



Day: January 5, 2022


देश में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड 55% का भारी उछाल, 58 हजार से ज्यादा नए केस, ओमिक्रोन 2100 के पार: देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार हो रही बेकाबू! कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे तेजी से, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 58 हजार 97 नए केस आए हैं सामने, कोरोना से 534 लोगों की हुई है मौत, देश में अब तक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2135 मामले आ चुके हैं सामने, कोरोना से अब तक देश में 4 लाख 82 हजार 551 की हो चुकी है मौत, वहीं अब तक 147 करोड़ से ज्यादा दी गईं कोरोना वैक्सीन, राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर ले चुकी है एंट्री! राज्य में 7 महीने बाद मंगलवार को कोरोना के एक हजार से ज्यादा मिले नए संक्रमित, जयपुर के बाद जोधपुर दूसरा ऐसा शहर हो गया, जहां 3 डिजिट में दर्ज किए गए केस, एक हफ्ते में प्रदेश में कोरोना केसों में 768% की हुई बढ़ोतरी
5 Jan 2022
Read More »

गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, कोरोना से बिगड़ते हालात देखते हुए लगाया जा सकता है वीकेंड कर्फ्यू: प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम अशोक गहलोत गंभीर, मुख्यमंत्री गहलोत ने आज सीएमआर में बुलाई कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक, दोपहर 1 बजे होगी कैबिनेट और 2 बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, बैठक में कोरोना की स्थिति को लेकर होगी चर्चा, बिगड़ते हालात के मद्देनजर लिए जा सकते हैं कठोर निर्णय, साथ ही राजधानी जयपुर में 24-25 जनवरी को आयोजित होने वाली स्टेट इंवेस्टर समिट ‘इंवेस्ट राजस्थान 2022’ को लेकर भी चर्चा संभव, दूसरी तरफ प्रदेश में हर रोज कोरोना के नए मरीजों की संख्या के चलते ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में लगाया जा सकता है वीक एंड कर्फ्यू, साथ ही बढ़ाई जा सकती है अन्य पाबंदियां भी
5 Jan 2022
Read More »

CM शिवराज सिंह, BJP प्रदेशाध्यक्ष व UDH मंत्री के खिलाफ कांग्रेस सांसद ने करवाया मुकदमा दर्ज: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को लेकर झूठी अफवाहें फैलाने के मामले मुकदमा हुआ दर्ज, मध्यप्रदेश की जबलपुर जिला अदालत में बीजेपी दिग्गजों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मंगलवार को हुआ मानहानि का मुकदमा दर्ज, मानहानि का यह मुकदमा राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक कृष्णा तन्खा ने किया है दायर, पूर्व एडवोकेट जनरल और राज्यसभा सांसद शशांक शेखर ने कहा- तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया था फैसला, इस फैसले के बाद सीएम शिवराज सिंह, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह ने राज्यसभा सांसद और वकील विवेक तन्खा के खिलाफ की थीं आपत्तिजनक और गलत टिप्पणियां, इसके चलते उनकी साख पर लगा है बट्टा, इस पर सांसद कम वकील तन्खा ने तीनों बीजेपी दिग्गजों को भेजा था कानूनी नोटिस, जिसके तहत तीन दिन के अंदर सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कहा था तीनों से, लेकिन यह अवधि निकल जाने के बाद भी बीजेपी के इन तीनों दिग्गजों ने नहीं मांगी माफी, इस पर कोर्ट ने तीनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश
5 Jan 2022
Read More »


