



Day: January 5, 2022


बढ़ते कोरोना को लेकर गहलोत सरकार चिंतित, वीकेंड कर्फ्यू-सख्त पाबंदियों के साथ ऐसी होगी गाइडलाइन: कोरोना को लेकर चिंतित गहलोत सरकार, गहलोत कैबिनेट की बैठक में नई गाइडलाइन जारी किए जाने का हुआ फैसला, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- ‘बढ़ाएंगे पाबंदिया, लेकिन नहीं लगा रहे हैं लॉक डाउन’, कुछ ही देर में गृह विभाग जारी करेगा नई गाइडलाइन्स, बताया जा रहा है कि ये हो सकती है पाबंदियां- प्रदेश के कुछ जिलों में लगाया जा सकता है वीकेंड कर्फ्यू, जयपुर और जोधपुर में वीकेंड कर्फ्यू लगाए जाने की चर्चा, मॉल, सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, क्लब, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल होंगे बंद, रेस्टोरेंट/ ढाबे आदि 50% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे, बाजार रात 7 बजे होंगे बंद, बढ़ाया जा सकता है नाइट कर्फ्यू का समय, सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ खुलेंगे,धार्मिक स्थल किए जा सकते हैं बंद, शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अन्तिम संस्कार में 20 व्यक्ति की होगी अनुमति, सभी राजनीतिक/ सामुदायिक/ सांस्कृतिक सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की होगी अनुमति, इसके लिए भी जिला प्रशासन से लेनी होगी अनुमति, ऐसे में सभी को गृह विभाग की गाइडलाइन्स का इंतजार
5 Jan 2022
Read More »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कैप्टन ने मांगा सीएम चन्नी और गृहमंत्री का इस्तीफा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सियासी बयानबाजी हुई शुरू, बीजेपी के दिग्गज नेता कांग्रेस और चन्नी सरकार पर हुए हमलावर, अब पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पुरे मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का मांगा इस्तीफा, कैप्टन ने ट्वीट कर कहा- ‘पंजाब में कानून-व्यवस्था हो चुकी है पूरी तरह फेल, जब आप देश के प्रधानमंत्री को सुगम मार्ग नहीं कर सकते हैं प्रदान, वह भी पाकिस्तान की सीमा से सिर्फ 10 किमी दूर, पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के गृहमंत्री को पद पर बने रहने का नहीं है कोई अधिकार, आपको पद छोड़ देना चाहिए!
5 Jan 2022
Read More »

पंजाब सरकार फेल, कांग्रेस के खूनी इरादे रहे नाकाम, देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ- ईरानी: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पीएम मोदी से करती है नफरत, पंजाब में कांग्रेस के खूनी इरादे हुए फेल, पीएम मोदी की सुरक्षा को डाला खतरे में, देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ, पीएम मोदी का काफिला 20 मिनट तक रुका रहा, पंजाब पुलिस बनी रही मूकदर्शक, पीएम के रूट के बारे में जानबूझ कर बताया गया, पंजाब सरकार में पीएम के रूट की जानकारी किसने दी? हम सिर्फ बयान नहीं दे रहे हैं सच्चाई बता रहे हैं? घटना की वजह से पूरा देश गुस्से में, कांग्रेस के नेता पीएम का काफिला फंसने से खुश, बीजेपी ने पंजाब सरकार से पूछे सवाल- 20 मिनट तक कैसे रोका गया काफिला? पीएम मोदी के रूट की जानकारी किसने लीक की? फ्लाईओवर पर लोगों को क्यों आने दिया गया? पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल’
5 Jan 2022
Read More »


पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही है अक्षम्य अपराध- सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना: प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर, पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही, सुरक्षा कारणों से टाली गई पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली, सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बीजेपी हुई प्रदेश की चन्नी सरकार पर हमलावर, केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस पर निशाना, ट्वीट कर बोले सिंधिया- ‘पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही है कांग्रेस सरकार का अक्षम्य अपराध, यह हर तरह से है निंदनीय, इस पर होनी चाहिए सख्त से सख्त कार्यवाही, देश और पंजाब की जनता कांग्रेस को इस अपराध के लिए नहीं करेगी कभी माफ’
5 Jan 2022
Read More »

व्यापारियों को करवाना चाहिए राइफल का लाइसेंस ताकि गुंडे माफिया भागे दूर- कैबिनेट मंत्री नंदी का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी पहुंची चरम पर, अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले उत्तरप्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दिया बड़ा बयान, प्रदेश के व्यापारियों को दी अनूठी सलाह, कहा- ‘व्यापारियों को कोई लूट ना पाए इसलिए जरूरी है करवाना राइफल का लाइसेंस, इससे गुंंडे और माफिया भागने लगेंगे उनसे दूर, हालांकि योगी राज में पहले ही गुंडे और माफिया भाग चुके हैं कोसो दूर,’ वहीं बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए बोले केंद्रीय मंत्री- ‘जिन्ना, ओसमा बिन लादेन को महापुरुष बताने वाले चाहते हैं जनता से वोट लेना लेकिन जनता नहीं है मूर्ख, बहन जी तो करती है बीडीसी चुनाव के लिए भी 20 हजार रुपयों की मांग
5 Jan 2022
Read More »

अपने सीएम को धन्यवाद कहना कि मैं जिंदा लौट पाया एयरपोर्ट- बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों से बोले PM मोदी: फिरोजपुर में पीएम मोदी की रैली रद्द, बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों से बोले पीएम मोदी- अपने सीएम को धन्यवाद कहना मैं जिंदा एयरपोर्ट लौट पाया, फिरोजपुर में पीएम रैली की रद्द, खराब मौसम से चलते सड़क मार्ग से जा रहे थे फिरोजपुर, हुसैनीवाला के पास 15-20 मिनट तक रोका गया पीएम मोदी का काफिला, इसको लेकर सियासत हुई तेज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुरक्षा में चूक को बताया बेहद चिंताजनक, गृहमंत्रालय ने सुरक्षा में चूक को माना है गंभीर, MHA ने पंजाब सरकार से मांगी है रिपोर्ट, कुछ अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
5 Jan 2022
Read More »

यूपी चुनाव के लिए राजा भैया ने जारी की 11 प्रत्याशियों की सूची, कुंडा सीट से खुद उतरेंगे चुनावी रण में: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में बचा है अब कुछ ही समय शेष, आगामी चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया ले रही है अंतिम रूप, इसी बीच रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल के 11 प्रत्यशियों की कर दी है सूची जारी, प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से राजा भैया खुद भरेंगे हूंकार तो वहीं बाबागंज से विनोद सरोज को दिया गया है टिकट, प्रयागराज के सोरांव से डॉ सुधीर राय, फाफामऊ से लक्ष्मी नारायण जायसवाल, जालौन के उरई से विजय चौधरी अहिरवार, माधौगढ़ से डॉ बृजेश सिंह राजावत, गोंडा के गौरा से डॉ श्याम नारायण शर्मा, बहराइच के केसरगंज से मो हजरतदीन अंसारी, बंदायू के बिल्सी से शैलेन्द्र मिश्र, सोनभद्र रॉबर्टगंज वीरेंद्र मौर्य, एटा के जलेसरगंज से धीरज धोबी
5 Jan 2022
Read More »

पंजाब में पीएम की रैली रद्द तो हैदराबाद में जेपी नड्डा को ‘शांति रैली’ में शामिल होने से रोका गया: पंजाब के फिरोजपुर में सुरक्षा में चूक के बाद पीएम मोदी की सभा की गई रद्द तो हैदराबाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एयरपोर्ट पर रोका गया, हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने कहा- ‘कोरोना के कारण सार्वजनिक सभाओं और रैलियों पर प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए नहीं दी गई अनुमति, तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘शांति रैली’ में शामिल होने पहुंचे जेपी नड्डा को हवाईअड्डे पर ही रोक दिया गया, भारी हंगामे के बाद और पुलिस की कड़ी पाबंदी के बीच वह सिकंदराबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट आयोजित रैली में जाने की दी अनुमति
5 Jan 2022
Read More »


