Day: October 5, 2021

चिराग को दिया हेलिकॉप्टर, पशुपति को मिली सिलाई मशीन(FILEPHOTO)

LJP का ‘बंगला’ फ्रीज कर चुनाव आयोग ने चिराग को दिया हेलिकॉप्टर, पशुपति को सिलाई मशीन: चाचा भतीजे की लड़ाई में LJP का बंगला फ्रीज, लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिह्न ‘बंगला’ पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक, चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस गुट के परस्पर दावों के बाद चुनाव आयोग ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर लगा दी है रोक, अब चुनाव आयोग की ओर से चिराग पासवान को हेलिकॉप्टर तो वहीं पशुपति कुमार पारस के गुट को सिलाई मशीन का चुनाव चिह्न किया गया आवंटित, चुनाव आयोग ने चिराग पासवान की एलजेपी को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का नाम मिला, पशुपति कुमार पारस की एलजेपी को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का नाम किया अलॉट, अब उपचुनाव में दोनों गुट की ओर से उतार जा सकते हैं प्रत्याशी, बिहार के तारापुर (मुंगेर) और कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव

Read More »
लखीमपुर कांड पर मुखर होते वरुण गांधी

लखीमपुर कांड पर मुखर होते वरुण गांधी- वीडियो किसी की भी आत्मा को झकझोर देगा, जल्द हो गिरफ्तारी: लखीमपुर खीरी कांड को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ वायरल, जिसमें नेता जी के बेटे की गाड़ी विरोध कर रहे किसानों को पीछे से मार रही टक्कर और इसके बाद उसने फायरिंग भी जिससे एक किसान की हो गई थी मौत, अब इस पुरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा, पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों, और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल करें गिरफ्तार’, इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी दल आरोपी को गिरफ्तार करने की उठा चुके हैं मांग, लेकिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्र टेनी की अब तक नहीं हुई है गिरफ्तारी, वरुण गांधी योगी सरकार पर लगातार उठा रहे हैं सवाल

Read More »
वल्लभनगर में होगा त्रिकोणीय मुकाबला!(FILE PHOTO)

वल्लभनगर में होगा त्रिकोणीय मुकाबला! भींडर का ऐलान- 8 अक्टूबर को जनता सेना की ओर से भरूंगा पर्चा: वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर घमासान तेज, चुनाव की तैयारी को लेकर जनता सेना की उदयपुर टीम के मुख्य कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, संरक्षक रणधीर सिंह भींडर ने की बैठक की अध्यक्षता, बैठक के बाद रणधीर सिंह भींडर का बड़ा बयान- मुझसे कोई भी भाजपाई नहीं है संपर्क में और हम जनता सेना के बैनर से ही एक बार फिर लड़ेंगे चुनाव, जो लोग भाजपा से टिकट मिलने की करते हैं बातें, वो हमारे कार्यकर्ताओं के जोश और जुनून को ठंडा करने का है असफल प्रयास’, भींडर ने बताया कि 8 अक्टूबर को दाखिल करूंगा नामांकन, वल्लभनगर की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा में भी चेहरें को लेकर जारी है घमासान, कांग्रेस में शक्तावत परिवार में ही टिकट को लेकर है माथाफोड़ी की स्थिति तो भाजपा में दावेदारों की नहीं है कमी, दोनों ही पार्टियां अभी तक तय नहीं कर पाई है उम्मीदवार, लेकिन भींडर के ऐलान के साथ ही वल्लभनगर में मुकाबला त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना, पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे भींडर, रणधीर सिंह के इस ऐलान के साथ ही भाजपा की मुश्किले बढ़ना है तय, वहीं कांग्रेस के टिकट के लिए शक्तावत परिवार में होती है बगावत तो रणधीर सिंह की राह नहीं होगी मुश्किल

Read More »
लखीमपुर कांड और प्रियंका की हिरासत से कांग्रेस 'आग बबूला'

लखीमपुर कांड और प्रियंका की हिरासत से कांग्रेस ‘आग बबूला’, जयपुर में मौन जुलूस में उतरे दिग्गज: लखीमपुर कांड और प्रियंका गांधी को हिरासत में रखे जाने के विरोध में कांग्रेस आगबबूला, राजस्थान कांग्रेस की और से जयपुर में निकाला गया मौन जुलूस, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में निकाला गया मौन जुलूस, गहलोत सरकार के मंत्री विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद, इस दौरान डोटासरा ने कहा- ‘लखीमपुर कांड के विरोध और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता आज सड़कों पर, लखीमपुर में किसानों को कुचला गया, किसानों की हुई हत्या और पीएम मोदी लखनऊ में जश्न मना रहे हैं शर्म आनी चाहिए इनको, केन्द्रीय मंत्री का बेटा कार से कुचल रहा है किसानों को, हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर किसानों पर लट्ठ बरसाने की बात कर रहे’, योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डोटासरा ने कहा- लखीमपुर किसानों की आवाज बन रहीं प्रियंका जी को बिना वारंट के रखा गया है हिरासत में, जनता इसका लेगी बदला’, डोटासरा ने कहा- जब तक केन्द्रीय मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता, उनके हत्यारे बेटे को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस का आंदोलन रहेगा जारी’

Read More »
गहलोत कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक आज(file photo)

गहलोत कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक आज, प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान को होगी समीक्षा: गहलोत कैबिनेट व मंत्रिपरिषद की बैठक आज, शाम 5 बजे सीएम आवास में पर होगी बैठक, सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होगी बैठक, सभी मंत्रियों को दी गई सूचना, फिलहाल कैबिनेट का एजेंडा नहीं किया गया है जारी, हालांकि प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान की होगी समीक्षा, साथ ही अन्य जनहित के मुद्दों पर भी होंगे फैसले, आने वाले त्यौहारी सीजन और कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर भी चर्चा होने की संभावना, त्यौहारी सीजन को देखते हुए कुछ नई गाइडलाइन्स हो सकती है जारी, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के अहम मानी जा रही है ये बैठक

Read More »
img 20211005 wa0111

पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का जयपुर दौरा रद्द, लखीमपुर हिंसा के बाद गलत मैसेज जाने का था डर: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जयपुर दौरा हुआ रद्द, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चन्नी के सम्मान में रखा था लंच का आयोजन, लेकिन लखीमपुर खीरी हिंसा में हुई आठ लोगों की मौत को लेकर देशभर में है आक्रोश, यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी को भी वहां पर किया हुआ है डिटेन, साथ ही 5-6 अक्टूबर को एआईसीसी ने किसानों के साथ में एकजुटता दिखाने के लिए देशभर में धरने-प्रदर्शन का भी किया हुआ है आह्वान, ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के सम्मान में भोज रखने से जाता गलत मैसेज, इस कारण से चन्नी का राजस्थान दौरा एवं उनके सम्मान में सीएम निवास पर आयोजित लंच कार्यक्रम कर दिया गया है रद्द

Read More »
937796 channi and gehlot

पंजाब CM चन्नी के लिए आयोजित लंच में शामिल होंगे मंत्री-विधायक भी, सुलझ सकता है रावी-ब्यास नदी विवाद: पंजाब कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज राजस्थान के दौरे पर, सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करने जयपुर आ रहे चन्नी के सम्मान में आज मुख्यमंत्री आवास पर लंच का रखा गया है आयोजन, गहलोत सरकार के सभी मंत्री और कांग्रेस व समर्थक विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है लंच में, इस दौरान पंजाब-राजस्थान के बीच नहरी पानी के बंटवारे को लेकर कई सालों से चला आ रहा विवाद भी अब सुलझने की है उम्मीद, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने दौरे के दौरान सीएम गहलोत के समक्ष लंच के दौरान उठाएंगे यह मुद्दा भी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच वर्षों से चला आ रहा है रावी-ब्यास नदी विवाद, जल बंटवारे का सफरनामा वर्ष 1955 में केंद्र सरकार ने राज्यों की सहमति से रावी और ब्यास नदी के पानी को राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बांटने की बात की थी तय, तब से लेकर आज तक तीनों राज्यों में पानी बंटवारे को लेकर चला आ रहा है यह विवाद, चन्नी और गहलोत प्रयासों से आज सुलझ सकता है यह वर्षों पुराना विवाद

Read More »