



Day: January 5, 2022



सुरक्षा कारणों से PM मोदी की रैली रद्द, भठिंडा से फिरोजपुर के बीच 15-20 मिनट फंसे PM, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट : पंजाब में सुरक्षा कारणों से पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द, खराब मौसम के चलते सड़क मार्ग से फिरोजपुर जा रहे थे पीएम मोदी, भठिंडा से फिरोजपुर जाते समय 15-20 मिनट तक फंसा रहा पीएम मोदी का काफिला, सूत्रों का कहना- कुछ लोगों ने जाम किया था फ्लाईओवर के पास रास्ता, बीच रास्ते से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, गृहमंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश, जेपी नड्डा ने ट्वीट कर साधा निशाना- ‘हार के डर से कांग्रेस का हथकंडा’, इससे पहले खराब मौसम के चलते रैली रद्द किए जाने की आई थी खबरें, अब पीएम की सुरक्षा की चूक की खबर आने से मचा हड़कंप, गिर सकती है कई अधिकारियों पर गाज
5 Jan 2022
Read More »

भारी बारिश और ठंड की वजह से पीएम मोदी की फिरोजपुर की रैली रद्द, बीच रास्ते से लौट रहे हैं दिल्ली: पंजाब के फिरोजपुर में आज होने वाली पीएम मोदी की रैली रद्द, भारी बारिश की वजह से पीएम मोदी की रैली की गई रद्द, बारिश और ठंड ने बिगाड़ा भाजपा का गणित, सभास्थल और पांडाल में हुआ पानी ही पानी, बीच रास्ते से पीएम मोदी लौट रहे हैं दिल्ली, पंजाब में भाजपा अपने गठबंधन के साथ आज शुरू करने जा रही थी चुनावी अभियान, कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद आज पहली बार पंजाब दौरे पर थे पीएम मोदी, सियासी गलियारों में चर्चा पंजाब में भाजपा के चुनावी शंखनाद का मुहूर्त नहीं रहा ठीक, मौसम की मार के चलते पीएम मोदी नहीं पहुंच पाए फिरोजपुर तो संयुक्त अकाली दल के ढींढसा कोरोना के चलते रैली में नहीं हो पाए शामिल, अकेले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रैली को किया संबोधित, कैप्टन ने सिद्धू को जमकर लिया आड़े हाथ
5 Jan 2022
Read More »

कोरोना की लहर को देखते हुए चुनाव आयोग राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर लगाए तुरंत रोक- गहलोत: कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान- ‘संवैधानिक प्रावधानों के कारण नहीं टाले जा सकते हैं चुनाव, परन्तु कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर अविलंब लगा देनी चाहिए रोक, रैलियों की जगह प्रचार के दूसरे तरीकों का होना चाहिए इस्तेमाल, आज सूचना प्रोद्योगिकी का है युग इसलिए प्रचार भी IT एवं सोशल मीडिया होना चाहिए आधारित, चुनाव आयोग टीवी, रेडियो इत्यादि कम्युनिकेशन माध्यमों पर सभी पार्टियों को टाइम स्लॉट दे बांट, जिससे सभी पार्टियों को प्रचार के मिले समान अवसर, बड़ी रैलियों की जगह कोविड प्रोटोकॉल के तहत घर-घर किया जाए प्रचार, हम अधिकांश देशवासी अभी तक कोविड की दूसरी लहर की भयावहता को नहीं हैं भूले, पिछले साल अप्रैल-मई के महीने में किस तरह अस्पतालों में नहीं मिल रहे थे बेड तक और ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की तड़पते हुए हुई थी मौत, अब देश के सामने है कोरोना की तीसरी लहर, विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रोन आगे जाकर क्या नया रूप लेगा यह अभी किसी को नहीं है मालूम’, कांग्रेस ने अगले 15 दिन सभी राजनीतिक रैलियों को दिया टाल, अब सीएम गहलोत ने की है ये बड़ी मांग
5 Jan 2022
Read More »

कालीचरण के बाद अब कथावाचक तरुण मुरारी ने गांधीजी को बताया देशद्रोही, बाद में मांगी माफी: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से खबर, नरसिंहपुर में कथावाचक तरुण मुरारी ने महात्मा गांधी पर की विवादित टिप्पणी, कथा में तरुण मुरारी ने गांधीजी को बताया देशद्रोही, तरुण मुरारी ने कहा- ‘पहला तो यह असत्य बोला जा रहा है – महात्मा, वो नहीं है कोई महात्मा, दूसरा असत्य बोला जा रहा है- राष्ट्रपिता, वो नहीं राष्ट्रपिता, इस विषय में RTI (सूचना का अधिका) से ली जा सकती है जानकारी, इस राष्ट्र को दो नेशन की थ्योरी देने वाला कोई व्यक्ति है तो वो है करमचंद गांधी, जिसने इस भारत के किए दो टुकड़े, जो राष्ट्र के दो टुकड़े करे, वो पिता कैसे? हम इसका करते हैं घोर विरोध, यह व्यक्ति न तो महात्मा है, न राष्ट्रपिता है, मेरी नजर में है देशद्रोही’, इधर कथावाचक नरसिंहपुर में छिंदवाड़ा रोड स्थित वीरा लॉन में कर रहे थे श्रीमद्भागवत कथा, दूसरी तरफ कांग्रेस ने SP से की शिकायत, जांच के बाद स्टेशन थाने में कथावाचक पर किया गया केस, तरुण मुरारी पर लग चुका है 12वीं के छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोप
5 Jan 2022
Read More »


‘भाग्यनगर’ में आज से RSS की 3 दिवसीय समन्वय बैठक, भागवत-नड्डा समेत दिग्गज करेंगे मंथन: हैदराबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक, तीन दिवसीय (5 से 7 जनवरी) बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, पांच सह-सरकार्यवाह और संघ से जुड़े 190 प्रतिनिधि हैं मौजूद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में लेंगे भाग, साल में एक बार आयोजित होने वाली बैठक का उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा और पर्यावरण, पारिवारिक जागरूकता व सामाजिक एकजुटता जैसे प्रयासों पर होगी चर्चा, आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने 21 दिसंबर को ट्वीट करके बैठक के बारे में दी थी जानकारी, खास बात यह है कि इस बैठक के आयोजन स्थल को लिखा जा रहा है भाग्यनगर, क्या हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करने की है तैयारी? साथ ही 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अहम मानी जा रही है बैठक
5 Jan 2022
Read More »

फिरोजपुर में आज पीएम मोदी-कैप्टन दिखेंगे एक मंच पर, कृषि कानून रद्द होने के बाद PM का पहला पंजाब दौरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के फिरोजपुर का दौरे पर, इस दौरान पीएम मोदी राज्य में 42,750 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, कृषि संबंधी कानूनों को रद्द किए जाने के बाद यह पीएम मोदी का पहला पंजाब दौरा, इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नजर आएंगे मंच पर, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा इस रैली से पहले पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव, इसलिए वे इस रैली में नहीं हो पाएंगे शामिल , कभी धुर विरोधी रहे पीएम मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह नजर आएंगे एक मंच पर
5 Jan 2022
Read More »

बिहार के सियासी दिग्गज कोरोना की जद में, दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 5 मंत्री संक्रमित, JDU अध्यक्ष भी लपेटे में: बिहार में कोरोना का बढ़ता कहर, सियासी दिग्गज आए कोरोना की चपेट में, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत चार मंत्री को हुआ कोरोना, मंत्रियों में सुनील कुमार, अशोक चौधरी और विजय चौधरी के नाम शामिल, आज होनी थी नीतीश कैबिनेट की बैठक, संक्रमण की रिपोर्ट सामने आने के बाद ये सभी एहतियातन हो गए हैं आइसोलेट, अब कैबिनेट बैठक के वर्चुअल किए जाने की तैयारी
5 Jan 2022
Read More »


