



Day: September 23, 2021


योगी के सभास्थल को गंगाजल छिड़क शुद्ध करने पर सपा नेता गिरफ्तार, संभल के कैलादेवी में हुई थी सभा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को संभल के कैलादेवी में हुई जनसभा का मामला, सभास्थल को समाजवादी पार्टी के नेता भावेश यादव की अगुवाई में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, पुलिस ने भावेश यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल, भावेश यादव ने कहा- ‘मुख्यमंत्री योगी के दौरे से कैलादेवी की धरती हो गई थी अशुद्ध, इसलिए गंगाजल की छिड़काव कर किया गया शुद्ध, योगी की जनसभा खत्म होने के बाद समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव भावेश यादव ने अपने समर्थकों के साथ कैलादेवी पहुंच और सभास्थल पर छिड़का था गंगाजल, मुख्यमंत्री पर देवी देवताओं और जातिगत आधार पर लोगों से भेदभाव करने का लगाया गंभीर आरोप, बहजोई थाने में एक शख्स द्वारा दी गई तहरीर पर आईपीसी की धारा 153A, 253A और 505 के तहत भावेश यादव और 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा, भावेश पर आरोप कि मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद सभास्थल को गंगाजल से शुद्ध करने से योगी के प्रशसंकों में है काफी रोष, जिससे शांति भंग होने की है आशंका
23 Sep 2021
Read More »

कोई अब्बाजान तो कोई चचाजान बुलाते हैं, लेकिन मैं हूं अब्बा- ओवैसी का योगी-टिकैत पर करारा हमला: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों में जुबानी जंग हुई तेज, बुधवार को यूपी के संभल दौरे पर रहे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और किसान नेता राकेश टिकैत को लिया आड़े हाथ, योगी आदित्यनाथ के अब्बाजान और राकेश टिकैत के चचाजान वाले बयान पर बोले ओवैसी-‘ कुछ लोग मुझे बुला रहे हैं चचाजान तो कुछ बुला रहे हैं अब्बाजान, लेकिन मैं तो सिर्फ अब्बा हूं, मैं उन लोगों का अब्बा हूं जो गरीब है, कमजोर हैं और यूपी में सताए गए हैं, मैं प्रताड़ित की गई महिलाओं का भाई हूं, और अगर गरीबों, कमजोरो का समर्थन करना मुझे बनता है अब्बा, तो मैं उनका अब्बा हूं’
23 Sep 2021
Read More »

TMC प्रमुख ममता बनर्जी का बड़ा बयान- ‘अगर मैं चुनाव हार गई तो कोई और बन जाएगा मुख्यमंत्री’: भवानीपुर विधानसभा चुनाव जीतना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए है बहुत ही महत्वपूर्ण, विधानसभा उपचुनाव में अब महज 7 दिनों का समय बचा है शेष, इसी कड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान- ‘अगर वह 30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल नहीं करती हैं तो उनकी पार्टी का कोई और व्यक्ति बन जाएगा पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री, मेरी सभी मतदाताओं से है अपील, बारिश होने पर भी अपना वोट जरूर दें, आपका एक-एक वोट है कीमती, अगर मुझे एक भी वोट कम पड़ा तो इसका परिणाम मुझे भुगतना पड़ेगा, आप सभी आत्मसंतुष्ट होकर मत बैठो और ये मत मानो कि मेरी जीत है पक्की, यदि आप मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं तो आपको देना होगा मुझे वोट क्योंकि हर वोट है महत्वपूर्ण’
23 Sep 2021
Read More »




