायक रह चुके है. कभी राज्य की मोदी सरकार में मंत्री और डिप्टी स्पीकर रहने वाले अब एक राज्य के राज्यपाल जैसे बड़े संवैधानिक पद पर आसीन है. उन्हें यह पद उनके अनुभव और निष्ठां के कारण प्रदान किये गए है. इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल राय की जीवनी (Mangubhai C. Patel Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मंगूभाई सी पटेल की जीवनी (Mangubhai C. Patel Biography in Hindi)

पूरा नाम मंगूभाई छगनभाई पटेल
उम्र 75 साल
जन्म तारीख 1 जून 1950
जन्म स्थान गुजरात
शिक्षा 8वीं तक
कॉलेज गुजरात के नवसारी हाईस्कूल
वर्तमान पद मध्य प्रदेश के राज्यपाल
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम –
माता का नाम –
पत्नी का नाम नर्मदाबेन
बेटें का नाम –
बेटी का नाम तीनो बेटियां
स्थाई पता –
वर्तमान पता राजभवन, भोपाल, भारत
फोन नंबर –
ईमेल –

मंगूभाई सी पटेल का जन्म और परिवार (Mangubhai C. Patel Birth & Family)

मंगूभाई छगनभाई पटेल का जन्म 1 जून 1950 को बॉम्बे राज्य (अब गुजरात) के अनियाद में हुआ था. मंगूभाई पटेल की पत्नी का नाम नर्मदाबेन है. उनकी तीन संतान है. तीनो बेटियां है. मंगूभाई सी पटेल हिन्दू है. वे जाति से अत्यंत पिछड़े वर्ग आदिवासी (एसटी) से आते है.

मंगूभाई सी पटेल की शिक्षा (Mangubhai C. Patel Education)

मंगूभाई सी पटेल ने वर्ष 1963 में गुजरात के नवसारी हाईस्कूल से 8वीं तक की पढाई की है.

मंगूभाई सी पटेल का राजनीतिक करियर (Mangubhai C. Patel Political Career)

मंगूभाई छगनभाई पटेल भारतीय जनता पार्टी के नेता वरिष्ठ है. उन्होंने राजनीति की शुरुआत गुजरात से की थी. पार्टी में वे जनसंघ के समय से ही बने है. भाजपा 1980 से पहले जनसंघ के नाम से जानी जाती थी. उन्होंने गुजरात के नवसारी से पार्टी कार्यकर्त्ता के तौर पर अपने राजनैतिक करियर की नीव रखी थी. बाद में, जब राज्य में पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ तब वे जीतकर विधायक भी बने.

पहली बार वे 1990 में राज्य के ‘नवसारी निर्वाचन क्षेत्र’ से भाजपा के उम्मीदवार बनाये गए. जिसमें उनकी जीत हुई. फिर तो इस सीट से उनकी लगातार 2012 तक जीत होती रही और वे यहाँ से पांच बार के विधायक चुने गए. नवसारी गुजरात के 182 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और यह विधानसभा सीट गुजरात के नवसारी जिले का हिस्सा है. यह सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है.

इसी के बाद मंगूभाई वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 2017 तक गुजरात के ‘गणदेवी विधानसभा सीट’ से भाजपा के विधायक के तौर पर चुने गए.

इस तरह मंगूभाई गुजरात में 27 वर्ष तक विधायक रहे है. वे राज्य में विधायक के अलावे राज्य सरकार में भी रह चुके है. मंगूभाई 1998 में भाजपा सरकार में आदिवासी कल्याण और कुटीर यद्योग (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री थे. फिर 2001 से लेकर 2002 तक वे आदिवासी कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री थे जबकि 2002 से लेकर 2012 तक वे राज्य की मोदी सरकार में आदिवासी कल्याण, वन एवं पर्यावरण मंत्री थे. उन्ही दिनों वे 2013 में गुजरात विधानसभा में उप सभापति भी बनाये थे.

इस तरह राज्य में वे कई बड़े पदों पर रह चुके है. गुजरात का नवसारी विधानसभा सीट तो उनका गढ़ माना जाता था. बाद में जब इस सीट को अनारक्षित कर दिया गया तब वे राज्य के गणदेवी विधानसभा क्षेत्र जो, एक सुरक्षित सीट है, से विधायक चुने गए.

मंगूभाई सी पटेल का राज्यपाल के रूप में करियर

6 जुलाई 2021 को मंगूभाई सी पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया. इससे पहले राज्य में आनंदीबेन पटेल राज्यपाल थी. उन्हें भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के द्वारा राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

वर्तमान में, मंगूभाई सी पटेल मध्य प्रदेश के 19वें राज्यपाल है.

इस लेख में हमने आपको मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल की जीवनी (Mangubhai C. Patel Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

  • अशोक गजपति राजू की जीवनी
  • शिव प्रताप शुक्ला की जीवनी
  • संतोष गंगवार की जीवनी 
  • थावर चंद गहलोत की जीवनी
  • राजेंद्र आर्लेकर की जीवनी

सबसे अधिक लोकप्रिय

sachin pilot

सोनिया गांधी को ‘विष कन्या’ बताए जाने का फूटा सचिन पायलट का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

29 Apr 2023

‘स्थिति नियंत्रण में, सुरक्षा सर्वोपरि’- रिफाइनरी की आग पर बोले CM भजनलाल, अधिकारियों को लगाई फटकार!

20 Apr 2026
govind singh dotasara

PM मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन से ठीक पहले इस तरह की अनहोनी होना दुर्भाग्यपूर्ण- डोटासरा

20 Apr 2026

वसुंधरा राजे के ‘वायरल लेटर’ कांड पर आया मदन राठौड़ का बड़ा बयान, अब खुलेंगे षड्यंत्र के राज!

20 Apr 2026
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो

© 2026 Talks news Network Pvt Ltd Copyright All Right Reserved.