Day: September 23, 2021

चोरों ने विधायक को भी नहीं बख्शा

चोरों ने विधायक को भी नहीं बख्शा, नटराज होटल के बाहर से कार का शीशा तोड़कर चुराया बैग: जयपुर में चोरों के हौसले बुलंद, चोरों ने जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग को बनाया निशाना, MI रोड पर स्थित होटल नटराज में खाना खाने पहुंचे थे गर्ग, चोरों ने होटल के बाहर से कार का शीशा तोड़कर चुराया बैग, कार में रखे बैग में था लैपटॉप सहित अन्य जरुरी दस्तावेज, खाना खाकर लौटे विधायक जी को तो वारदात का लगा पता, विधायकपुरी थाना पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई, विधायक जी का बैग की किया बरामद, दो खानाबदोश बच्चियों ने चुराया था बैग

Read More »
REET अभ्यर्थियों के लिए गहलोत सरकार बड़ा फैसला

REET को लेकर गहलोत सरकार बड़ा फैसला, रोडवेज के साथ निजी बसों में फ्री सफर कर सकेंगे अभ्यर्थी: 26 सितंबर को राजस्थान में REET परीक्षा का आयोजन, सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, परीक्षार्थियों को बस में सफर करने का नहीं देना पड़ेगा पैसा, रोडवेज के साथ निजी बसों में भी मुफ्त सफर करेंगे अभ्यर्थी, ACS परिवहन अभय कुमार को फैसले को क्रियान्वित करने के दिए निर्देश, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरिवास ने दी इस फैसले की जानकारी, सीएम गहलोत ने कहा- ‘राजनीतिक रैलियों में भी निजी बसों को किया जाता है हायर, वैसे ही REET के लिए भी परिवहन विभाग करे योजना तैयार, लेकिन किसी भी परीक्षार्थी के जेब से नहीं लगना चाहिए पैसा’

Read More »
पायलट ने पूर्व उपजिला प्रमुख नारायण कुलरिया को अर्पित की श्रद्धांजलि

सचिन पायलट ने पूर्व उपजिला प्रमुख नारायण कुलरिया को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस: टोंक विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आज पूर्व उपजिला प्रमुख नारायण कुलरिया को अर्पित की श्रद्धांजलि, पायलट आमेर विधानसभा के ग्राम महेशावास स्थित कुलरिया के निवास पर पहुंच नारायण कुलरिया और उनकी पत्नी मंगली देवी कुलरिया को अर्पित की श्रद्धांजलि, पायलट ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढाढस, इससे पहले महेशावास पहुंचने पर युवा कार्यकर्ताओं ने पायलट का स्वागत किया, रास्ते में भी गोविंदपुरा समेत अन्य गांवों में पायलट का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,

Read More »
छत्तीसगढ़ में बढ़ती कांग्रेस की कलह छत्तीसगढ़ में बढ़ती कांग्रेस की कलह छत्तीसगढ़ में बढ़ती कांग्रेस की कलह(FILE PHOTO)

छत्तीसगढ़ में बढ़ती कांग्रेस की रार! टीएस सिंहदेव समर्थक MLA का बघेल सरकार पर गंभीर आरोप: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी अब खुलकर आई सामने, कांग्रेस के विधायक शैलेष पांडेय ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पांडेय ने भूपेश बघेल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, विधायक पांडेय का आरोप- ‘स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थक होने की वजह से उनके और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस कर रही है कार्रवाई’, बिलासपुर जिला मुख्यालय में स्थित सरकारी अस्पताल में कांग्रेस नेता और अस्पताल के कर्मचारी के बीच हुआ था विवाद, कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज की गई है प्राथमिकी, पुलिस के अनुसार पीड़ित ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है शिकायत, मामला दर्ज होने पर गुस्साई विधायक जी पहुंचे थे थाने, कहा- ‘कोरोना काल में लॉकडाउन के समय गरीबों को राशन बांटने पर भी मेरे खिलाफ दर्ज की गई थी प्राथमिकी’

Read More »
पंजाब कांग्रेस का सस्पेंस बरकरार

पंजाब कांग्रेस का सस्पेंस बरकरार, नाराज सुनील जाखड़ को अपनी फ्लाइट में दिल्ली लाए राहुल-प्रियंका: चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के बावजूद पंजाब कांग्रेस को लेकर सस्पेंस बरकरार! नाराज चल रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से की मुलाकात, इतना ही नहीं जाखड़ राहुल-प्रियंका के साथ ही विमान से आए हैं दिल्ली, पंजाब में राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी नाराजगी जाहिर करने वाले जाखड़ के अचानक राहुल और प्रियंका से मिलने के बाद फिर से अटकलें हो गई हैं तेज, कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद भावी मुख्यमंत्रियों की सूची में सबसे आगे थे जाखड़, लेकिन एनवक्त पर बाजी मारी चरणजीत सिंह चन्नी ने, जाखड़ ने अपनी नाराजगी का इजहार किया था प्रभारी रावत के सिद्धू के नेतृत्व वाले बयान पर, माना जा रहा है कि जाखड़ को शांत कराने के लिए लाया गया है दिल्ली, ताकि जाखड़ की बयानबाजी से पार्टी को न हो नुकसान, इसके अलावा जल्दी ही जाखड़ को मिल सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी, चुनावी कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जाखड़ के नाम पर पहले से ही चल रहा है विचार

Read More »
REET की तैयारियों की समीक्षा बैठक ले रहे सीएम गहलो

REET की तैयारियों की समीक्षा बैठक ले रहे सीएम गहलोत, प्रदेश का टॉप प्रशासनिक अमला जुड़ा VC में: REET परीक्षा को लेकर गहलोत सरकार गंभीर, सीएम अशोक गहलोत ने बुलाई समीक्षा बैठक, सीएमआर में सीएम गहलोत की अध्यक्षता में हो रही बैठक, शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, परिवहन मंत्री सहित अन्य मंत्री बैठक में मौजूद, REET परीक्षा की तैयारियों की हो रही है समीक्षा, बैठक में CS, DGP, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, शिक्षा विभाग के प्रमुख अधिकारीगण, समस्त संभागीय आयुक्त, IG, पुलिस कमिश्नर DM और SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े, 26 सितंबर को होगी प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा, 16 लाख अभ्यर्थियों के इस परीक्षा में बैठने की संभावना, रीट के सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार ने की विशेष तैयारियां, राज्य सरकार ने जारी ही है अपील, पेपर के संबंध में किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत दी जाए पुलिस को, रीट को लेकर षडयंत्र कर पेपरलीक जैसी अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Read More »
पैगासस जासूसी मामले की होगी जांच

पैगासस जासूसी मामले की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट बनाएगा जांच कमेटी, अगले हफ्ते जारी होंगे आदेश: पैगासस मामले में बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पैगासस मामले में सुनवाई, पैगासस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट बनाएगा कमेटी, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते जारी करेगा आदेश, सुप्रीम कोर्ट तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी का करेगा गठन, इजराइल की कंपनी पैगासस स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर द्वारा देश के नामचीन लोगों की जासूसी का लगा है आरोप, इसको लेकर केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर ज्यादा जानकारी देने से किया है इनकार, अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए बनाई कमेटी, इस मामले को लेकर विपक्ष रहा है केन्द्र सरकार पर हमलावर, संसद का मानसून सत्र चढ़ गया था इस मामले को लेकर, विपक्ष ने मामले की जांच की मांग को लेकर किया था जमकर हंगामा

Read More »
img 20210923 wa0127

गहलोत सरकार की संवेदनहीनता के चलते द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट हुआ अव्यवस्था का शिकार- मैडम राजे: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की अनदेखी को लेकर साधा निशाना, ट्वीट कर कहा- द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट ना सिर्फ हमारी बीजेपी सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, बल्कि जयपुर के लाखों लोगों की उम्मीदें भी थी, जिसके लिए हमने एक संकल्प लिया तथा, 1400 करोड़ रु की लागत से एक गंदे नाले को सुंदर एवं स्वच्छ नदी के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में हम बढ़े आगे, इसका कार्य पूरा होते ही करीब 47 किमी लम्बे द्रव्यवती रिवर फ्रंट के रूप में एक नये, खूबसूरत एवं स्वच्छ जयपुर की छवि निखर कर आई थी हम सबके सामने, लेकिन राज्य सरकार की संवेदनहीनता व लापरवाही के चलते द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट भी अब हो गया है अव्यवस्था का शिकार, मेरा राज्य सरकार से आग्रह है कि द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को राजनीतिक चश्मे से देखने की बजाय देखें जनहित के नजरिए से, ताकि यह प्रोजेक्ट पर्यटन स्थल के रूप में देश और दुनिया में बन सके एक उदाहरण, तथा जयपुर की सुंदरता में लगा सके चार चांद

Read More »