Day: October 14, 2021

rss path sanchlan in ujjain on vijaydashmi 1476172062 835x547

दशहरे पर RSS को नहीं मिली पथ संचलन की इजाजत, भड़के चतुर्वेदी बोले- पूर्वाग्रह से ग्रसित है गहलोत सरकार: विजयदशमी यानी दशहरे पर आरएसएस की ओर से निकाला जाने वाला पथ संचलन नहीं निकलेगा इस बार भी, कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने नहीं दी है इजाजत, पिछले साल भी कोरोना की वजह से ही पथ संचलन का नहीं किया गया था आयोजन, पथ संचलन की अनुमति नहीं मिलने से नाराज भाजपा के पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- पूर्वाग्रह से ग्रसित है सरकार, इसी जयपुर शहर ने पहली लहर के समय जब कोरोना पीक पर था मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सीएए के समर्थन में देखा बड़ा प्रदर्शन होते हुए, पिछले कुछ दिनों में भी कांग्रेस द्वारा कुछ प्रदर्शन किए जिनमें मुख्यमंत्री और मंत्री कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते आए नजर, लेकिन तब नहीं हुई सरकार को कोरोना गाइडलाइन की चिंता, लेकिन जब विजयादशमी के अवसर पर संघ द्वारा पथ संचलन का विषय आया तो कोरोना गाइड लाइन का कारण बताकर अनुमति देने से कर दिया इनकार, जबकि संघ के अधिकारियों ने कोरोना के दिशा-निर्देशों की पालना करने के लिए पहले ही कर दिया था आश्वस्त

Read More »
img 20211014 wa0237

रघु शर्मा पर भड़के राठौड़- दोयम दर्जे के नेताओं ने ही लोकसभा में 0 व विधानसभा में 21 पर समेटा था कांग्रेस को: बीजेपी नेताओं को लेकर गुजरात प्रभारी और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के बयान पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ जबरदस्त पलटवार, ट्वीट कर कहा- ‘रघु शर्मा जी, इन्हीं दोयम दर्जे के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस को शून्य पर किया था आउट, इन्हीं दोयम दर्जे के नेताओं ने पूर्व में 200 में से 21 विधानसभा सीटों समेटा था कांग्रेस को, यानी मिनी बस की सवारी जितनी सीटें, मात्र .5% मत लेकर इतना इतराना ठीक नहीं, कभी अपने आप को मुख्यमंत्री नं.1 कहने वाले अशोक गहलोत के शासनकाल में कांग्रेस की हुई थी शर्मनाक पराजय, मुख्यमंत्री जी की नजर में भाजपा नेता तो मूर्ख हो सकते है, पर ज्ञान के भंडार वाले कांग्रेस के नेताओं के समय राजस्थान है बदहाल’ इससे पहले रघु शर्मा ने कहा था- ‘बीजेपी नेता अनुशासन का दावा करते हैं लेकिन अनुशासन नाम की चीज नहीं है बीजेपी में, दोयम दर्जे के नेता चला रहे हैं बीजेपी, ये नेता नहीं ला सकते हैं परिणाम, पिछले ढाई साल में अब तक हुए हैं 6 उपचुनाव, जिनमें 4 में जीती है कांग्रेस

Read More »
सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के 'कैप्टन'

सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के ‘कैप्टन’, पंजाब को लेकर कल और भी बड़ा फैसला आने के मिले संकेत: दिल्ली में AICC में हुई अहम बैठक, सिद्धू की संगठन महासचिव वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत के साथ बैठक, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का बैठक के बाद बड़ा बयान- ‘बतौर अध्यक्ष काम करते रहेंगे सिद्धू, संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे सिद्धू, आलाकमान को अपनी शंकाओं से करवा चुके हैं अवगत’, प्रदेश प्रभारी रावत ने दिए अहम संकेत, ‘कल यानि शुक्रवार को पंजाब को लेकर आ सकती है कोई बड़ी सूचना’, रावत के बयान के निकाले जा रहे कई मायने, क्या कैप्टन को लेकर दिया गया है ये बयान, आज पंजाब के सीएम चन्नी ने कैप्टन के फॉर्म हाउस पर जाकर की थी मुलाकात,बैठक के बाद सिद्धू बोले- मैंने अपनी बात बता दी,पार्टी हाइकमान जो भी फ़ैसला करेगा, मुझे मान्य होगा, राहुल-प्रियंका पर मुझे पूरा भरोसा

Read More »
इस्तीफे के बाद 'पेशी' पर AICC पहुंचे सिद्धू(FILE PHOTO)

इस्तीफे के बाद ‘पेशी’ पर AICC पहुंचे सिद्धू, वेणुगोपाल के साथ जारी बैठक में होगा भविष्य का फैसला: पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार दिल्ली में नवजोत सिंह सिद्धू, AICC में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के चैंबर में हो रही मीटिंग, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी हैं मौजूद, सूत्रों का दावा- सिद्धू के रवैये से गांधी परिवार में हैं नाराजगी, चन्नी सरकार द्वारा नियुक्तियों को लेकर नाराज होकर सिद्धू ने दिया था इस्तीफा, इस मुलाकात से पहले भी सिद्धू ने कहा था कि, ‘नहीं करेंगे कोई भी समझौता’, अब आज की मीटिंग में तय होगा सिद्धू का पंजाब कांग्रेस में रोल, क्या सिद्धू समझौता कर बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, या जल्द ही पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, इसको लेकर मीटिंग मानी जा रही है अहम, उधर पंजाब में भी हुई बड़ी सियासी मुलाकात, सीएम चन्नी नाराज पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे उनके फार्म हाउस, दोनों के बीच के मुलाकात का एजेंडा नहीं हुआ है आउट

Read More »
कैप्टन से मिलने पहुंचे पंजाब के CM चन्नी(FILE PHOTO)

कैप्टन से मिलने पहुंचे पंजाब के CM चन्नी, BSF के बढ़े अधिकारों को लेकर हो सकती है बात- सूत्र: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अचानक पहुंचे पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने, मोहाली स्थित फार्महाउस पर हुई दोनों दिग्गजों की मुलाकात, फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी मुलाकात का एजेंडा नहीं आया है सामने, सूत्रों का दावा- ‘केंद्र सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50 किलोमीटर तक के दायरे में बीएसएफ को बड़े अधिकार दिए जाने के मसले पर दोनों नेताओं के बीच हो सकती है बातचीत’

Read More »
सीएम गहलोत की प्रदेशवासियों को सौगात

सीएम गहलोत की प्रदेशवासियों को सौगात, ‘चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस’ को दिखाई हरी झंडी: राजस्थान के संवेदनशील अशोक गहलोत सरकार की प्रदेशवासियों को नई सौगात, सरकार द्वारा आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरोगी राजस्थान, चिरंजीवी योजना, आरजीएचएस, जनता क्लिनिक जैसी महत्वपूर्ण योजना के बाद मिली चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की सौगात, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम आवास से 11 ‘चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, उल्लेखनीय है कि गर्भवती महिलाओं एवं एक वर्ष तक के शिशुओं को रेफरल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में कुल 600 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की जा रही हैं संचालित, इनमें से 150 वाहन पुराने होने पर नई 150 ‘चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस’ टर्नकी आधार पर की गई है क्रय, इनमें से 11 नई एम्बुलेंस का आज किया गया लोकार्पण,जबकि 96 नई एम्बुलेंस जिलों में करा दी गई है उपलब्ध

Read More »