Day: January 10, 2022

img 20220110 wa0268

देश के कई सियासी दिग्गजों के साथ अब बीजेपी के राष्ट्रियाध्यक्ष जेपी नड्डा भी हुए कोरोना संक्रमित: देशभर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, आम जनता के साथ कई सियासी दिग्गज भी आ रहे कोरोना की चपेट में, इसी कड़ी में अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पाए गए कोरोना संक्रमित, नड्डा ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने करवाया अपना कोविड टेस्ट, मेरी कोरोना रिपोर्ट आई है पॉज़िटिव, हालांकि अभी मैं कर रहा हूं स्वस्थ महसूस, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को कर लिया है आइसोलेट, पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी आए हैं मेरे संपर्क में, उनसे अनुरोध है कि वे भी करवा लें अपनी जाँच,’ बीजेपी सहित सभी दलों के दिग्गज नेताओं ने की नड्डा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

Read More »
img 20220110 wa0265

सीएम गहलोत ने दी किसानों को बड़ी राहत, पाला व ओलावृष्टि से फसल खराबे की विशेष गिरदावरी के निर्देश: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, प्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी शीतलहर, पाले एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर सीएम गहलोत ने दिए निर्देश, किसानों को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से विशेष गिरदावरी कराने के दिए निर्देश, सीएम गहलोत ने निर्देश देते हुए कहा- ‘खराबे का आकलन कर प्रभावित काश्तकारों को नियमानुसार मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द किया जाए पूरा, निर्देश पर राजस्व विभाग ने जिला कलेक्टरों को उनके जिले में रबी फसल 2021-22 (संवत् 2078) में बोयी गई फसलों में हुए नुकसान की शीघ्र विशेष गिरदावरी करवाने के दिए निर्देश, इसकी रिपोर्ट संयुक्त शासन सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने के दिए गए हैं निर्देश, प्रदेश के विभिन्न जिलों में शीतलहर, पाले एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की मिली है प्रारम्भिक सूचना, इसके आधार पर विशेष गिरदावरी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भिजवाने के दिए हैं निर्देश दिए, रिपोर्ट के आधार पर जल्द की जाएगी मुआवजे की कार्यवाही

Read More »
36948337 303

बिहार की सियासत पर कोरोना का साया, मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के बाद अब सीएम नीतीश कुमार भी हुए संक्रमित: बिहार की सियासत पर गहराया कोरोना का साया, सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई मंत्री हाल ही में पाए गए थे कोरोना संक्रमित, अब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हो गए हैं कोरोना संक्रमित, चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही आइसोलेशन में हैं नितीश कुमार, मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा ट्वीट कर दी गई इसकी जानकारी, इससे पहले नीतीश मंत्रिमंडल के कई सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया है कोरोना ने, पांच जनवरी को सूबे के दोनों उपमुख्यमंत्रीयों ने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की से साझा की थी सूचना, वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और नित्यानंद राय भी पाए गए हैं कोरोना पॉजिटव, इसके अलावा विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत राज्य सरकार के मंत्रियों में अमरेंद्र प्रताप, शाहनवाज हुसैन, अशोक चौधरी, सुनील कुमार, मुकेश सहनी भी हुए हैं कोरोना पॉजिटिव, वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना जांच में अब हो गए हैं निगेटिव, ललन सिंह ने बीती चार जनवरी को अपने पॉजिटिव होने की दी थी सूचना

Read More »
सांसद बेनीवाल ने नागौर की जनता को दीं सौगातें

सांसद बेनीवाल ने नागौर की जनता को दीं सौगातें, 98 विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 58 लाख किए स्वीकृत: आरएलपी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसदीय क्षेत्र को दीं सौगातें, संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सोमवार को 6 करोड़ 59 लाख 50 हजार किए जारी, 98 विकास कार्यों के लिए यह राशि की गई स्वीकृत, इसमें से लगभग 4 करोड़ 75 लाख की राशि स्कूलों में भवन निर्माण, खेल मैदान की चारदिवारी, जर्जर कक्षा कक्षों की मरम्मत और नवीन कक्षा कक्षों का निर्माण आदि के लिए किए गए स्वीकृत, सार्वजनिक सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 4 लाख की राशि की जारी, जिम्नेजियम के लिए 10 लाख की राशि, कोलिया में शहीद स्मारक पर कमरा निर्माण योगशाला और व्यायाम सामग्री के लिए 10 लाख की राशि की जारी, विकास कार्यों के स्वीकृति जारी करने के दौरान सांसद बेनीवाल ने कहा-‘अधिकतर राशि स्कूलों के विकास के लिए की गई है जारी, शिक्षा से ही समाज का विकास है संभव, ऐसे में सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन सभी कार्यों के लिए स्वीकृति की जारी, जिनके लिए समय-समय पर संबंधित क्षेत्र के स्थानीय जन-प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुझे करवाया अवगत’, बेनीवाल ने कहा- ‘सर्वांगीण विकास के लिए हूं संकल्पित, कोरोना के कारण कई कार्य हुए हैं प्रभावित, मगर राज्य और केंद्र की कई योजनाओं के माध्यम से वो जिले में जल्द ही कई कार्य करवाएंगे स्वीकृत’, सांसद बेनीवाल ने हाल ही में 2 करोड़ 60 लाख के कार्य नए साल के पहले दिए किए थे स्वीकृत

Read More »
सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री गहलोत के बाद अब पत्नी सुनीता गहलोत भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, बेटे वैभव भी हो चुके हैं संक्रमित: मुख्यमंत्री निवास से बड़ी खबर, सीएम अशोक गहलोत के बाद अब उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, सीएम गहलोत 6 जनवरी को हुए थे कोरोना पॉजिटिव, इससे पहले सीएम गहलोत के सुपुत्र वैभव गहलोत भी हुए थे कोरोना संक्रमित, वहीं कल मुख्यमंत्री निवास के 27 कर्मचारी और अधिकारी आए थे कोरोना की चपेट में, सीएम गहलोत के ड्राइवर भी पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव

Read More »
सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल

सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल, चन्नी-सिद्धू ने जॉइन करवाई पार्टी, मोगा से आजमाएंगी भाग्य!: बॉलीवुड के एक्‍टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्‍चर कांग्रेस में हुई शामिल, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में हुए शामिल, आगामी विधानसभा चुनाव में मोगा सीट से आजमा सकती है भाग्य, कांग्रेस को ना सिर्फ इसका फायदा होगा मोगा शहरी सीट पर, बल्कि धर्मकोट, निहालसिंह वाला सीटों पर भी पड़ेगा इसका प्रभाव, मालविका मोगा और आसपास के क्षेत्रों में करती है सोशल वर्क,गरीब बच्‍चों को फ्री कोचिंग भी देती हैं मालविका, जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाती हैं मुफ्त में अंग्रेजी, सोनू सूद भी कोरोना काल में समाज सेवा के बाद आए थे लाइम लाइट में

Read More »