



Day: December 30, 2021


..जब BJP सांसद बोले- ’15 लाख तक मैं भ्रष्टाचार नहीं मानता’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लगी क्लास: मध्यप्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने गढ़ दी भ्रष्टाचार की नई परिभाषा, मिश्रा के भ्रष्टाचार का वीडियो अब हो रहा वायरल, मिश्रा ने कहा- ‘सरपंच 15 लाख रुपये तक कर सकते हैं भ्रष्टाचार, इसके लिए उन्हें कर देना चाहिए माफ, इतना तो चुनाव में हो ही जाता है उनका खर्च’, बीजेपी सांसद का ये वीडियो हो गया है वायरल, मिश्रा ने ये बात प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला में कही, मिश्रा थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मिश्रा के इस बयान पर लगे जमकर ठहाके, इस वीडियो के सामने आने के बाद सांसद के बयान की हो रही है आलोचना, बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर रहते हैं बयानों को लेकर विवादों में
30 Dec 2021
Read More »

‘पार्टी विद अ डिफरेंस’ में जूतमपैजार, मंच पर बैठने को लेकर BJP नेताओं में चले लात-घूंसे और डंडे: उत्तरप्रदेश के कन्नौज से बड़ी खबर, यहां भाजपा नेता भिड़ गए आपस में, मंच पर बैठने को लेकर हो गई हाथापाई, बुधवार को जन विश्वास यात्रा के दौरान आयोजित किया गया था कार्यक्रम, विधायक और जिला-उपाध्यक्ष के समर्थकों के बीच मंच में बैठने को लेकर हो गई कहासुनी, देखते ही देखते बात बढ़ी तो चलने लगे लात-घूंसे, एक घंटे के बवाल के बाद किसी तरह से शांत हुआ मामला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष और उनके समर्थकों ने विधायक अर्चना पांडेय के समर्थकों पर लगाया है हमला करने का आरोप, भाजपा की जूतमपैजार का वीडियो पर हो रहा है वायरल
30 Dec 2021
Read More »

कालीचरण की गिरफ्तारी पर एमपी सरकार ने उठाए सवाल, नरोत्तम बोले- ये इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन: एमपी के खजुराहो से कालीचरण की गिरफ्तारी की मामला, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने जताया एतराज, मिश्र का बयान- छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन, एमपी सरकार दे सकती है नोटिस, छत्तीसगढ़ पुलिस से किए जा सकते हैं गिरफ्तार’, रायपुर की धर्म संसद में संत कालीचरण ने महात्मा गांधी को दी थी गाली और गोडसे का किया था महिमा मंडन, कालीचरण के खिलाफ रायपुर और अन्य थानों में दर्ज हुए थे मामले, रायपुर एसपी के अनुसार कालीचरण महाराज खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए में मकान में था छिपा, आज शाम कर कालीचरण को किया जा सकता है कोर्ट में पेश
30 Dec 2021
Read More »

खजुराहो की एक होटल में छुपकर बैठा बापू पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला कालीचरण गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल ही में एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण को किया गया गिरफ्तार, मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित खजुराहो से रायपुर पुलिस ने किया कालीचरण को गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने खजुराहो के एक होटल से सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार किया कालीचरण को, छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण को गिरफ्तार करने के लिए बनाई थीं आधा दर्जन टीमें, ये टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कालीचरण के संभावित ठिकानों पर दे रही थीं दबिश, इसी बीच पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली की कालीचरण खजुराहो के एक होटल में हैं और उसने अपने मोबाइल कर रखे हैं बंद, इसके बाद रायपुर पुलिस ने दी होटल में दबिश और कालीचरण को कर लिया अरेस्ट, बीती 26 दिसंबर को रायपुर में आयोजित एक धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें मारने वाले नाथूराम गोडसे को साष्टांग प्रणाम किया था कालीचरण ने
30 Dec 2021
Read More »


