Day: January 5, 2022

कोरोना की नई गाइडलाइन हुई जारी

कोरोना की नई गाइडलाइन हुई जारी- जोधपुर-जयपुर नगर निगम में 8वीं तक की स्कूलें 17 जनवरी तक बंद: राजस्थान में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोरोना की नई गाइडलाइन की गई जारी, प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद जारी हुई कोरोना की नई गाइडलाइन, महामारी सतर्क- सावधान जन-अनुशासन गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश सरकार का महत्वकांशी कार्यक्रम ‘प्रशासन शहरों-गांवों संग अभियान’ आगामी आदेश तक किया गया स्थगित, जयपुर और जोधपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दोनों नगर निगमों में 8वीं तक की सभी स्कूलें की 17 जनवरी तक की गई बंद, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान में कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ खोलने की दी गई है अनुमति, इसके साथ ही पुरे प्रदेश में रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू आगामी आदेश तक रहेगा जारी’

Read More »
कांग्रेस-निर्मित घटना बताती है कि यह पार्टी कैसे सोचती और करती है काम

पंजाब में हुई कांग्रेस-निर्मित घटना बताती है कि यह पार्टी कैसे सोचती और करती है काम- अमित शाह: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में हुई सुरक्षा चूक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- ‘पंजाब में आज हुई कांग्रेस-निर्मित घटना बताती है कि यह पार्टी कैसे सोचती और करती है काम, लोगों द्वारा कांग्रेस को बार-बार नकारे जाने से यह पार्टी चली गई है उन्माद के रास्ते पर, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आज पंजाब में जो किया उसके लिए उन्हें मांगनी चाहिए भारत के लोगों से माफी, प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही है पूरी तरह से अस्वीकार्य, इसके लिए तय की जाएगी जवाबदेही’

Read More »
कांग्रेस को मांगनी चाहिए पूरे देश से माफी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिए कांग्रेस को मांगनी चाहिए पूरे देश से माफी- मैडम राजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद बीजेपी के निशाने पर पंजाब की चन्नी सरकार, बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने उठाए कांग्रेस पर सवाल, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर साधा पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना, लिखा- ‘पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक है बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, पंजाब में महत्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी को षड्यन्त्र पूर्वक नहीं पहुंचने देना है पंजाब की जनता का अपमान, इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है, प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी पंजाब सरकार की, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ओछी मानसिकता के चलते प्रदर्शनकारियों को जाने दिया उनके रास्ते तक, प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिए कांग्रेस को मांगनी चाहिए पूरे देश से माफी’

Read More »
बेनीवाल की CM से अपील

बेमौसम बारिश से उपज खराब होने पर किसान को दिया जाए पूरा सरकारी मूल्य- बेनीवाल की CM से अपील: राजस्थान में वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखकर नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से खरीद तंत्र मजबूत करने की अपील, कहा- ‘राजस्थान सरकार को वर्तमान मौसम की परिस्थियों को देखते हुए समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज खरीद करने के सिस्टम पर ध्यान देकर उक्त खरीद को और तेज करने की है जरूरत, ताकि बेमौसम बारिश से किसान की उपज नहीं हो खराब, साथ ही किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने में नहीं आये कोई दिक्कत, उसके लिए खरीद तंत्र में है व्यापक सुधार की जरूरत, क्योंकि किसानों को अपनी उपज बैचने के लिए लंबे समय तक करना पड़ता है इंतजार, प्रदेश में बेमौसम बारिश से किसी भी किसान की उपज खराब होने पर किसान को दिया जाए उपज का पूरा सरकारी मूल्य’

Read More »
PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर भड़के कैप्टन

PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर भड़के कैप्टन, बोले-चन्नी सरकार फेल, पंजाब में लगे राष्ट्रपति शासन: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने की बड़ी मांग, राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की, कैप्टन अमरिंदर ने कहा- ‘चन्नी सरकार राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह रही है विफल’, फिरोजपुर जाते समय पीएम मोदी का 15-20 मिनट तक रोका गया काफिला, प्रधानमंत्री मोदी खुद अपनी सुरक्षा में हुई चूक पर चन्नी सरकार को लेकर व्यक्त की है नाजारग, पीएम ने भटिंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधाकारियों से कहा-‘अपने सीएम से कहना कि मैं जिंदा भटिंडा एयरपोर्ट लौट पाया’

Read More »
'प्रधानमंत्री की जान को खतरा होता तो पहले मैं दूंगा जान'

प्रधानमंत्री की जान को खतरा होता तो मैं दूंगा पहले जान, पीएम की सुरक्षा में चूक की बात गलत- चन्नी: पीएम की सुरक्षा चूक पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की प्रेसवार्ता, पीएम मोदी का करते हैं पूरा सम्मान, पीएम को वापस जाना पड़ा इसके लिए खेद, पीएम की सुरक्षा के थे पूरे इंतजाम, पीएम मोदी के साथ मेरा भी था कार्यक्रम, कोरोना नियमों के चलते नहीं कर पाया स्वागत, पीएम के स्वागत में मेरी सरकार के मंत्री थे मौजूद, देर रात तक प्रशासन ने रास्ते खाली करवाने की कोशिश की, मैंने रात को तीन बजे तक रास्ते खुलवाए, प्रदर्शनकारी मिलना चाहते थे पीएम मोदी से, मैंने प्रदर्शनकारियों को दिलाया था मुलाकात का भरोसा, डीजीपी ने कार्यक्रम रद्द करने का किया था आग्रह, पीएम के फिरोजपुर सड़क मार्ग से जाने की कोई प्लानिंग नहीं थी, पीएम का हवाई मार्ग से जाने का था कार्यक्रम, हमें कहा गया था कि पीएम हैलीकॉप्टर से ही जाएंगे, पीएम की जान को खतरा था ऐसा कोई बात नहीं, प्रधानमंत्री पर नहीं हुआ है कोई हमला, मैंने खुद प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं करने को कहा, पीएम में सुरक्षा की चूक की बात गलत, आखिरी समय कार्यक्रम बदलने के कारण बने हालात, हमने पीएम मोदी को दिया था ऑपशन की दूसरे रास्ते से ले जाएंगे, लेकिन वो तो लौट गए वापस, वो चाहते तो हैलीकॉप्टर से या दूसरे रूट से जा सकते थे लेकिन वो वापस लौट गए, पीएम की सुरक्षा के मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति, मैं अपने पंजाब के लोगों पर नहीं चला सकता था लाठी, प्रदर्शन को खतरे से जोड़ना ठीक नहीं,हम इसकी करवाएंगे जांच’

Read More »
'सोची समझी साजिश के तहत की गई पीएम की सुरक्षा में चूक'

सोची समझी साजिश के तहत की गई पीएम की सुरक्षा में चूक- राठौड़ ने साधा पंजाब कांग्रेस पर निशाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बीजेपी हुई कांग्रेस पर हमलावर, राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी साधा पंजाब कांग्रेस पर निशाना, कहा- पंजाब कांग्रेस सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में की गंभीर चूक, पीएम फिरोजपुर के कार्यक्रम में नहीं ले सके हिस्सा इसके लिए तुष्टीकरण की राजनीति को अंजाम देकर उनके रूट में प्रदर्शनकारियों को दे डाली घुसने की इजाजत, पंजाब कांग्रेस सरकार का ऐसा कृत्य संघीय ढांचे पर है हमला, प्रधानमंत्री किसी पार्टी विशेष के नहीं होते हैं पूरे देश के, देश के इतिहास में पहली बार है जब राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए जानबूझकर देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बरती गई गंभीर चूक, पीएम मोदी देने वाले थे पंजाब की जनता को 42,750 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का तोहफा लेकिन दुखद है कि पंजाब कांग्रेस सरकार ने दिया निकृष्ट मानसकिता का परिचय, साथ ही उड़ाई लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां तथा पंजाब के विकास कार्यो में किया रोड़ा अटकाने का महापाप’

Read More »