Rajasthan Politics: राजस्थान भाजपा से जुडी बड़ी खबर, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, 27 अप्रैल को राजस्थान आएंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, राजस्थान में जारी सियासी तनातनी के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आ रहे जयपुर, जयपुर में भाजपा कोर कमेटी की लेंगे बैठक, इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़, सतीश पूनिया सहित प्रमुख भाजपा के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद, वही पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन इसी दिन भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की भी लेंगे बैठक, पिछले कुछ महीनों से चर्चा है कि पार्टी में सब कुछ नहीं है ठीक, पार्टी सूत्रों के अनुसार कई नेताओं की रिपोर्ट पहुंची है दिल्ली, माना जा रहा है कि कई नेताओं कि रिपोर्ट देख कर पार्टी आलाकमान नहीं है खुश, वही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के बाद हो सकता है भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल, कुछ दिन पहले ही सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से कि थी मुलाकात, इसके आलावा कई अन्य नेताओं ने भी दिल्ली में कि है पार्टी नेताओं से मुलाकात, वही अभी सरकार में सीएम सहित हैं 24 मंत्री, माना जा रहा है कि जिन विभागों में नहीं हुए संतोषजनक कार्य, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से किया जाएगा बाहर? अब किस नेता को मिलेगी मंत्री की कुर्सी और किस नेता कि जाएगी कुर्सी? आने वाले कुछ दिनों में इसका मिलेगा जवाब, अब सभी को है बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के राजस्थान दौरे का इंतजार, उनके दौरे के बाद प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव होना है तय










