Day: December 30, 2021

img 20211230 wa0299

20000 पदों के लिए मई 2022 में कराई जाएगी एक और REET परीक्षा- सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा: REET 2021 की परीक्षा में पदों की संख्या 50000 करने को लेकर सरकार पर है जबरदस्त दबाव, कांग्रेस विधायकों सहित बेरोजगार युवाओं ने की गहलोत सरकार से मांग, इस मांग को लेकर राजधानी में जारी है युवाओं का धरना-प्रदर्शन भी, इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा, अगले साल मई में एक और REET परीक्षा आयोजित करवाने की सीएम ने की घोषणा, ट्वीट कर कहा- ‘वर्ष 2022 में 14-15 मई को रीट परीक्षा आयोजित करने का किया है निर्णय, जिससे प्रदेश को मिल सकेंगे करीब 20,000 नए शिक्षक, इस भर्ती में विशेष शिक्षकों हेतु भी किया जाएगा प्रावधान, इससे युवाओं को प्राप्त होंगे रोजगार के नए अवसर, इसके साथ ही पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं के निराकरण के भी दिए हैं निर्देश, माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं को हल करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाने के दिए हैं निर्देश’

Read More »
...तो बाबा धरने से करेंगे नए साल का आगाज

बेरोजगारों की मांगों पर सरकार ने अगर नहीं लिया संज्ञान तो 1 जनवरी को दूंगा सांकेतिक धरना- किरोड़ी: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निशाने पर गहलोत सरकार, किरोड़ी मीणा ने 1 जनवरी को सांकेतिक धरने पर बैठने का किया ऐलान, किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- ‘आज शहीद स्मारक जयपुर पहुंचकर प्रदेश के बेरोजगारों की बातों को सुना, जो लंबे समय से कड़ी ठंड में धरने पर हैं बैठे, मैं विद्यार्थी मित्र सहायक संघ, पा.पैराटीचर्स, मदरसा पैरा टीचर्स , शिक्षा कर्मी एवं संविदा सहायक रेडियोग्राफर , राजस्थान MMJY चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी , BED BSTC , REET की मांग का करता हूं पूर्ण समर्थन और प्रदेश के मुखिया जी से करता हूं मांग कि मामले में लें तुरंत संज्ञान, यदि सरकार ने नहीं लिया संज्ञान तो मैं बच्चों की मांग पर एक जनवरी को बैठूंगा सांकेतिक धरने पर’, जयपुर के शहीद स्मारक पर परमानेंट किए जाने की मांग कर रहे मदरसा पैराटीचर्स की पुलिस के साथ हुई है झड़प, किरोड़ी मीणा ने शहीद स्मारक जाकर आंदोलन कर रहे युवाओं से की है मुलाकात

Read More »
beniwal ne puchi kirodi kii kushalkshem copy

गुर्जर नेता किरोड़ी बैंसला की कुशलक्षेम जानने पहुंचे बेनीवाल, बेटे विजय और चिकित्सकों से ली जानकारी: लम्बे समय से खराब स्वास्थ्य के चलते जयपुर के मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला, गुरुवार को आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के अस्पताल पहुंचकर कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला से मुलाकात कर पूछी उनकी कुशलक्षेम, सांसद बेनीवाल ने कर्नल बैसला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, इस दौरान कर्नल के पुत्र विजय सिंह बैंसला और परिवारजन रहे मौजूद, बेनीवाल ने चिकित्सको से कर्नल बैसला के चल रहे इलाज को लेकर भी की चर्चा, करीब एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके सांसद हनुमान बेनीवाल

Read More »
लाठी के दम पर आंदोलन कुचलना चाहती है गहलोत सरकार- राठौड़

मदरसा पैराटीचर्स पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, लाठी के दम पर आंदोलन कुचलना चाहती है गहलोत सरकार- राठौड़: जयपुर में मदरसा पैरा टीचर्स की पुलिस से झड़प, दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देने जा रहे थे आंदोलित पैरा टीचर्स, पुलिस ने रोका तो हुई झड़प, परमानेंट करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मदरसा पैरा टीचर्स, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने की पुलिस की बर्बर कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, राठौड़ का बयान- ‘राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर ढ़ाई महीने से ज्यादा समय से नियमितिकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत मदरसा पैराटीचर्स पर लाठीचार्ज की घटना है बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय, तानाशाह गहलोत सरकार लाठी के दम पर कुचलना चाहती है आंदोलन को, कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र के पृष्ठ संख्या 15 (3) में संविदा कर्मियों, NRHM एवं NUHM कर्मियों, पैरा टीचर्स, उर्दू पैरा टीचर्स, लोक जुम्बिश कर्मियों, आंगनबाड़ी कर्मियों, शिक्षा कर्मियों, विद्यार्थी मित्रों,पंचायत सहायकों सहित अन्य विभागों के कर्मियों के नियमितिकरण का किया था वादा, राजस्थान में जंगलराज के पूरे हो गए हैं 3 साल पूरे, लेकिन कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर दिख रहा है साफ, चुनाव के पहले कर्मचारियों को भ्रमित कर सत्ता हासिल करने वाली अशोक गहलोत सरकार सभी वादों से ले रही है यू-टर्न, जिसमें नियमितिकरण का वादा है प्रमुख’

Read More »
कांग्रेस का सपा को तगड़ा झटका

उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका! एसपी छोड़ 6 पार्षदों ने थामा कांग्रेस का हाथ: समाजवादी पार्टी के छह पार्षदों ने कांग्रेस का थाम लिया है दामन, इन पार्षदों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उपस्थिति में कांग्रेस की जॉइन, एसपी छोड़ने वालों में कानपुर नगर निगम हाउस में समाजवादी पार्टी के पार्षदों के नेता सुहैल अहमद, शिब्बू अंसारी, शशि, राकेश साहू, आबिद अली और महेंद्र प्रताप सिंह हैं शामिल, ये सभी पार्षद सीसामऊ विधानसभा सीट से रखते हैं ताल्लुक, आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी चुनौती देने की तैयारी कर रही सपा के लिए पार्षदों का पार्टी छोड़ना है एक बड़ा झटका, हाल फिलहाल के दिनों में यह पहला दल बदल है जब सपा से नेता कांग्रेस में हुए हैं शामिल

Read More »