Day: January 10, 2022

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं सिंह: देश में कोरोना की तीसरी लहर ने पकड़ा जोर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, राजनाथ सिंह ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी, राजनाथ सिंह का ट्वीट- ‘मैंने आज हल्के लक्षणों के बाद करवाई थी कोरोना की जांच, जो कि आई है पॉजिटिव, मैं होम क्वारंटाइन हूं, मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे आए थे मेरे संपर्क में, खुद को आइसोलेट कर करवा लें जांच’, राजनाथ सिंह लगवा चुके हैं कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

Read More »
सोनू सूद की बहन मालविका सूद सचर कल होंगी कांग्रेस में शामिल

सोनू सूद की बहन मालविका सूद सचर कल होंगी कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती है विधानसभा चुनाव!: पंजाब के साथ ही 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो चूका है एलान, इसी बीच राजनीतिक दलों में दलबदल और नेताओं के शामिल होने की प्रक्रिया पहुंची चरम पर, इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता और सोशल वर्कर सोनू सूद की बहन मालविका सूद सचर कर होंगी कांग्रेस में शामिल, सूत्रों के अनुसार मालविका पंजाब में मोगा सीट से लड़ सकती है विधानसभा का चुनाव, मालविका को कांग्रेस में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी कल जाएंगे मोगा, इस मौके पर अभिनेता सोनू सूद भी रहेंगे मौजूद, वहीं मोगा सीट से वर्तमान विधायक हरजोत कमल ने की अपने साथियों के साथ मीटिंग, माना जा रहा है कि टिकट न मिलने से नाराज़ होकर हरजोत कमल पार्टी से कर सकती है बगावत

Read More »
'DK चले PK'

‘DK चले PK’- पात्रा का कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार पर निशाना, झूमते डीके का वीडियो किया शेयर: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का वीडियो ट्विटर पर किया शेयर, इस वीडियो मे डीके शिवकुमार दिखाई दे रहे हैं झूमते हुए, संबित पात्रा ने लिखा- ‘DK चले PK’, कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार निकाल रहे हैं पदयात्रा, कावेरी के जल के लिए इस पदयात्रा को हो रहा है आय़ोजन, पदयात्रा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा है ट्रोल, इसी यात्रा के दौरान डीके शिवकुमार एक सेल्फी लेने वाले कार्यकर्ता पर भी थे बिगड़े, फिर उन्होंने कहा था कि- कभी-कभी आ जाता है गुस्सा

Read More »
दो तीन दिन में आ जाएगी RLD की पहली लिस्ट

दो तीन दिन में आ जाएगी RLD की पहली लिस्ट, बोले चौधरी- ‘जल्द की जायेगी सीट बंटवारे की घोषणा’: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद अब सभी की नजरें टिकी पार्टियों के सीट बंटवारे पर, आगामी चुनाव में सपा जहां कर रही है प्रदेश के छोटे छोटे दलों के साथ गठबंधन तो वहीं बीजेपी का निषाद पार्टी और अपना दल (एस) जैसे पार्टियों के साथ गठबंधन, इसी बीच समाजवादी पार्टी की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल की तरफ से एक दो दिन में जारी की जा सकती है अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीट शेयरिंग को लेकर बोले आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी- ‘आज है हमारी पार्टी की बैठक, अखिलेश यादव के साथ अभी नहीं है बैठक, हम बढ़िया से लड़ेंगे उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव, अगले 2-3 दिन में आ जाएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जल्द ही कर दी जाएगी सीट बंटवारे की घोषणा’, इससे पहले लगाए जा रहे थे कयास RLD प्रमुख जयंत चौधरी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मांग रहे थे 38 सीट, वहीं अखिलेश उन्हें देना चाहते हैं 30-33 सीट’

Read More »
पीएम सुरक्षा चूक मामले पर SC रिटायर्ड जज की अगुआई में बनेगी कमेटी

पीएम सुरक्षा चूक मामले पर SC रिटायर्ड जज की अगुआई में बनेगी कमेटी, NIA-IB भी होंगे जांच कमेटी में: पीएम की सुरक्षा चूक का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच कमेटी, SC के रिटायर्ड जज की अगुवाई में बनाई कमेटी,कमेटी में चंडीगढ़ के DGP, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल होंगे शामिल, कमेटी में IB और NIA के अधिकारी होंगे शामिल, 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर जाते समय एक फ्लाईओवर पर रूका था पीएम का काफिला, कुछ आंदोलनकारियों ने रोक दिया था रास्ता, पीएम मोदी को रैली करनी पड़ी थी रद्द

Read More »
'अखिलेश की रैलियों की भीड़ देख घबरा गई सरकार'

अखिलेश की रैलियों की भीड़ देख घबरा गई सरकार, लगा दिया बैन, मतदाता जानता है साइकिल -रामगोपाल: समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने उत्तर विधानसभा चुनाव प्रचार में चुनाव आयोग की ओर से रैलियों पर लगाई रोक पर उठाए सवाल, राम गोपाल यादव का बयान- ‘झंडा, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग कुछ नहीं लगा सकते, सभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो, रैली भी कर नहीं सकते, मीडिया विपक्ष को दिखा नहीं सकती तो क्या अखिलेश की जनसभाओं में उमड़ते जन सैलाब से घबरा गई सरकार, मतदाता पहचानता है साइकिल और साइकिल का ही दबाएगा बटन’, रामगोपाल ने इस ट्वीट के साथ अखिलेश यादव की एक रैली का वीडियो भी किया है शेयर, कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और ओमीक्रोन को देखते हुए शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश में डिजिटल माध्यमों से चुनाव प्रचार पर दिया है जोर, आयोग ने रैली या जनसभा, रोड शो, पद यात्रा या साइकिल या बाइक रैली या फिर नुक्कड़ सभाओं जैसे आयोजन पर 15 जनवरी तक लगा दी है रोक

Read More »