



Day: January 10, 2022


सांसद हरनाथ की आवाज को साक्षी महाराज ने किया बुलंद, कहा- योगी आदित्यनाथ लड़ें मथुरा से चुनाव: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो चूका है एलान, 7 चरणों में होगा मतदान तो पहले चरण के लिए 10 फरवरी को और अंतिम चरण के लिए 7 मार्च को होगा मतदान, चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर चुके सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहां से लड़ेंगे चुनाव, यह बना हुआ है अभी तक भी बड़ा सवाल, इसी बीच सासंद हरनाथ सिंह के बाद उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मथुरा से चुनाव लड़ने की अपील, एटा पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने कहा- ‘बृज की भूमि है बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान और हो सकता है कि हमें अगली लड़ाई लड़नी पड़े मथुरा की, हम तो दिल से हृदय से चाहेंगे कि योगी जी मथुरा को ही बनाएं अपना कार्यक्षेत्र, हमने जब आंदोलन छेड़ा था तो एक नारा था ‘राम कृष्ण विश्वनाथ, तीनो लेंगे एक साथ’ हम तीनों की प्रारंभ से कहते चले आये हैं बात, अयोध्या, बाबा विश्वनाथ का हो गया काम, अब कन्हैया, चक्र सुदर्शन धारी का काम तो वो स्वयं कर लेंगे, फिर भी हम लोग इसके लिए कृत संकल्पित हैं कि वहां भी उनके भव्य मंदिर का हो निर्माण
10 Jan 2022
Read More »

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 79 हजार से ज्यादा मामले आये सामने तो 146 लोगों की हो चुकी है मौत: देश भर में एक बार फिर कोरोना पसार रहा है अपने पैर, कोरोना की तीसरी लहर की बढ़ती रफ़्तार को देख फैली लोगों के मन में दहशत, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 79 हजार 729 नए केस आए हैं सामने जबकि 146 लोगों की हो चुकी है मौत, जिसके बाद देश में कुल कोरोना के मामले बढ़कर अब हो चुके हैं 3 करोड़ 57 लाख 7 हजार 727 के पार, जबकि, इस महामारी से अब तक कुल मरनेवालों की संख्या पहुंच चुकी है 4 लाख 83 हजार 936, वहीं ओमीक्रॉन भी पसार रहा है अपने पैर, कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के 4,033 केस आ चुके हैं सामने, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और राजस्थान में क्रमशः1,216 और 529 मामले आए हैं सामने
10 Jan 2022
Read More »


