Day: September 23, 2021

img 20210923 wa0218

सचिन पायलट ने की विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर की बात: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज शाम की विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात, सीपी जोशी के आवास पर जाकर की मुलाकात, पायलट ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- ‘आज शाम विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी जी से मुलाकत कर प्रदेश से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा,’ गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पायलट की जोशी से मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में शुरू हुई कानाफूसी

Read More »
त्तरप्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका(file photo)

यूपी में कांग्रेस को झटका, पूर्वांचल में बड़ा चेहरा रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने छोड़ा हाथ का साथ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बहुत बड़ा झटका, पूर्वांचल में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, वाराणसी से पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी का बयान- ‘पार्टी के अंदर दिख रही थी कुछ कमियां, जिसे हमने दूर करने का किया प्रयास, लेकिन कांग्रेस के पुराने और वरिष्ठ लोगों का नहीं हो रहा सम्मान, जिसके कारण मैंने लिया है निर्णय’, त्रिपाठी ने कहा- ‘हमारी इच्छा और प्रयास रहेगा कि कांग्रेस हो मजबूत, किसी अन्य पार्टी में जाने से किया इनकार’, त्रिपाठी ने 2022 का विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ने का किया ऐलान, त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने का लगाया आरोप, साथ ही त्रिपाठी ने राहुल गांधी को दिया धन्यवाद, कहा- ‘उन्होंने मुझ जैसे एक कार्यकर्ता को दिया बहुत सम्मान’

Read More »
मैसूर गैंगरेप पर भाजपा नेता की सलाह

मैसूर गैंगरेप पर भाजपा नेता की सलाह- महिलाएं देर तक ना करें काम, अपराधियों का हो बंध्याकरण: मैसूर गैंगरेप जैसे गंभीर विषय पर भाजपा की एमएलसी भारती शेट्टी की अजब-गजब सलाह- ‘महिलाओं को देर शाम तक काम करने की नहीं होनी चाहिए अनुमति, क्योंकि ऐसा करने से वो आ जाती हैं निशाने पर’, एक डिबेट के दौरान भारती ने कहा- ‘पीड़िता को उसके दोस्त से ज्यादा आई थीं चोटें, न्यायिक व्यवस्था भी ऐसे दोषियों के खिलाफ नहीं निपट पाती कड़ाई से, इसलिए एक नये कानून कड़े कानून की है जरुरत, जिसमें ऐसे अपराधियों के बंध्याकरण की हो इजाजत’, भारती शेट्टी की नसीहत पर जनवादी महिला संघ की उपाध्यक्ष के एस विमला ने कहा- ओवरटाइम करने से रोकना या घर से बाहर रहने से रोकना महिलाओं की आजादी पर पाबंदी लगाने जैसा, भारती या कोई अन्य महिला विधायक मध्यरात्रि तक धरने पर बैठी रहती हैं तब उन्हें क्या करना चाहिए?, मैसूर में हुए गैंगरेप के बाद कर्नाटक की सियासत में उबाल है आया

Read More »