Day: November 12, 2021

img 20211112 215230

सपा की जनसभा में उड़ी समाजवाद की धज्जियां, पूर्व मंत्री समर्थकों ने नेताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा: यूपी के प्रतापगढ़ में सपा की जनसभा बनी सियासी लड़ाई का अखाड़ा, मंच पर बैठे विधानसभा टिकट के आधा दर्जन दावेदार नेताओं की जमकर की गई पिटाई, पिटाई के दौरान संभावित उम्मीदवारों के फाड़ डाले कपड़े तक, प्रतापगढ़ के रानीगंज कोतवाली के मिर्जापुर चौराही इलाके में हुई सपा की विशाल जनसभा का है मामला, पूरा हंगामा पूर्व विधायक श्याद अली द्वारा मंच से पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा को नसीहत देने के बाद हुआ शुरू, नसीहत सुनने के बाद शिवाकांत खुद पहुंचे श्याद अली के पास, फिर शिवाकांत ने अपने समर्थकों को इशारा कर सपा नेताओं को खूब पिटवाया, इस पिटाई से आक्रांत सपा नेताओं और टिकट के दावेदारों ने मंच से कूदकर जान बचाकर भागे, जनसभा के मंच पर हुई इस पिटाई के दौरान अफरातफरी का बन गया माहौल, विधानसभा रानीगंज से टिकट मांग रहे सपा नेता बृजेश यादव का आरोप- ‘जनसभा के मंच पर पूर्व मंत्री शिवाकांत ने जमकर कराई गुंडई, दौड़ा-दौड़ाकर उनको मंच पर पिटवाया गया और उनके कपड़े तक फाड़ डाले,’ यादव ने की पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा को सपा पार्टी से निकालने की मांग, वहीं शिवाकांत ओझा ने कहा- मंच पर कुछ बात जो हुई ये सब होता रहता है कार्यकर्ताओं के बीच, लेकिन मारपीट नहीं की गई किसी के साथ

Read More »
राजस्थान में फिर कोरोना की दहशत!

राजस्थान में फिर कोरोना की दहशत! दो महिने बाद प्रदेश में 17 तो जयपुर में 10 नए मामले सामने आने से हड़कंप: प्रदेश में कोरोना के 17 नए केस आने से हड़कंप, अकेले जयपुर में एक साथ 10 नए कोरोना संक्रमित मिले, नवंबर में सबसे ज्यादा केस आए सामने, इससे पहले 27 सितंबर को सामने आए थे 13 केस, अभी तो सावों का सीजन हुआ है शुरू, शादियों को देखते हुए राज्य सरकार ने भी कोरोना पाबंदियों में दी है छूट, शादियों में मेहमानों की संख्या से हटाई है पाबंदी, प्रदेश में 15 नवंबर से फुल स्ट्रैंथ के साथ स्कूल भी खोलने की है तैयारी, लापरवाही कहीं पड़ नहीं जाए भारी

Read More »
बेरोजगार युवाओं को सीएम गहलोत की बड़ी सौगात

बेरोजगार युवाओं को सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, 11 हजार 353 उप प्रधानाचार्य के पद होंगे सृजित: प्रदेश के बेरोजगारों युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की कई बड़ी घोषणाएं, प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन, व्याख्याताओं को प्राचार्य के पद पर पदोन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, और रीट परीक्षा-2021 पास कर चुके बीएड के अध्ययनरत विद्यार्थियों को अध्यापक भर्ती-2021 में आवेदन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निर्णय, सीएम आवास पर हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिए गए ये अहम निर्णय, प्रदेश के 11 हजार 353 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य के पदों का होगा सृजन, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3 हजार 533 प्रधानाध्यापकों के कैडर को डाइंग कैडर किया जाएगा घोषित, इन विद्यालयों में अब लगाए जाएंगे प्रधानाचार्य और इसके लिए प्रधानाचार्य के नए पद भी किए जाएंगे सृजित, इस निर्णय से स्कूल शिक्षा में व्याख्याताओं को पदोन्नति के उपलब्ध हो सकेंगे बेहतर अवसर, बैठक में अध्यापक भर्ती परीक्षा प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए, भविष्य में पात्रता परीक्षा के बाद चयन के लिए अलग से परीक्षा आयोजित कराने पर भी किया गया विचार

Read More »
डोटासरा के समधी को 'मलाई' परोसने की तैयारी!

डोटासरा का फिर जागा समधी प्रेम! शिक्षा विभाग में सलाहकार नियुक्त करने की तैयारी, सिंगल नाम का आदेश जारी: शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिटायर समधी को सलाहकार पद पर नियुक्ति देने की तैयारी! शिक्षा विभाग के भर्ती सेल में सलाहकार पद के लिए डोटासरा के समधी रमेश कुमार पूनिया के सिंगल नाम पर आदेश व प्रस्ताव किया गया जारी, अभी उनके नाम का केवल सिंगल प्रस्ताव बनाकर भेजा गया, इसके लिए दिया गया 7 दिन का समय, रमेश पूनिया करीब डेढ़ महीने पहले हो चुके हैं रिटायर, प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे के ससुर हैं रमेश पूनिया, पहले भी शिक्षक संगठनों ने लगाया था आरोप, शिक्षा मंत्री डोटासरा ने जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत समधी को पदोन्नत करवा दिया था उप निदेशक के पद पर, इससे पहले डोटासरा पर आरएएस भर्ती परीक्षा-2018 में भी समधी के बेटे और बेटी को परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का लगा था आरोप, शिक्षा मंत्री डोटासरा की बहू के भाई गौरव और बहन प्रभा के नंबर भी आए थे बराबर

Read More »
खुर्शीद-अल्वी के हिंदुत्व वाले बयानों पर भड़के राठौड़

खुर्शीद-अल्वी के हिंदुत्व वाले बयानों पर भड़के राठौड़- कांग्रेस की हिंदू विरोधी सोच हुई उजागर, माफी मागें: हिंदुत्व के मुद्दे पर सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी के बयान पर भड़के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, कांग्रेसी दिग्गजों और कांग्रेस पार्टी को राठौड़ ने लिया आड़े हाथ, राठौड़ का बयान- ‘हिंदुत्व का ढोंग करते-करते कांग्रेस नेताओं की असलियत आ गई है सामने, सलमान खुर्शीद का अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करना कांग्रेस पार्टी की हिंदू विरोधी सोच को कर रहा है जगजाहिर, कांग्रेस को तत्काल रूप से देश से मांगनी चाहिए माफी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बाद राशिद अल्वी का बयान इस बात का है प्रमाण कि कांग्रेस के मन में भगवान श्री राम को लेकर घुला हुआ है जहर, कांग्रेस यह अच्छी तरह समझ लें कि देश के कण-कण में समाए हुए हैं श्री राम, यह वही कांग्रेस है जिसने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को मानने से किया था इंकार’, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना की थी ISIS और बोको हरम से तो अल्वी ने जयश्रीराम कहने वालों को बताया था निशाचर, दोनों ही दिग्गजों के बयान पर भाजपा है हमलावर, आने वाले चुनावों में बड़ा मुद्दा बन सकते हैं कांग्रेसियों के ये बयान

Read More »
पायलट बनते हैं पीसीसी चीफ तो ...

राजस्थान में सत्ता और संगठन को लेकर सियासी गपशप, अगर पायलट को दी जाती है प्रदेश कांग्रेस की कमान तो..!: प्रदेश में होने वाले गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों का फाइनल काउंटडाउन शुरू, सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकात के बाद सोनिया ने दी हरी झंडी, ऐसे में प्रदेश की सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, अगर सचिन पायलट को फिर बनाया जाता है पीसीसी चीफ तो गोविंद सिंह डोटासरा का बच सकता है मंत्री पद, दिल्ली में जारी राजस्थान को लेकर महामंथन से छनकर आ रही है खबरें, सचिन पायलट को एक बार फिर दी जा सकती है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, तो वहीं पायलट के 4-5 सिपहसालारों को मंत्रिमंडल में दिए जा सकते हैं अहम पद, ऐसे में सचिन पायलट का सत्ता और संगठन में हो जाएगा सीधा दखल, राजनीतिक नियुक्तियों में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भागीदारी दिलाने की वकालत करते रहे हैं पायलट, ऐसे में पायलट के पास ही आ जाएगी कार्यकर्ताओं को सत्ता और संगठन में हिस्सेदारी दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी!

Read More »
महिला कांग्रेस ने खोला कंगना के खिलाफ मोर्चा

कंगना की बढ़ती मुश्किलें! आजादी को भीख बताने वाले बयान पर महिला कांग्रेस ने हर जिले में दर्ज कराया केस: बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत की बढ़ती मुश्किलें, आजादी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने चूरु कोतवाली थाना में दर्ज करवाया मुकदमा, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज का बयान- ‘महिला कांग्रेस की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में दर्ज करवाई गई FIR,कंगना का बयान है देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान, यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि भारत 15 अगस्त 1947 को हजारों लोगों के बलिदान के बाद हुआ था आजाद, प्रत्येक आजाद भारतीय के लिए था गौरावान्वित क्षण, पूरा विश्व भारत की आजादी और उसके शहीदों को सम्मान के नजर से है देखता, महात्मा गांधी, सुभाषचन्द्र बोस, भगतसिंह, चन्द्रशेखर आजाद सहित आजादी के मतवालों का पूरा विश्व करता है सम्मान’, कंगना रनौत ने एक टीवी प्रोग्राम के दौरान दिया था बयान- 1947 में भारत को जो मिली थी आजादी वो थी भीख’

Read More »
सियासी गपशप तेज

मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर सियासी गपशप तेज, अगर सीपी बनते हैं मंत्री तो अध्यक्ष की दौड़ में कौन?: राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर आलाकमान से हरी झंडी मिलने की सूचना! ऐसे में सियासी गलियारों में संभावित मंत्रिमंडल को लेकर गपशप हुई तेज, सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को लेकर, सीपी जोशी को लिया जा सकता है गहलोत मंत्रिमंडल में, सीपी जोशी को प्रदेश का गृहमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर, लेकिन बड़ा सवाल ये कि जोशी अगर बनते हैं गहलोत सरकार में मंत्री तो किसको बनाया जाएगा विधानसभा अध्यक्ष? स्पीकर का पद संभालने के लिए वरिष्ठ विधायकों में सबसे आगे हैं राजेन्द्र पारीक और रामनारायण मीणा! वहीं चौंकाने वाला नाम अगर आता है सामने तो वो हो सकता है ‘नाराज’ रहने वाले विधायक हेमाराम चौधरी का, हालांकि हेमाराम के स्पीकर बनने की संभावना नजर आती है बहुत कम, लेकिन राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को नहीं होता है पता, और फिर राजस्थान में तो वैसे भी ‘सियासी जादूगर’ की है सरकार

Read More »
गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रतापति को उम्रकैद

गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रतापति को उम्रकैद, 2017 में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दर्ज हुआ था केस: चित्रकूट गैंगरेप मामले में सजा का ऐलान, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापत को सुनाई गई उम्रकैद की सजा, यूपी में सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री थे गायत्री प्रसाद प्रजापति, एक महिला ने लगाया था रेप का आरोप, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था केस, गायत्री प्रसाद प्रजापति को कोर्ट ने गैंगरेप के केस में पाया दोषी, पूर्व खनन मंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का भी चल रहा है केस, समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ चल रहे गैंगरेप केस में कोर्ट ने बुधवार को दोषी दिया था करार, एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय ने गायत्री समेत तीन आरोपियों को मामले में दोषी दिया था करार, 18 फरवरी, 2017 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गायत्री प्रसाद प्रजापति और अन्य छह अभियुक्तों के खिलाफ गैंगरेप, जानमाल की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा, पीड़िता ने गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर गैंगेरप का आरोप लगाते हुए उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी जबरन शारीरिक संबध बनाने का लगाया था आरोप

Read More »