Day: October 11, 2021

लखीमपुर कांड के खिलाफ सिविल लाइन्स फाटक पर कांग्रेस का मौन व्रत प्रदर्शन(file photo)

लखीमपुर कांड के खिलाफ सिविल लाइन्स फाटक पर कांग्रेस का मौन व्रत, सीएम गहलोत होंगे शामिल: लखीमपुर कांड के विरोध में कांग्रेस का मौन व्रत प्रदर्शन, जयपुर के सिविल लाइन्स में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मौन व्रत प्रदर्शन, लखीमपुर में किसानों को कुचले जाने के विरोध और केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग, 11:30 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह, गहलोत सरकार के मंत्री, कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बयान- ‘एक साल से किसानों की नहीं ली जा रही सुध, उन्हें योजना बनाकर कुचला जा रहा है गाड़ियों से, किसानों को गाड़ियों से कुचलना एक योजना, सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद मामले पर हुई कार्रवाई, लेकिन केंद्र सरकार इस पूरे मामले में अभी भी साधे हुए हैं चुप्पी, प्रधानमंत्री करते हैं लखनऊ का दौरा, लेकिन किसानों पर साध लेते हैं चुप्पी, लेकिन कांग्रेस हमेशा खड़ी है किसानों के साथ’, जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का नहीं होता इस्तीफा, तब तक कांग्रेस का विरोध रहेगा जारी’

Read More »
गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी का हुआ निधन

गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी का हुआ निधन, सीएम गहलोत-मैडम राजे सहित दिग्गजों ने जताया दुःख: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत की माता जी का हुआ निधन, काफी लंबे समय से चल रही थी बीमार, केंद्रीय मंत्री मातृ शोक पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जताई संवेदना, भाजपा एवं कांग्रेस दिग्गज नेताओं ने जताया दुःख, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- ‘केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी की माता जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर परिवार के सदस्यों को इस दुःख को सहने की दे शक्ति, ईश्वर दिवंगत आत्मा को करें शांति प्रदान’, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मैडम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जताया दुःख, लिखा- जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की माताजी मोहन कंवर जी के निधन का समाचार सुन हुआ बहुत दुःख, मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की करती हूं कामना’

Read More »
फर्टिलाइजर घोटाले में गहलोत से ED आज फिर करेगी पूछताछ

फर्टिलाइजर घोटाले में गहलोत से ED आज फिर करेगी पूछताछ, दो हफ्ते में तीन बार हो चुकी है पूछताछ: तथाकथित फर्टिलाइजर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुखयमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत से ED आज फिर करेगी पूछताछ, पिछले 2 सप्ताह में तीसरी बार सीएम के भाई को बुलाया गया पूछताछ के लिए, अग्रसेन गहलोत आज अपने वकीलों के साथ ED के दिल्ली ऑफिस में होंगे पेश, इससे पहले 27 सितंबर और 30 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय गहलोत से कर चूका है पूछताछ, ईडी इस मामले में आगे भी गहलोत को बुला सकती है कई बार, 27 सितंबर को अग्रसेन गहलोत से फर्टिलाइजर घोटाले में ईडी के दिल्ली ऑफिस में करीब 5 घंटे हुई थी पूछताछ

Read More »
e7xzjshucaalnrr

REET परीक्षा धांधली प्रकरण में भाजयुमो का प्रदेश में प्रर्दशन आज, डोटासरा के इस्तीफे व CBI जांच की मांग: REET पेपर लीक और परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में बीजेपी युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन आज, शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को बर्खास्त करने और रीट में हुई धांधली की CBI जांच की मांग पर अड़ी भाजपा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के निर्देश पर युवा मोर्चा ने गहलोत सरकार को घेरने के लिए रखा है आंदोलन, जयपुर में सतीश पूनियां, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा रैली में होंगे शामिल, हिमांशु शर्मा ने सभी जिलों में मोर्चा की टीम को एक्टिव कर प्रदर्शन को सफल बनाने के दिए निर्देश

Read More »