कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर भड़के सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे, कल मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर दिया था विवादित बयान, पीएम मोदी को खरगे ने बताया था आतंकवादी, हालाँकि बाद में खरगे ने दी थी सफाई, उन्होंने कहा था कि – पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं, मैंने उन्हें कभी भी आतंकवादी नहीं कहा…मेरे कहने का मतलब क्या है…मैं स्पष्ट करना चाहता हूं..कि मोदी हमेशा धमकाते हैं, ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे संस्थान उनके हाथों में हैं, वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं, वही अब खरगे के बयान पर सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने दी प्रतिक्रिया, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा कांग्रेस की गिरती हुई राजनीतिक संस्कृति और सोच को उजागर करती है, यह केवल एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि लोकतंत्र के जरिए चुने गए देश के नेतृत्व का अपमान है, 140 करोड़ भारतीयों के जनादेश का इस तरह अनादर करना कांग्रेस की निराशा और हताशा को दर्शाता है, मुद्दों पर बहस करने की बजाय स्तरहीन बयानबाजी करना उनकी पहचान बनती जा रही है, खड़गे जी, लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन मर्यादा अनिवार्य है, आपको अपनी भाषा के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए, वही बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी न सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि राजनीतिक संस्कारों का पतन है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती हूँ, ऐसे स्तरहीन शब्दों का प्रयोग दर्शाता है कि कांग्रेस अब मुद्दों पर बहस करने में असमर्थ है, उनका यह बयान देश की जनता के जनादेश और विश्वास का अपमान है, पूरे देश का अपमान है, इस प्रकार की गैरजिम्मेदार, स्तरहीन और दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे तत्काल देश से माफी मांगे!










