



Day: November 12, 2021



सीएम गहलोत के OSD को हाईकोर्ट की बड़ी राहत तो क्राइम ब्रांच के सामने आज भी पेश नहीं हुए लोकेश शर्मा: फोन टैपिंग मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा आज भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने नहीं हुए पेश, लोकेश शर्मा ने क्राइम ब्रांच को भेजे जवाब में पिता की बीमारी का दिया हवाला, शर्मा ने सात दिन जयपुर से बाहर जाने में जताई है असमर्थता, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को आज 11 बजे पूछताछ के लिए किया था तलब और नहीं आने पर गिरफ्तारी की दी थी चेतावनी, लोकेश शर्मा ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के नोटिस के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए दायर की थी याचिका, आज दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर रोक रखी है बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश ने लोकेश शर्मा को दी राहत तो क्राइम ब्रांच के लिए हैं ये बड़ा झटका, दिल्ली पुलिस के वकील ने हाईकोर्ट में आश्वासन दिया कि जब तक कोर्ट का है आदेश तब तक नहीं की जाएगी गिरफ्तारी, अब मामले की अगली सुनवाई होगी 13 जनवरी को, तब तक दिल्ली क्राइम ब्रांच लोकेश शर्मा को नहीं कर सकती है गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह फोन टेपिंग मामले में दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाया था मामला
12 Nov 2021
Read More »


पंजाब असेंबली चुनाव के लिए आप की पहली लिस्ट जारी, सभी 10 मौजूदा विधायकों को फिर उतारा मैदान में: पंजाब में अगले साल मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट की जारी, AAP ने अपने 10 विधायकों को फिर टिकट देने का किया ऐलान, पहली लिस्ट में कोई भी नया चेहरा नहीं किया गया है शामिल, पिछली बार पार्टी के टिकट पर पंजाब में जीते थे कुल 20 विधायक, इनमें से 10 विधायक छोड़ चुके हैं पार्टी, बाकि बचे 10 विधायकों को फिर से मैदान में उतार रही है आप, पंजाब में कांग्रेस की कलह का फायदा उठाने की तैयारी में हैं केजरीवाल
12 Nov 2021
Read More »


सलमान खुर्शीद की विवादित किताब मध्यप्रदेश में होगी बैन, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया बड़ा बयान: कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद की ‘Sunrise Over Ayodhya’ किताब लॉन्चिंग के साथ ही आई सुर्ख़ियों में, खुर्शीद की किताब में हिन्दू एवं हिंदुत्व को लेकर की गई टिपण्णी के बाद कांग्रेस आई बीजेपी के निशाने पर, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में खुर्शीद की किताब को किया बैन करने का एलान, शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में बोले मिश्रा- ‘ये निंदनीय पुस्तक है, मैं कानूनविदों से राय लेकर मध्य प्रदेश में किताब को करूंगा बेन, सलमान खुर्शीद हिंदू को खंडित करने का, और जाति में बांटने का नहीं छोड़ते कोई अवसर’, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा- ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह –इंशाअललाह’ कहने वालों के पास सबसे पहले गए थे राहुल गांधी, सलमान खुर्शीद राहुल गांधी के ही विचार बड़ा रहे हैं आगे’
12 Nov 2021
Read More »

हिंदुत्व मुद्दे पर राहुल का बड़ा बयान- हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग, BJP-RSS की विचारधारा खतरनाक: हिंदुत्व के मुद्दे पर गर्माती देश की राजनीति, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर एक बार फिर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर साधा निशाना, राहुल का बयान- ‘हिंदू और हिंदुत्व हैं अलग-अलग, आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा है नफरत भरी, आज हम माने या न माने आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा है नफरत भरी और कांग्रेस पार्टी की प्रेममयी, हमें इसे करना ही होगा स्वीकार, हमारी विचारधारा है जिंदा और जीवंत, हिन्दुस्तान में हैं दो विचारधाराएं, एक कांग्रेस पार्टी की और एक RSS की, आज के हिन्दुस्तान में बीजेपी और RSS ने फैला दी है नफरत और कांग्रेस की विचारधारा है भाईचारे और प्यार की’ राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के डिजिटल अभियान ‘जग जागरण अभियान’ का किया शुभारंभ, राहुल गांधी का यह बयान आया है उस समय, जब हिंदू और हिंदुत्व पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी पर बीजेपी है हमलावर
12 Nov 2021
Read More »

सोनिया से मुलाकात के बाद बोले पायलट- आलाकमान के सामने रखी अपनी बात, जो जिम्मेदारी मिलेगी निभाऊंगा: दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात खत्म, राजस्थान को लेकर दोनों नेताओं में हुई मंत्रणा,आगामी विधानसभा, लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा, पायलट का बयान- अब नहीं बचा है ज्यादा समय, जो मुझे बात कहनी थी वह मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को है बता दी, जिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खाई लाठियां, उन्हें मिलना चाहिए सम्मान, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस संगठन को पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी निर्णय लेने होंगे कांग्रेस अध्यक्ष लेंगे, राजस्थान में नहीं है कोई ग्रुप, हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं काम’, AICC में बड़ी जिम्मेदारी के सवाल पर पायलट ने फिर दोहराया- ‘आलाकमान जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी मैं उसे निभाऊंगा, अब विधानसभा चुनाव में बचा है मात्र 23 महिने का समय, हमारे पास नहीं है ज्यादा समय, अभी से शुरू करना होगा काम, जनता भाजपा की नीतियों से है परेशान, उपचुनाव ने हमें दे दिया है संकेत, कांग्रेस की ओर देख रही है देश की जनता’, सोनिया गांधी और पायलट की मुलाकात के बाद अब सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, सीएम गहलोत के बाद अब पायलट ने भी आलाकमान पर छोड़ दिया है फैसला, अब सभी निगाहें बनी हुई है आलाकमान के फैसले पर
12 Nov 2021
Read More »

‘शहीदों की जान जिसे भीख लगती है, फर्जी झांसी की रानी तू देशद्रोही लगती है’- कंगना पर रोहिणीवार: अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस बार की सारी हदें पार, 1947 में मिली आजादी को भीख बताने और 2014 के बाद वास्तविक आजादी वाले बयान पर चौतरफा घिरी कंगना, अब लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कंगना को लिया आड़े हाथ, ट्वीट कर लिखा-‘शहीदों की जान जिसे भीख लगती है, फर्जी झांसी की रानी तू देशद्रोही लगती है’, वहीं कंगना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हीरो बताये जाने वाले बयान पर भी रोहिणी ने किया पलटवार, लिखा- ‘नया इतिहास लिखा जाएगा, आजादी को भीख बता कर, अंधभक्तों के पप्पा का गुणगान किया जाएगा’, दरअसल कंगन रनौत ने टाइम्स नाउ समिट 2021 के इवेंट में दिया था विवादित बयान
12 Nov 2021
Read More »


