



Day: December 30, 2021


किसानों के बाद आंगनबाड़ी वर्करों को सीएम चन्नी ने दी सौगात, 2500 रुपए महीना, मिलेगा 5 लाख का बीमा: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की प्रदेश की जनता को लुभाने की कोशिश जारी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, कहा- ‘पंजाब के आंगनबाड़ी वर्करों को दिए जायेंगे 2500 रुपए महीना, साथ ही आंगनबाड़ी वर्करों को सरकार की तरफ से दिया जाएगा 5 लाख का सेहत बीमा भी’, इससे पहले सीएम चन्नी ने किसानों को दिया था कर्जमाफी का तोहफा, किसानों को दो लाख तक का कर्जा माफ करने की घोषणा की थी, इससे लगभग दो लाख परिवारों को मिलेगी राहत
30 Dec 2021
Read More »

जो संभव ना हो उसके लिए ठीक नहीं है धरने- REET में पद बढ़ाने की मांग को लेकर CM गहलोत का बड़ा बयान: जयपुर के ओटीएस में RAS ट्रेनिंग प्रोग्राम, कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत का हुआ संबोधन, REET परीक्षा के पद 31 हजार से 50 हजार करने की मांग को लेकर बोले सीएम गहलोत- मैं चाहता हूं कमियां हो दूर, अभी कई होते हैं धरने, लेकिन जो काम संभव ना हो उनके लिए धरना नहीं है ठीक, अब कहते हैं कि REET के पद 50 हजार कर दो, अब बताओ यह कैसे हो सकता है, RAS वाले कह दे कि पद 1500 की जगह हो 3 हजार कर दो तो कैसे कर दें? सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट तक की है हमने कोशिश’, REET परीक्षा में पद बढ़ाने को लेकर जयपुर में दो माह से चल रहा है आंदोलन, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और उनके कैंप के विधायक सीएम गहलोत को इस मांग को लेकर लिख चुके हैं पत्र, अब सीएम गहलोत के बयान के बाद आंदोलन का और तेज होना है तय
30 Dec 2021
Read More »


कामकाज छोड़ यूपी में कैंप कर रहे पीएम, पहले भी गए थे प. बंगाल में, खाई थी मुंह की- CM गहलोत का तंज: जयपुर के ओटीएस में RAS ट्रेनिंग प्रोग्राम, कार्यक्रम में पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से की बात, कोरोना के खतरे को लेकर सीएम गहलोत ने कहा- ‘पब्लिक साथ देगी तभी जीत पाएंगे कोरोना की जंग, राजस्थान की जनता ने पहले भी किया था कॉपरेट’, बापू को गाली देने वाले बाबा कालीचरण की गिरफ्तारी पर बोले सीएम गहलोत- ‘सबसे बड़ी बात यह है कि बाबा की बोलने की हिम्मत क्यों हो गई, माहौल ऐसा बनता तब होती है हिम्मत, देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में, केन्द्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए पब्लिक को’, पीएम मोदी को आड़े हाथ लेते हुए सीएम गहलोत ने कहा- ‘प्रधानमंत्री को करनी चाहिए थी निंदा, जो कुछ कहा गया धर्म संसद के मंच से उसकी, पीएम एक तरफ अपना रहे हैं गांधी तो दूसरी तरह उनकी चुप्पी, दोनों बातें एक साथ नहीं चल सकती, सत्ताधारी पार्टी की जिम्मेदारी है ये सब रुके’, राहुल गांधी का जिक्र करते हुए बोले- ‘राहुल गांधी हर मुद्दे पर देश की सरकार को कर रहे हैं आगाह, विपक्ष ये ही कर सकता है, सत्तापक्ष की जिम्मेदारी है कि विपक्ष की भावना का रखे ध्यान’, यूपी चुनाव को लेकर सीएम गहलोत ने कहा- ‘पीएम मोदी कामकाज छोड़ कर किए हुए हैं यूपी में कैंप, पहले भी प. बंगाल में उन्होंने किया था कैंप, खानी पड़ी थी मुंह की, जितना कैंप करेंगे उतनी संभावना कम हो जाएगी इनकी जीत की’
30 Dec 2021
Read More »

REET परीक्षा में पद बढ़ाने को लेकर आंदोलन और सियासत जारी, राठौड़ का तंज- जागो सरकार जागो: REET परीक्षा में पद बढ़ाने को लेकर सियासत तेज, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का गहलोत सरकार पर तंज- जागो सरकार जागो! REET-2021 में पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग को लेकर बेरोजगार युवा जयपुर में 2 माह से कर रहे हैं प्रदर्शन लेकिन अशोक गहलोत सरकार के कानों पर नहीं रेंग रही है जूं, युवा अब कड़ाके की ठंड में अर्द्धनग्न प्रदर्शन को हैं मजबूर’, रीट परीक्षा में पद बढ़ाने को लेकर राजधानी जयपुर में युवाओं का प्रदर्शन है जारी, बुधवार को युवाओं ने किया था अर्धनग्न प्रदर्शन, इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी इस मांग को लेकर सीएम गहलोत को लिख चुके हैं पत्र, पायलट कैंप के सभी विधायक कुछ निर्दलीय विधायक भी सरकार को लिख चुके हैं पत्र, अब उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ गहलोत सरकार को लिखा है पत्र
30 Dec 2021
Read More »

ओलावृष्टि से रबी की फसल को हुआ भारी नुकसान, गिरदावरी करवा किसानों को राहत दे सरकार- मैडम राजे: प्रदेश में मावठ के साथ कई इलाकों में बरसी आफत, जैसलमेर सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की रबी की फसल को हुआ है नुकसान, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का प्रदेश की गहलोत सरकार से की मांग, मैडम राजे का बयान – ‘प्रदेश के जैसलमेर, जोधपुर सहित कई जिलों में हुई ओलावृष्टि से सरसों, जौ, गेहूं, चना जैसी रबी की फसलों को हुआ है भारी नुकसान, कई जगहों से खेतों में सब्जियों के नष्ट होने तथा पशुधन क्षति के मिल रहे हैं समाचार भी, जिससे किसानों की बढ़ी है चिंता, राज्य सरकार से मेरा आग्रह है कि अन्नदाता की पीड़ा को समझते हुए तुरंत प्रभाव से प्रभावित क्षेत्रों में फसल की करवाई जाए गिरदावरी और जल्द से जल्द पीड़ित कृषकों को मुआवजा किया जाए प्रदान, जिससे प्रदेश के किसानों को कुछ हद तक मिल सके राहत’
30 Dec 2021
Read More »


‘गाली-चरण’ की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, मिश्र के एतराज पर बघेल का तंज- गिरफ्तारी से खुश है या दुखी?: बापू को गाली देने वाले कालीचरण की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, एमपी सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने उठाए गिरफ्तारी पर सवाल तो छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा- ‘नरोत्तम मिश्रा जी ये बताएं कि वे महात्मा गांधी को गाली देने वाले की गिरफ़्तारी से ख़ुश हैं या दुखी? किसी नियम का नहीं हुआ है उल्लंघन, विधि के हिसाब से हुई है कार्रवाई’, कथित संत कालीचरण की खजुराहो के पास से हुई है गिरफ्तारी, इस पर एमपी के गृहमंत्री मिश्र ने उठाया था सवाल, कालीचऱण की गिरफ्तारी को बताया था इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन, अब नरोत्तम मिश्र के एतराज पर बघेल ने दी है प्रतिक्रिया
30 Dec 2021
Read More »

यूपी में सभी राजनीतिक दल समय पर चाहते हैं चुनाव, कुछ चुनावी रैलियों के खिलाफ- निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता: निर्वाचन आय़ोग की टीम का तीन दिवसीय यूपी दौरा, लखनऊ में निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता, ‘कोरोना काल की तैयारियों का लिया जायजा, कोविड संबंधी तैयारियों को लेकर लिया फीडबैक, पुलिस और प्रशासन से की बात, हमने तमाम राजनीतिक पार्टियों से की बात, सभी पार्टियों से लिए सुझाव, राजनीतिक दलों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर चुनाव करवाने की कही बात, महिला मतदाताओं को सुरक्षा को लेकर एक राजनीतिक दल ने दिए सुझाव, कई दलों ने राजनीतिक रैलियों में सीमित संख्या की मांग की, कुछ दल थे चुनाव रैलियों के खिलाफ’
30 Dec 2021
Read More »


