Day: October 11, 2021

सांसद अल्फोंस बोले- 'देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम नहीं है मुद्दा'

सांसद साहब का बड़ा बयान- ‘देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम नहीं है मुद्दा’, कांग्रेसियों को दे दी ये सलाह: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान से राज्यसभा सांसद के.जे. अल्फोंस का बड़ा बयान- ‘मैं मानता हूं कि महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना नहीं है कोई मुद्दा, पिछले सात साल में मोदी सरकार ने किया है जितना काम, इतिहास में इतना नहीं हुआ कभी’, अल्फोंस सोमवार ने भाजपा मुख्यालय में अपनी पुस्तक ‘एक्सेलरेटिंग इंडिया : 7 इयर्स ऑफ मोदी गवर्नमेंट’ के विमोचन समारोह के दौरान कही ये बात, अल्फोंस ने कांग्रेस नेताओं को भी दी सलाह- ‘आज देश में कांग्रेस नेता बिना जानकारी के मोदी सरकार के खिलाफ कर रहे विरोध-प्रदर्शन, मेरी सलाह है कि उन्हें विरोध करने से पहले कम से कम इस पुस्तक को जरूर पढ़ें, ताकि उन्हें भी पता चले कि देश में बीते 7 साल के दौरान किस क्षेत्र में हुआ कितना, इस पुस्तक के 25 अलग-अलग पाठों में बीते 7 साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज के हैं वास्तविक आंकड़ें

Read More »
लखनऊ में मौन धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ में मौन धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग: लखीमपुर कांड को लेकर कांग्रेस आक्रामक, पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मौन व्रत प्रदर्शन, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में मौन धरने में हुईं शामिल, उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सोमवार को दिया मौन धरना, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा हिंसा के मामले में हैं आरोपी, लखनऊ के जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, प्रियंका ने वाराणसी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था- कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से डरते नहीं, भले ही आप उन्हें जेल में डाल दें या उनकी करें पिटाई, हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक केंद्रीय राज्य मंत्री नहीं देते इस्तीफा

Read More »
एक बार फिर सतीश पूनियां के बेतुके बोल आए सामने

‘गहलोत तेरी कब्र खुदेगी, नाथी तेरे बाड़े में’- सतीश पूनियां ने फिर लांघी राजनीतिक सुचिता की सीमाएं!: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर छोटे शब्दों का इस्तेमाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने लगवाया बेतुका नारा- ‘गहलोत तेरी कब्र खुदेगी, नाथी तेरे बाड़े में’, जयपुर में हुए युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान पूनियां ने लगवाया ये नारा, हालही में जिला परिषद के चुनाव परिणाम के दिन भी पूनियां ने सीएम गहलोत को लेकर की थी टिप्पणी, अब सतीश पूनियां के इस नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, सियासी गलियारों में इस वीडियो को लेकर हो रही चर्चाएं, राजनीतिक सुचिता का पूनियां को रखना चाहिए था ध्यान, राजनीति में आजकल नेता अपने बेतुके बोलों से सुर्खियां बटोरते आ रहे हैं नजर, विवादस्पद टिप्पणी से लोगों में बनना चाहते हैं आकर्षण का केंद्र, बेतुके बयान गरमाते हैं राजनीतिक माहौल को, ऐसे बयानों के बाद पार्टियों को मिल जाता है बखेड़ा खड़ा करने का मौका

Read More »
आशीष मिश्रा 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा 3 दिन की पुलिस रिमांड पर: लखीमपुर खीरी कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की बढ़ी मुश्किलें, केंद्रीय मंत्री के बेटे टेनी को कोर्ट ने भेजा गया 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, SIT ने इस मामले में पूछताछ के लिए मांगी थी 14 दिन की कस्टडी, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को आज कोर्ट के सामने किया गया था पेश, 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा के दौरान 9 लोगों की हो गई थी मौत, वहीं विपक्षी पार्टियां कर रही हैं केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किया मौन व्रत प्रदर्शन

Read More »
जयपुर से टोंक जाते समय पायलट का जगह-जगह जोरदार स्वागत

जयपुर से टोंक जाते समय पायलट का जगह-जगह जोरदार स्वागत, प्रशासन गांव संग अभियान में बाटेंगे पट्टे: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट को दो दिवसीय टोंक दौरा, जयपुर से टोंक जाते समय पायलट का हो रहा जोरदार स्वागत, निवाई में कांग्रेस शहर अध्यक्ष महावीर पराना, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में पायलट का हुआ स्वागत, इस दौरान शहर एवं ब्लॉक के सैंकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद, चाकसू विधायक वेदप्रकाश सौलंकी भी हैं पायलट के साथ, टोंक के अरनियामल और मेहंदवास में आज ग्रामीणों को पट्टे वितरित करेंगे पायलट, तो वहीं कल सुबह 10 बजे टोंक के अग्निशमन केंद्र में आयोजित शिविर में टोंक वासियों को वितरित करेंगे पट्टे, इससे पहले पायलट 5 और 6 अक्टूबर को भी गए थे टोंक दौरे पर, लेकिन लखीमपुर हिंसा कांड के चलते सचिन पायलट को आया था राहुल गांधी के ऑफिस से फ़ोन, पायलट 5 अक्टूबर की शाम को ही अपना दौरा बीच में छोड़ हो गए थे लखीमपुर के लिए रवाना

Read More »