



Day: October 5, 2021



राहुल से मिले संजय राउत, बोले- प्रियंका ने जो दिखाया है साहस उससे विपक्ष को मिलेगी ताकत: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने की राहुल गांधी से मुलाकात, राउत का बयान- ‘इस घटना ने पूरे देश को झकझोरा, प्रियंका गांधी को यूपी सरकार ने किया गिरफ्तार, विपक्षी नेताओं को रोका जा रहा किसानों से मिलने से, उत्तर प्रदेश में सरकार के दमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की है जरूरत’, राउत ने की प्रियंका गांधी के साहस की तारीफ, लखीमपुर खीरी में मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचले जाने से 4 किसानों की हुई थी मौत, इसके बाद हुए बलवे में कुल 9 लोगों की हुई है मौत, लखीमपुर जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को 30 घंटे हिरासत में रखने के बाद किया गया है गिरफ्तार, प्रियंका पर लगाए गए हैं शांति भंग करने के सहित अन्य चार्ज
5 Oct 2021
Read More »


सीएम गहलोत का वल्लभनगर-धरियावद का चुनावी दौरा तय, 8 अक्टूबर को होगी दोनों सीट पर नामांकन सभा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का वल्लभनगर और धरियावद का दौरा तय, विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए अहम माना जा रहा है सीएम का यह दौरा, 8 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे सीएम गहलोत जयपुर से वल्लभनगर के लिए करेंगे प्रस्थान, वल्लभनगर में सीएम गहलोत नामांकन सभा को करेंगे संबोधित, इसके बाद सीएम गहलोत का 1 बजे धरियावद पहुंचने का है कार्यक्रम, सीएम गहलोत धरियावद में भी कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन सभा को करेंगे संबोधित, इस दौरान सीएम गहलोत के साथ प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा रहेंगे मौजूद, कांग्रेस के लिए वल्लभनगर सीट बचाना है चुनौती तो धरियावद में पार्टी को भाजपा के किले में लगानी है सेंध
5 Oct 2021
Read More »

टोंक दौरे पर सचिन पायलट, हुआ भव्य स्वागत, प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान का लेंगे जायजा: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, कौथुन बॉर्डर पर हुआ पायलट का भव्य स्वागत, पायलट प्रशासन गांवों-शहरों के संग अभियान शिविरों का लेंगे जायजा, सचिन पायलट अपने दो दिन टोंक में करेंगे दौरा, जयपुर से टोंक जाते समय कौथून बॉर्डर और गुंशी में पायलट समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्त्ता रहे मौजूद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष निवाई राजेश चौधरी ने किया पायलट का स्वागत, पायलट आज टोडारायसिंह टोंक के लांबाकलां में राजस्थान सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘प्रशासन गांवों-शहरों के संग अभियान’ का लेंगे जायजा, इसके बाद पायलट टोंक शहर पहुंच अग्निशमन केन्द्र में लगे प्रशासन शहरों के संग अभियान का करेंगे अवलोकन, इसके बाद अगले दिन बुधवार को पायलट 11 बजे टोंक के सांखना में प्रशासन गांवों के संग अभियान का करेंगे दौरा
5 Oct 2021
Read More »

गहलोत कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक स्थगित, सरकार के मंत्रियों को भेजी जा रही सूचना: आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी गहलोत कैबिनेट की बैठक, प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान की होनी थी समीक्षा, साथ ही लिए जाने थे अन्य महत्वपूर्ण फैसले, सूत्रों का कहना- लखीमपुर कांड के बाद बने हालात के चलते स्थगित की गई है कैबिनेट की बैठक, इससे पहले सीएम गहलोत ने इसी मुद्दे को देखते हुए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लंच भी किया था स्थगित
5 Oct 2021
Read More »

शरद पवार बोले- लखीमपुर कांड जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसा, योगी और मोदी सरकार जिम्मेदार: एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने की लखीमपुर खीरी कांड की कड़ी निंदा, पवार ने बताया जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसा, पवार का बयान- जलियांवाला बाग जैसे ही हो गई स्थिती, वैसी आज हो गई है यूपी में, किसान ये भूलेगा नहीं, केंद्र सरकार को असंतोष का करना पड़ेगा सामना, बीजेपी सरकार के काफिले ने की किसानों की हत्या, किसानों की हत्या के लिए यूपी सरकार और केंद्र सरकार है जिम्मेदार’, लखीमपुर कांड की जांच की मांग करते हुए शरद पवार ने कहा- ‘सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की कमेटी स्थापित होनी चाहिए जांच, यूपी में हो रहा है सत्ता का दुरूपयोग’, लखीमपुर खीरी में रविवार को केन्द्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचलने से हुई थी 4 किसानों की मौत, इसके बाद हुए बवाल में कुल 9 लोगों की गई जान
5 Oct 2021
Read More »


बघेल को पुलिस ने रोका तो लखनऊ एयरपोर्ट पर शुरू किया धरना, प्रियंका के लिए PAC गेस्ट हाउस बनी अस्थाई जेल: लखीमपुर कांड पर तेज होता घमासान, देश भर में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं कार्यकर्त्ता धरना प्रदर्शन के जरिये जता रहे योगी सरकार का विरोध, लखनऊ में कांग्रेस पार्टी की एक प्रेसवार्ता में भाग लेने पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को एयरपोर्ट सीमा से बाहर जाने पर लगाई रोक, जिसके बाद बघेल एयरपोर्ट पर ही बैठ गए धरने पर, बघेल का बयान- ‘मैं लखीमपुर नहीं जाना चाहता हूं सीतापुर, लेकिन पुलिस मुझे एयरपोर्ट से बाहर निकलने की भी नहीं दे रही इजाजत’, लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में एक प्रेस वार्ता करने लखनऊ पहुंचे हैं बघेल, कांग्रेस की ओर से चुनाव में सीनियर ऑबजर्वर बनाए गए हैं बघेल, लखीमपुर खीरी हिंसा में पीड़ितों के परिवार से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने किया अरेस्ट, प्रियंका के लिए PAC गेस्ट हाउस में बनाई गई अस्थाई जेल, 4 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे पुलिस ने प्रियंका को किया था गिरफ्तार,
5 Oct 2021
Read More »


