PoliTalks News
बड़ी खबर

कमल का फूल होगा CM का चेहरा- अरुण सिंह ने कांग्रेस को बताया सबसे बड़ी कन्फ्यूज्ड और झूठी पार्टी

30 दिसंबर 2021
साझा करें:
कमल का फूल होगा CM का चेहरा- अरुण सिंह ने कांग्रेस को बताया सबसे बड़ी कन्फ्यूज्ड और झूठी पार्टी

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश भाजपा (BJP Rajasthan) की ओर से भरतपुर में आयोजित दो दिवसीय बैठक (BJP Meeting In Bharatpur) में गुरुवार को प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे. प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला (Arun Singh Targeted Congress) बोलते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस देश की सबसे बड़ी कन्फ्यूज्ड पार्टी है, इसके नेता कन्फ्यूज हैं. झूठ बोलने की फैक्ट्री कोई है तो वह कांग्रेस (Congress) पार्टी है’. अरुण सिंह ने कहा कि, ‘प्रदेश में जंगलराज है क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है उदयपुर की आदिवासी महिला के साथ और बाड़मेर में आरटीआई एक्टिवस्ट के साथ हुई घटना सबके सामने हैं. पेपर लीक माफिया के सक्रिय … Read more

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश भाजपा (BJP Rajasthan) की ओर से भरतपुर में आयोजित दो दिवसीय बैठक (BJP Meeting In Bharatpur) में गुरुवार को प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे. प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला (Arun Singh Targeted Congress) बोलते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस देश की सबसे बड़ी कन्फ्यूज्ड पार्टी है, इसके नेता कन्फ्यूज हैं. झूठ बोलने की फैक्ट्री कोई है तो वह कांग्रेस (Congress) पार्टी है’. अरुण सिंह ने कहा कि, ‘प्रदेश में जंगलराज है क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है उदयपुर की आदिवासी महिला के साथ और बाड़मेर में आरटीआई एक्टिवस्ट के साथ हुई घटना सबके सामने हैं. पेपर लीक माफिया के सक्रिय होने से युवाओं का भरोसा और विश्वास इस सरकार से उठ चुका है’, भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर सिंह ने कहा कि, ‘प्रदेश में जल्द ही भाजपा एक बड़ी जन आक्रोश रैली करेगी‘. सिंह ने राहुल और प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथ लिया. सीएम चेहरे को लेकर सिंह ने कहा कि, ‘प्रदेश में कमल का फूल ही सीएम का चेहरा होगा’

सबसे ज्यादा महंगाई राजस्थान में और कांग्रेस कर रही विरोध में प्रदर्शन- अरुण सिंह
कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि, ‘प्रदेश सरकार को प्रदेश में डीजल और पेट्रोल का दाम कम करने चाहिए, बिजली की दरें सस्ती करनी चाहिए. देश में सबसे महंगे डीजल और पेट्रोल राजस्थान में और कांग्रेस पार्टी महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती है. प्रदेश की कांग्रेस सरकार को महंगाई को खुद कंट्रोल करना चाहिए. ये खुद की कमियों के खिलाफ खुद ही प्रदर्शन कर रहे हैं. यह टोटल कन्फ्यूज्ड पार्टी है, दिशाविहीन पार्टी है’.

यह भी पढ़ें- न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर नहीं लगेगी रोक, लेकिन जारी गाइडलाइन का सख्ती से करना होगा पालन- गहलोत

‘प्रदेश में जन, किसान, दलित और महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि, ‘भाजपा के सभी मोर्चों की बैठक में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी यह संकल्प लेकर जाएंगे कि प्रदेश की जन विरोधी, किसान विरोधी, दलित विरोधी और महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है’. सिंह ने कहा कि, ‘प्रदेश में जंगलराज है. उदयपुर में दलित महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई, तो उससे पहले बाड़मेर में आरटीआई कार्यकर्ताओं के कील ठोकने जैसी जघन्य वारदात सामने आई. ऐसी घटनाएं पूरे देश में कहीं भी सामने नहीं आई’. विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं को लेकर भी अरुण सिंह ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों के लिप्त होने का आरोप लगाया.

अरुण सिंह के निशाने पर राहुल और प्रियंका

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी को एक बार राजस्थान आकर यहां की जनता को खुद बताना चाहिए कि उन्होंने किसान की कर्जा माफी, बेरोजगारी भत्ता को लेकर वादा किया था, उसका क्या किया? साथ ही कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी को भी एक बार राजस्थान आना चाहिए. वो उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं, राजस्थान में आकर उन्हें देखना चाहिए कि यहां पर महिलाओं पर कितना अत्याचार होता है. इसको लेकर को एक बार भी ना तो राजस्थान आईं और ना ही बोलीं’.

यह भी पढ़े: बापू को अपमानित करने वाला कैसा धर्म गुरु? पीएम के दौरे बता रहे खिसक रही BJP की जमीन- पायलट

राहुल गांधी लिखकर दिया हुआ भी नहीं समझा पाते- अरुण सिंह

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने हिंदू और हिंदुत्व वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘जो राहुल गांधी को लिख कर दिया जाता है वह वही बोलते हैं और लोग उन्हें लिखकर कुछ देते हैं, लेकिन वह जनता को समझा नहीं पाते और ऐसे में वह हिंदू और हिंदुत्व वाले बयान देते हैं’.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal