Day: October 5, 2021

img 20211005 230150

दिल्ली से गाजीपुर बॉर्डर होते हुए सड़क मार्ग से सीतापुर-लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे पायलट: लखीमपुर हिंसा और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता कल जाएंगे लखीमपुर, इसी कड़ी में कल सचिन पायलट भी दिल्ली से सीतापुर-लखीमपुर के लिए होंगे रवाना, आज रात ही दिल्ली पहुंच रहे हैं सचिन पायलट, सड़क मार्ग से गाजीपुर बॉर्डर होते हुए पहले सीतापुर जाने का है पायलट का कार्यक्रम, लेकिन क्या योगी सरकार जाने देगी कांग्रेसी नेताओं को लखीमपुर या सीतापुर? इसकी संभावना है नगण्य, इसलिए जहां तक जाने की मिलेगी इजाजत वहीं शुरू होगा कांग्रेस नेताओं का धरना प्रदर्शन, अन्य नेताओं की तरह सचिन पायलट को भी कल लिया जा सकता है हिरासत में, जबकि राहुल गांधी दिल्ली से हवाई मार्ग से पहुंचेंगे लखनऊ, अभी तक राहुल गांधी को भी नहीं मिली है लखीमपुर जाने की इजाजत, ऐसे में माना जा रहा है कि लखनऊ एयरपोर्ट से ही लौटना पड़ सकता है राहुल गांधी को भी वापस,

Read More »
img 20211005 wa0242

राहुल गांधी के साथ लखीमपुर जांएगे पायलट, टोंक दौरा बीच में निरस्त कर दिल्ली के लिए रवाना हुए सचिन: लखीमपुर खीरी में बीजेपी नेता की गाड़ी से कुचलकर और उसके बाद भड़की हिंसा में कुल 9 लोगों की हुई मौत, पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को योगी सरकार ने किया गिरफ्तार, अब कल हिंसा में पीड़ित परिवारों से मिलने लखीमपुर जांएगे राहुल गांधी, पांच कांग्रेसी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी साथ जाएगा राहुल गांधी के, इसीलिए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बुलाया गया दिल्ली, राहुल गांधी के दफ्तर से फोन करके सचिन पायलट को बुलाया गया दिल्ली, टोंक दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हुए, सचिन पायलट, कल लखीमपुर दौरे पर राहुल गांधी के साथ रहेंगे सचिन पायलट, लेकिन क्या योगी सरकार देगी राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत? या भूपेश बघेल की तरह लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक लिया जाएगा राहुल गांधी और अन्य नेताओं को? हालांकि केसी वेणुगोपाल ने योगी सरकार से मांगी है इजाजत, राहुल गांधी के लखीमपुर दौरे के लिए मांगी है इजाजत, लेकिन योगी सरकार शायद ही देगी राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत

Read More »
img 20211005 wa0237

बड़ा अपडेट- लखीमपुर हिंसा और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कल सीतापुर जाएंगे पायलट: लखीमपुर खीरी में बीजेपी नेता की गाड़ी से कुचलकर और उसके बाद भड़की हिंसा में कुल 9 लोगों की हुई मौत, पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को योगी सरकार ने किया गिरफ्तार, अस्थाई जेल बनाकर सीतापुर गेस्ट हाउस में नजरबंद किया गया है प्रियंका गांधी को, वहीं प्रियंका ने भी पीड़ित परिवारों से मिले बिना वापस नहीं जाने की पकड़ी है जिद, देशभर के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने किया लखीमपुर खीरी और सीतापुर के लिए कूच, इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी कल पहुंचेंगे सीतापुर, लखीमपुर हिंसा और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में होने वाले प्रदर्शन में लेंगे भाग, कल सुबह 9:00 बजे यूपी गेट से सीतापुर के लिए रवाना होंगे सचिन पायलट

Read More »
img 20211005 wa0230

पायलट ने कल के सभी कार्यक्रम किए निरस्त, टोंक से जयपुर के लिए हुए रवाना, सियासी गलियारों में चर्चा: दो दिन के दौरे को बीच में ही छोड़ जयपुर के लिए रवाना हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, आज और कल दो दिन प्रशासन शहरों-गांव संग अभियान के तहत पट्टे वितरण का था कार्यक्रम, प्रशासन शहरों-गांवों के संग शिविर में आज लांबा कला और टोंक कृषि ऑडिटोरियम में पायलट ने बांटे पट्टे, टोंक सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, आज रात सर्किट हाउस में ही रुकने का था कार्यक्रम, कल सांखना ग्राम पंचायत के पट्टा वितरण शिविर में होना था पायलट को शामिल, लेकिन अचानक ही कल होने वाले कार्यक्रम को किया निरस्त और सर्किट हाउस से जयपुर के लिए रवाना हुए पायलट, सियासी गलियारों में निकाले जा रहे अपने-अपने हिसाब से जवाब, लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने चला रखा है देशव्यापी अभियान, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और मंत्री पुत्र की गिरफ्तारी की है मांग, तो क्या पायलट जा सकते हैं लखीमपुर खीरी और कांग्रेस के विरोध अभियान का कर सकते हैं नेतृत्व? वहीं कुछ लोग लगा रहे नवरात्र स्थापना पर मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर कयास, लेकिन लखीमपुर कांड के चलते अभी मुश्किल ही है मंत्रिमंडल विस्तार

Read More »
24 08 2021 lalu tejpratap 21956368

तेजप्रताप के आरोपों को खारिज कर बोले लालू- किसी ने नहीं बनाया बंधक, इलाज के लिए रुके हैं दिल्ली में: पुत्र तेज प्रताप यादव के आरोपों को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया खारिज, लालू ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी ने नहीं बनाया है बंधक, बल्कि वो AIIMS के डॉक्टरों के कहने पर रुके हुए हैं दिल्ली में, साथ ही आरजेडी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते लालू ने कहा- ‘वो जेल जाने से नहीं डरें, दबे कुचले को न्याय दिलवाने के लिये करें संघर्ष, गलत करने के वालों के खिलाफ अपनी आवाज करें बुलंद,’ बीते शनिवार पटना में छात्र जनशक्ति परिषद की बैठक में बिना नाम लिये तेज प्रताप यादव ने लगाए थे आरोप, कहा था- ‘आरजेडी में कुछ लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का देख रहे हैं सपना, यहां तक कि मेरे पिताजी को दिल्ली में बनाया हुआ है बंधक, उनको जेल से रिहा हुए महीनों बीत गये हैं लेकिन उनको नहीं आने दिया जा रहा पटना,’ तेज प्रताप के इस बयान ने मीडिया में बटोरी थी खूब सुर्खियां, यहां तक कि खुद तेजस्वी यादव को सामने आ कर इस पर देनी पड़ी थी सफाई

Read More »
किसानों पर लाठीचार्ज क्रूरता की पराकाष्ठा- राठौड़

कृषि कानूनों पर केन्द्र को कोसने वाली कांग्रेस सरकार की शह पर किसानों का दमन है क्रूरता- राठौड़: हनुमानगढ़ में धान की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना- ‘राज्य सरकार ने कृषि कानूनों पर किसानों को बरगलाने का किया काम, अब अपनी जायज मांग उठाने वाले किसानों पर अपना रही दमनकारी नीति’, राठौड़ ने कहा- हनुमानगढ़ में धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की न्यायसंगत मांग करने वाले अन्नदाताओं पर निर्ममता पूर्वक लाठियां बरसाकर कुचली जा रही उनकी आवाज, केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए धान का समर्थन मूल्य 1960 रुपए प्रति क्विंटल किया घोषित, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर नहीं हैं बिल्कुल गंभीर, अन्नदाताओं पर लाठियां बरसाने के बाद अब केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कर रहे इतिश्री, धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने से अन्नदाता मंडियों में धान को औने-पौने दामों में बेचने को हैं मजबूर, राज्य सरकार मध्यप्रदेश, पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर अपने खुद के बजट में धान की खरीदारी करने की क्यों नहीं करती व्यवस्था?, सरकार किसानों को गुमराह करना करे बंद’, राठौड़ ने कहा- ‘कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को कोसने वाली कांग्रेस सरकार की शह पर पुलिस द्वारा किसानों को लाठी भांजना, क्रूरता व अत्याचार की है पराकाष्ठा’, हनुमानगढ़ में धान की खरीद की मांग कर किसानों पर पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

Read More »
प्रियंका की हुई पीड़ितों के परिजनों से बात

लखीमपुर कांड के पीड़ित परिवारों से करवाई गई प्रियंका की फोन पर बात, बोलीं- हम हमेशा हैं आपके साथ: लखीमपुर कांड से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस ने करवाई प्रियंका गांधी की करवाई बात, कांड के पीड़ितों के परिजनों से करवाई फोन पर बात, सीतापुर पुलिस ने स्व. नक्षत्र सिंह, स्व. गुरुविंदर सिंह, स्व. लवप्रीत सिंह व स्व. रमन कश्यप के परिजनों से करवाई बात, प्रियंका ने पीड़ितों को दी सांत्वना और बंधाया ढांढस, साथ ही दिलाया विश्वास की हमसे बन पड़ेगा वो करेंगे आपके लिये, सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट कर दी जानकारी, प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने किया है गिरफ्तार, PAC गेस्ट हाउस में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा गया है प्रियंका को, लखीमपुर जाने की मांग पर अड़ी थी प्रियंका गांधी, इस बीच पुलिस ने करवाई प्रियंका की पीड़ित परिवार से बात, क्या अब प्रियंका वापस लौट सकती हैं लखनऊ, दो दिन से जारी है घमासान

Read More »