Day: October 11, 2021

ड्रग्स मामले पर महबूबा का बड़ा बयान

‘खान उपनाम होने की वजह से आर्यन के पीछे पड़ी है केंद्रीय एजेंसियां’- ड्रग्स मामले पर महबूबा का बड़ा बयान: आर्यन खान ड्रग्स मामले पर अब एनसीपी के बाद पीडीपी भी आई समर्थन में, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स मामले में हुई गिरफ्तार को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिया बड़ा बयान, ट्वीट कर लिखा- ‘चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के मामले में मिसाल देने के बजाए केंद्रीय एजेंसियां पड़ी हैं 23 साल के लड़के के पीछे, ऐसा इसलिए क्योंकि उसका उपनाम है खान, न्याय की विडंबना है कि भाजपा के मूल वोट बैंक को खुश करने के लिए किया जा रहा है मुसलमानों को टारगेट’, महबूबा से पहले एनसीपी नेता नबाव मलिक ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इस गिरफ्तारी पर किये थे कई सवाल खड़े, जिसके बाद एनसीबी को भी देनी पड़ी थी इस पुरे मामले पर सफाई, 2 अक्टूबर को एक क्रूज शिप में की गई रेव पार्टी छापेमारी में एनसीबी को आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के खिलाफ ड्रग्स का सेवन करने के मिले थे मजबूत सबूत, पुरे मामले में आज मुंबई स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी पर आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को नहीं मिली राहत, सुनवाई टली

Read More »
REET मामले में डोटासरा का तंज

REET मामले में डोटासरा का तंज- 72 विधायकों के प्रदर्शन का कर रहे इंतजार, वो एक जगह तो आएं: रीट परीक्षा में धांधली का मुख्य आरोपी बत्तीलाल की गिरफ्तारी पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का भाजपा पर हमला- ‘बत्तीलाल हो गया गिरफ्तार, भाजपा की नौटंकी हो जाएगी खत्म, ढाई साल में पहली बार सतीश पूनियां बाहर आकर धरने पर तो बैठे’, डोटासरा ने भाजपा को लताड़ा और कहा- ‘भाजपा बंद करे नौटंकी, सबूत सौंपे एसओजी को, जांच में हो जाएगा दूध का दूध-पानी का पानी, किसी बड़े आदमी की मिलती है संलिप्तता तो होगी कड़ी कार्रवाई, राजनीतिक नौटंकी कर रही है भाजपा’, डोटासरा ने कहा- ‘प्रदेशवासी कह रहे हैं नहीं देखी ऐसी भर्ती, पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, कांग्रेस सरकार ने नकल गिरोह को पकड़ा, हमारी सरकार की कार्रवाई से भाजपा के पेट में हो रहा दर्द, चाहे नेता हो या अभिनेता और बड़े आदमी के खिलाफ दो सबूत’, किरोड़ी मीणा पर प्रहार करते हुए डोटासरा ने कहा- ‘परीक्षा के ऐतिहासिक आय़ोजन के 3 दिन बाद भाजपा आई होश में, किरोड़ी लाल मीणा ले जाते माइलेज, हम तो भाजपा के 72 विधायकों का कर रहे हैं इंतजार, वो एक एक जगह तो हो जाएं पहले, किरोड़ी की नहीं बनती भाजपा से, सीबीआई से जांच के सवाल पर बोले- CBI क्यों, कारण तो बताओ, राजनीतिक प्रोपेगेंडा मत करो, ये सब है सरकार को बदनाम करने का प्रयास’, डोटासरा ने भाजपा से कहा कि, ‘तार भी ले जाओ, बत्तीलाल को भी ले जाओ और करवा लो कार्रवाई लो’

Read More »
रात 10 बजे तक खुलेंगे मॉल और बाजार

अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी, रात 10 बजे तक खुलेंगे मॉल और बाजार, अब लगेंगे पशु हाट बाजार: राजस्थान में अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी, सभी दुकान, शॉपिंग मॉल रात 10 बजे तक खुल सकेंगे, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रदेश में लागू रहेगा जन अनुशासन कर्फ्यू, धार्मिक कार्यक्रमों को भी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक की मंजूरी, धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे अधिकतम 200 लोग, पशु हाट मेलों सहित अन्य हाट बाजारों के आयोजनों को मिली मंजूरी, कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, वहीं त्यौहारी सीजन को देखते हुए रात में जन अनुशासन कर्फ्यू का भी ऐलान

Read More »
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में बीजेपी हुई एक्टिव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में बीजेपी हुई एक्टिव, दिल्ली में चल रहा मंथन, यूपी भाजपा के नेताओं की परेड: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में चौतरफा घिरी योगी सरकार, विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस मामले ने बढ़ाई भाजपा आलाकमान की चिंता, इस पुरे मामले को लेकर अब दिल्ली आलाकमान हुआ एक्टिव, उत्तरप्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को बुलाया गया दिल्ली, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी है दिल्ली में मौजूद, इस पुरे मामले में भाजपा नेताओं का चल रहा है मंथन, लखीमपुर हिंसा को लेकर विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफ़े की मांग को लेकर अड़ा हुआ है, ऐसे में यह बैठक है बहुत अहम, इससे पहले लखीमपुर खीरी के बीजेपी बूथ अध्यक्ष राम गोपाल पांडे ने इस्तीफा देते हुए बीजेपी नेताओं पर अपने कार्यकर्ताओं का साथ न देने का लगाया था आरोप, तिकुनिया कांड में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता के किसी परिवार से किसी भी मंत्री ने घर जाकर नहीं की मुलाकात

Read More »
राजस्थान कांग्रेस का मौन व्रत प्रदर्शन

योगी सरकार हो चुकी निरंकुश, इनको तो जीतना है चुनाव, चाहे कितने भी किसानों की हो हत्या- डोटासरा: लखीमपुर खीरी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस का मौन व्रत प्रदर्शन, सिविल लाइन्स फाटक पर हुए प्रदर्शन में नहीं पहुंचे सीएम गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित मंत्री और कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद, मौन व्रत के बाद बोले पीसीसी चीफ डोटासरा- लखीमपुर कांड के पीड़ितों और किसानों को न्याय दिलाने के लिए अंत तक लड़ेगी कांग्रेस, देशभर में गांधी जी की सिद्धांतों पर आज हुआ मौन व्रत, किसानों के खिलाफ लाएं गए तीन काले कानून वापस ले मोदी सरकार, केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा को किया जाए बर्खास्त’, जम्मू कश्मीर में आंतकियों से मुठभेड़ में 5 जवानों के शहीद होने की खबर पर बोले डोटासरा- ‘मोदी सरकार करती है बड़ी बड़ी बातें, अन्नदाता के खिलाफ हुए जघन्य कांड में क्यों नहीं हुई कार्रवाई? योगी सरकार हो चुकी है निरंकुश, चुनाव जितना है चाहे कितने भी किसानों की हो जाए हत्या’, हालांकि मौन व्रत के दौरान सरकार के मंत्री करते दिखे हंसी ठिठोली, लखीमपुर मामले को लेकर एक्शन में है कांग्रेस, आज पूरे भारत में किया गया मौन व्रत प्रदर्शन

Read More »
लखीमपुर खीरी मामले पर वरुण गांधी का बड़ा बयान

लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है- वरुण गांधी: पीलीभीत सांसद वरुण गांधी एक बार फिर लखीमपुर खीरी मामले को लेकर हुए मुखर, गांधी ने ट्वीट करते हुए इस पुरे मामले को हिंदू बनाम सिंख की लड़ाई बनाये जाने का किया दावा, लिखा- ‘लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है, यह न केवल एक अनैतिक और झूठा आख्यान है बल्कि इन फॉल्ट-लाइन्स को बनाना और उन घावों को फिर से कुरेदना है खतरनाक जिसे ठीक करने में लग गई एक पीढ़ी, हमें राष्ट्रीय एकता से ऊपर नहीं रखना चाहिए राजनीतिक लाभ’, इससे पहले भी कई बार वरुण गांधी किसानों के प्रदर्शन को लेकर कई बार जार चुके हैं अपना असंतोष जाहिर, वहीं लखीमपुर खीरी की घटना के संदर्भ में उन्होंने उठाये थे सरकार की मंशा पर भी सवाल

Read More »
उपचुनाव के 'रण' में कांग्रेस ने उतारे 20 स्टार प्रचारक

उपचुनाव के ‘रण’ में कांग्रेस ने उतारे 20 स्टार प्रचारक, गहलोत-माकन-पायलट समेत दिग्गज करेंगे प्रचार: राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर सीट पर विधानसभा उपचुनाव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट समेत 20 स्टार कैंपेनर किए नियुक्त, लिस्ट में गहलोत सरकार के मंत्री और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के नाम, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल आंजना, प्रमोद जैन भाया, अर्जुन सिंह बामनियां, अशोक चांदना का नाम लिस्ट में शामि, AICC संगठन महासचिन के सी वेणुगोपाल ने जारी की लिस्ट

Read More »
उत्तराखंड में भाजपा को तगड़ा झटका

उत्तराखंड में भाजपा को तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने पुत्र समेत थामा कांग्रेस का हाथ: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य आज हुए कांग्रेस में शामिल, यशपाल और उनके बेटे संजीव साल 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल, बीजेपी की सरकार बनने के बाद यशपाल आर्य को तोहफा देते हुए उन्हें बनाया गया था कैबिनेट मंत्री, यशपाल आर्य पिछले कुछ महीने से चल रहे थे पार्टी से नाराज, इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आर्य से मुलाकात कर मनाने की कई बार की थी कोशिश, लेकिन धामी रहे नाकाम, इसी कड़ी में आज यशपाल आर्य एवं उनके बेटे ने भाजपा के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए थामा कांग्रेस का हाथ, इस दौरान कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी रहे मौजूद

Read More »
mohan bhagwat big statement

छोटे छोटे स्वार्थो और विवाह करने के लिए हो जाता है धर्म परिवर्तन- धर्मांतरण को लेकर बोले भागवत: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने देहरादून में दिया बड़ा बयान, देश में लगातार हो रहे धर्मांतरण को लेकर मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान, ‘हिंदू जगे तो विश्व जगेगा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा- ‘हमें अपने बच्चों को अपने धर्म और पूजा के प्रति आदर भाव रखना सिखाना चाहिए जिससे वे ना जाएं दूसरे धर्मों की तरफ,आज छोटे-छोटे स्वार्थों के कारण और विवाह करने के लिए हो जाता है धर्मांतरण, कैसे मतांतरण हो जाता है? परंपरागत उपासना को क्यों छोड़ना? अपने घर के लड़के लड़कियां दूसरे मतों में कैसे चली जाती हैं? मतांतरण करने वाले गलत हैं, यह बात अलग है, लेकिन हमारे बच्चे हम ही तैयार नहीं करते, हमको इसका संस्कार देना होगा अपने घर में, अपने धर्म के प्रति गौरव, पूजा के प्रति आदर के लिए करना चाहिए अपने बच्चो को तैयार’

Read More »