Day: October 14, 2021

लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिलेगा शहीद का दर्जा

लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिलेगा शहीद का दर्जा, कानून मंत्री ने किया एलान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से बीजेपी का डैमेज कंट्रोल, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के बाद बैकफुट पर है भाजपा, उत्तरप्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को किया बड़ा एलान, लखीमपुर खीरी में तिकुनिया हिंसा में मारे गए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के ड्राइवर हरिओम मिश्रा और बीजेपी के मंडल मंत्री शुभम मिश्रा के परिवार से की मुलाकात, पीड़ित परिवारों को दिलाया न्याय का भरोसा, साथ ही उनकी सभी मांगें पूरी करने की कही बात, दिवंगत मंडल मंत्री शुभम जा रहे थे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को रिसीव करने, बीजेपी उन्हें अपनी पार्टी में दिया शहीद का दर्जा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द होंगी गिरफ्तारियां

Read More »
'स्वदेशी गायों की नस्ल खत्म करने की साजिश'(प्रतिकात्मक फोटो)

साध्वी प्रज्ञा अड़ीं तो शिवराज सरकार बैकफुट पर, मध्यप्रदेश में सांडों की नसबंदी का आदेश वापस: मध्यप्रदेश में एक सरकारी आदेश पर बढ़ा विवाद तो सरकार को उसे लेना पड़ गया वापस, पशुपालन विभाग ने पूरे प्रदेश के अनुपयोगी सांडों की नसबंदी का निकाला था फरमान, शिवराज सरकार के इस फरमान के विरोध में उतरीं भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विरोध के अगले ही दिन शिवराज सरकार को निरस्त करना पड़ा आदेश, साध्वी प्रज्ञा ने कहा- ‘मैंने इस आदेश के बारे में सीएम शिवराज सिंह और पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल से की थी बात, इसके बाद यह आदेश लिया गया वापस, शिवराज सरकार ने 4 अक्टूबर को निकला था आदेश, ज़िला कलेक्टरों को आदेश जारी किए गए थे कि निकृष्ट सांडों की संख्या में निरंतर हो रही वृद्धि को देखते हुए चलाया जाए बधियाकरण (नसबंदी) अभियान, 4 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलना था यह अभियान, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी सांडों की नसबंदी पर उठाए थे सवाल, साध्वी ने कहा था- ‘प्रकृति के साथ नहीं होना चाहिए खिलवाड़, यदि देसी सांडों की नसबंदी की गई तो नस्ल हो जाएगी खत्म’

Read More »
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, पीएम मोदी सहित दिग्गजों ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार एवं कमजोरी के बाद बुधवार रात दिल्ली AIIMS में कराया गया था भर्ती, AIIMS के डॉक्टरों के अनुसार ’89 वर्षीय कांग्रेस नेता को बुखार की जांच के लिए दिल्ली एम्स किया गया था में भर्ती, उनकी हालत है स्थिर’, मनमोहन सिंह के ख़राब स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के दिग्गज नेताओं ने की उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्राथना, तो वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने AIIMS पहुंच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी, कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बुखार एवं कमजोरी के बाद पूर्व पीएम को चिकित्सकों की सलाह पर कराया गया है उन्हें एम्स में भर्ती, चिंता की नहीं है कोई बात

Read More »
गुरु टिकेंगे या होंगे बोल्ड!(FILE PHOTO)

टिकेंगे गुरु या होंगे बोल्ड! सिद्धू का दिल्ली कूच आज, रावत-वेणुगोपाल से होगी निर्णायक मुलाकात!: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के भविष्य को लेकर आ हो सकता है फैसला, सिद्धू आज शाम पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से करेंगे मुलाकात, सूत्रों की माने तो CWC की 16 अक्टूबर को होने वाली बैठक से पहले अहम है ये मुलाकात, बैठक के बाद कुछ बिंदुओं पर बनेगी सहमति और फिर सिद्धू अपना इस्तीफा वापस लेने की कर सकते हैं घोषणा प्रभारी, रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी, सिद्धू ने आलाकमान का जताया है आभार, कहा- ‘सम्मान’ देने के लिए वो उनके रहेंगे आभारी और कभी भी नहीं कर सकते समझौता, सिद्धू ने ट्विटर पर अपना वीडियो किया साझा, वीडियो में सिद्धू ने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर की चर्चा, सिद्धू ने कहा, ‘मुझे पंजाब से है इश्क और जो इसे समझते हैं वो कभी मुझ पर नहीं लगाएंगे कोई आरोप, हर जगह मेरी प्रतिभा को किया गया नजरअंदाज, राजनीति में पांच को बनाया जा सकता है 50 और 50 को बदला जा सकता है शून्य में’

Read More »
BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने पर मचा सियासी बवाल

BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने पर मचा सियासी बवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने जताया सख्त ऐतराज: आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 50 किलोमीटर तक बढ़ाने का लिया है फैसला, इस फैसले के बाद पंजाब सरकार ने गृहमंत्रालय के इस प्रावधान पर जताया है सख़्त एतराज़, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर लिखा- अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे 50 किलोमीटर के दायरे में बीएसएफ को अतिरिक्त अधिकार दिए गए हैं, भारत सरकार के इस एकतरफा फैसले की मैं कड़ी निंदा करता हूं, यह संघीय ढाचे पर है सीधा हमला, मैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस तर्कहीन निर्णय को तुरंत वापस लेने का करता हूं आग्रह’, गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद पंजाब की राजनीति में सियासी भूचाल आना तय, बीएसएफ अब बॉर्डर से 50 किलोमीटर के दायरे में ड्रग्स पकड़ने के लिए छापेमारी और बरामदगी कर सकती है, पहले यह दायरा केवल 15 किलोमीटर तक था सीमित

Read More »
img 20211014 073046

दशहरे से पहले बड़ा प्रशासनिक धमाका, गहलोत सरकार ने किए 18 IAS और 39 IPS अधिकारियों के तबादले: आखिरी नवरात्र से पहले गहलोत सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, एक बार फिर गहलोत सरकार ने किए बड़े स्तर पर तबादले, 18 आईएएस और 39 आईपीएस अफसरों के किए तबादले, एसीबी के एक्शन के बाद भ्र्ष्टाचार के आरोपी नीरज के पवन को श्रम विभाग से विदाई देकर भेजा गया बीकानेर आयुक्त उप निवेशन विभाग, श्री कुमार पाल गौतम को लगाया गया RPSC सचिव, शुभम चौधरी को लगाया गया RPSC से श्रम विभाग आयुक्त, वहीं बदले गए करीब एक दर्जन जिलों के एसपी, संजय कुमार को सीएम सुरक्षा से हटाकर लगाया जयपुर रेंज आईजी, बीकानेर, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं, पाली, बूंदी, कोटा ग्रामीण,श्रीगंगानगर, झालावाड़, बारां और जालोर बदले एसपी, राहुल प्रकाश को जयपुर कमिश्नरेट से भेजा गया SOG, वहीं हैदर अली जैदी को दी गई राहुल प्रकाश की पोजिशन

Read More »