



Day: November 12, 2021



पायलट पहुंचे सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ, सियासी सुलह और सचिन की भूमिका पर लगेगी मुहर!: राजस्थान की सियासत को लेकर दिल्ली से आ रही बड़ी खबर, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे 10 जनपथ, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से होगी मुलाकात, राजस्थान मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर होगी चर्चा, साथ ही पायलट की ‘भूमिका’ को लेकर भी लिया जा सकता है कोई निर्णय, इससे पहले कल सीएम अशोक गहलोत ने की थी सोनिया गांधी से मुलाकात, इस मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने कहा था- ‘मैंने रख दी है अपनी बात, अब मंत्रिमंडल को लेकर आलाकमान करेंगे जो फैसला मुझे होगा मंजूर’, इसके बाद आज अब सचिन पायलट पहुंचे हैं सोनिया गांधी से मुलाकात करने, पूरे राजस्थान और कांग्रेस की नजर है इस बैठक पर
12 Nov 2021
Read More »

सीएम भूपेश बघेल ने फुटबॉल ग्राउंड में लगाई जोरदार Kick, दर्शक बोले- कका त मंजे खिलाड़ी हावे: छत्तीसगढ़ में ‘सियासी कलह’ के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फुटबॉल ग्राउंड में किक लगाते आए नजर, सीएम बघेल ने भिलाई के नवनिर्मित फुटबॉल स्टेडियम में लगाई जोरदार किक, सीएम की इस किक से बॉल सीधे गई गोल पोस्ट में, इस दौरान दर्शकों ने लगाए हिप-हिप हुर्रे, दिल बोले हड़िप्पा जैसे नारे तो लोगों ने कहा- कका त मंजे खिलाड़ी हावे’, छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल और मंत्री टीएस सिंह देव के बीच सियासी खींचतान है जारी, बघेल छत्तीसगढ़ के साथ उत्तरप्रदेश में भी दिखा रह हैं राजनीतिक कौशल का जलवा, अब अपने विरोधियों पर साइकॉलजी दबाव बनाते हुए फुटबॉल के मैदान में उतरे बघेल
12 Nov 2021
Read More »

कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं जा रहा हूं अपने दोस्त के पास…: मध्यप्रदेश के बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे वैभव यादव (विभु) ने गुरुवार को खुद को मार ली गोली, 16 साल के विभु ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट, इस नोट में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस के मुताबिक वैभव ने आत्महत्या के पहले करीब 4 पन्नों का लिखा एक सुसाइड नोट, इस लैटर में वैभव ने अपने माता-पिता-भाई और दोस्तों की तारीफ की, विभु ने अपने 5 दोस्तों को भेजा है टेक्स्ट मैसेज, जिसमें लिखा था कि, ‘वह अपनी दोस्त के पास है जा रहा, तुम सब बहुत अच्छे दोस्त रहे’, घटना के वक्त विधायक पिता संजय यादव 15 नवंबर को होने वाले जनजाति सम्मेलन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में ले रहे थे भाग तो विभु की मां थी भोपाल, इस घटना के बाद परिवार के लोग हैं गहरे सदमे में, विभु सायकोलॉजी की कर रहा था पढ़ाई
12 Nov 2021
Read More »

आज से दो दिन यूपी चुनाव के रण में रहेंगे BJP के ‘चाणक्य’, वाराणसी में टिकट को लेकर होगी ‘महाबैठक’: आज और कल यूपी के चुनावी रण में रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के ‘चाणक्य’ शाह वाराणसी में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें देंगे जीत का मंत्र, अमित शाह दोपहर करीब एक बजे पहुंचेंगे वाराणसी, शाह शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेंगे दीनदयाल हैंडीक्राफ्ट संकुल और लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक, 2022 चुनाव को लेकर यह बैठक मानी जा रही है अहम, इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी होंगे शामिल, बैठक में यूपी बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी बीजेपी के प्रभारी राधाममोहन सिंह के अलावा आगामी चुनाव के 7 सह प्रभारी और 6 संगठन प्रभारी भी होंगे शामिल, सूत्रों की माने तो अमित शाह की नजर रहेगी टिकटों के बंटवारे पर, इसके बाद रात को 8:35 बजे बैठक के बाद शाह पहुंचेंगे अमेठी कोठी, अमित शाह रात्रि यहां करेंगे रात्रि विश्राम
12 Nov 2021
Read More »

फोन टैपिंग मामले में सीएम गहलोत के OSD लोकेश शर्मा आज दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने होंगे पेश!: बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में आज दिल्ली क्राइम ब्रांच में पेश होंगे सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा, दो दिन पहले क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर 12 नवंबर को सुबह 11 बजे पेश होने के दिए थे निर्देश, इससे पहले भी क्राइम ब्रांच ने दो बार 24 जुलाई और 22 अक्टूबर को लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर पेश होने को कहा था, 24 जुलाई को लोकेश ने व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं आने की कही थी बात, वहीं 22 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच के सवालों का सामना करने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे शर्मा, लेकिन अचानक पारिवारिक कारणों के चलते उन्हें दिल्ली से वापस लौटना पड़ा था जयपुर, सूत्रों की मानें तो दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा से पूछताछ के लिए 10 से ज्यादा सवालों की सूची की है तैयार, प्रदेश में सियासी संकट के दौरान फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दर्ज करवाई थी एफआईआर, निजता का उल्लंघन मामला मानते हुए शेखावत ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ दर्ज करवाई थी FIR, वहीं अपने खिलाफ एफआईआर को लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी थी चुनौती, जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए केवल पूछताछ की दी है इजाजत
12 Nov 2021
Read More »


