संजीव अरोड़ा की जीवनी | Sanjeev Arora Biography in Hindi

Sanjeev Arora Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको संजीव अरोड़ा की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Sanjeev Arora Latest News –  संजीव अरोड़ा पंजाब के प्रमुख व्यवसायी है और राज्य में आम आदमी पार्टी के नेता है. हाल ही में उनसे जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी का छापा पड़ा है. यह छापा लुधियाना सहित कुछ अन्य स्थानो पर पड़ा है. हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है जब उनके ठिकानों पर छापा पड़ा हो. वर्ष 2024 में भी उनके आवास पर ईडी का छापा पड़ चुका है. आम आदमी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा जाने वाले अरोड़ा 2025 में उपचुनाव में जीत हासिल करके राज्य में मंत्री बने है. उन्हें राज्य की भगवंत मान सरकार में उद्योग मंत्री बनाया गया है जबकि इससे पहले वे 10 अप्रैल 2022 से 1 जुलाई 2025 तक राज्यसभा सांसद रहे हैं. इस लेख में हम आपको संजीव अरोड़ा की जीवनी (Sanjeev Arora Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

संजीव अरोड़ा की जीवनी (Sanjeev Arora Biography in Hindi)

पूरा नामसंजीव अरोड़ा
उम्र62 साल
जन्म तारीख18 सितंबर 1963
जन्म स्थानलुधियाना, पंजाब
शिक्षाबैचलर ऑफ कॉमर्स
कॉलेजपंजाब विश्वविद्यालय
वर्तमान पदपंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री
व्यवसायव्यवसायी, राजनीतिक
राजनीतिक दलआम आदमी पार्टी
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नामस्वर्गीय प्राण अरोड़ा
माता का नाम
पत्नी का नाम
बेटें का नामकाव्य अरोड़ा
बेटी का नाम
स्थाई पता
वर्तमान पता
फोन नंबर
ईमेल

संजीव अरोड़ा का जन्म और परिवार (Sanjeev Arora Birth & Family)

संजीव अरोड़ा का जन्म 18 सितंबर 1963 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय प्राण अरोड़ा है. वे शादी-शुदा है. उनके बेटे का नाम काव्य अरोड़ा है, जो स्वयं की कंपनी के प्रमुख के पद है.

संजीव अरोड़ा की शिक्षा (Sanjeev Arora Education)

संजीव अरोड़ा ने एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज, लुधियाना, पंजाब से, और फिर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से वाणिज्य स्नातक (बैचलर ऑफ कॉमर्स) किया.

संजीव अरोड़ा का शुरुआती जीवन (Sanjeev Arora Early Life)

संजीव अरोड़ा पेशे से व्यवसायी है. वे रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरपीआईएल) के प्रबंध निदेशक है. अरोड़ा पंजाब के बड़े व्यापारी कहलाते है, जिनकी मुख्य रूप से निर्यात उद्योग में भागीदारी है. वे तीन दशकों से अधिक समय से ‘रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ नाम से व्यवसाय को संचालित कर रहे है. उनकी कंपनी का मुख्य निर्यात संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में होता है.

हालांकि समय और मार्केट के मूड को देखते हुए वर्ष 2006 में उन्होंने अपने काम का विस्तार किया और फिर रियल एस्टेट में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी. इसी के बाद उन्होंने कंपनी का नाम बदलकर ‘रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरपीआईएल)’ कर दिया. वर्तमान में, उनकी कंपनी इसी नाम से अस्तित्व में है. इसी कंपनी के तहत उन्होंने चंडीगढ़ रोड स्थित हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स को विकसित किया.

अपने काम को और आगे बढ़ाते हुए उन्होंने वर्ष 2018 में फेमेला फैशन लिमिटेड की स्थापना की, जो महिला परिधान के ऑनलाइन रिटेल पोर्टलों की तरह काम करता है. एक वर्ष बाद 2019 में उन्होंने मेक इन इंडिया के तहत सुजुकी मोटर्स के साथ मिलकर टेनेरॉन लिमिटेड की स्थापना की.

संजीव अरोड़ा का राजनीतिक करियर (Sanjeev Arora Political Career)

पंजाब के जाने-मानें व्यवसायी संजीव अरोड़ा की राजनीतिक यात्रा 2022 में आदमी पार्टी के साथ शुरू हुई. पार्टी ने उन्हें इसी वर्ष पंजाब से राज्यसभा के लिए टिकट दिया और वे जीत गए. चूँकि उनके चुनाव का किसी उम्मीदवार ने विरोध नहीं किया इसलिए उनका चुनाव अप्रैल, 2022 को निर्विरोध सम्पन्न हुआ. उन्होंने 10 अप्रैल, 2022 को शपथ ली. लेकिन फरवरी 2025 में, आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया, जिसमें अरोड़ा की 10,637 वोटों के अंतर से जीत हुई. जीत के बाद उन्हें प्रदेश की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. इस समय उनके पास वित्त सहित योजना, उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग  है.

संजीव अरोड़ा की संपत्ति (Sanjeev Arora Property)

2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संजीव अरोड़ा की कुल संपत्ति 460.28 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 37 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको संजीव अरोड़ा की जीवनी (Sanjeev Arora Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.