



Day: August 5, 2021




राजस्थान बीजेपी का दिल्ली में ‘महामंथन’, नड्डा की क्लास में पहुंचे प्रदेश के सभी सांसद और पदाधिकारी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में राजस्थान के सांसदों की बैठक, राजस्थान इकाई की कोर कमेटी के सदस्यों को भी बुलाया गया बैठक में, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव बीएस संतोष, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद और प्रदेश पदाधिकारी बैठक में मौजूद, बैठक के बाद होगा डिनर, सूत्रों की माने तो सांसदों के साथ पार्टी से संबंधित मुद्दों और गहलोत सरकार को घेरने की बनाई जाएगी रणनीति, राजस्थान में बीजेपी के ओवरऑल कामकाज की होगी समीक्षा, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के आउटरीच कार्यक्रम की स्थिति और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की बयानबाजी, राजे समर्थकों की बयानबाजी और रोहिताश्व शर्मा के निलंबन का गर्मा सकता है मुद्दा
5 Aug 2021
Read More »



सोशल मीडिया पर रेप पीड़िता के परिजनों के साथ फोटो लगाना पड़ा भारी, राहुल गांधी के खिलाफ जयपुर में परिवाद: दिल्ली के नांगल गांव में रेप की शिकार हुई 9 साल की दलित बच्ची के परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर लगाने का मामला गर्माया, जयपुर में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने अशोक नगर थाना में दर्ज करवाया परिवाद गोठवाल समर्थक अंबेडकर सर्किल से पैदल मार्च करते हुए पहुंचे अशोक नगर थाने, यहां थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने जब परिवाद लेने से किया इनकार तो गोठवाल और भाजपा कार्यकर्ता बैठ गए धरने पर, काफी जद्दोजहद के बाद थानाधिकारी ने राहुल गांधी के खिलाफ लिया परिवाद, राहुल गांधी ने दिल्ली के नांगल गांव में रेप की शिकार हुई 9 साल की दलित बच्ची के परिवार के साथ 4 अगस्त को की थी मुलाकात, मुलाकात की फोटो अपने टि्वटर अकाउंट पर की थी शेयर, परिवाद पर राजस्थान भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल का बयान- ‘कांग्रेस बात-बात पर लोकतंत्र और संविधान की देती है दुहाई, कांग्रेस के आला नेता राहुल गांधी ने बनाया कानून का मखौल, पीड़िता और उसके परिवार के कानूनी अधिकारों का किया हनन’
5 Aug 2021
Read More »

‘गांव की सरकार’ चुनने का मौका, 6 जिलों में पंचायत राज चुनाव की घोषणा: पंचायती राज चुनाव को लेकर बड़ी खबर, प्रदेश के 12 से 6 जिलों में पंचायती राज चुनाव की घोषणा, तीन चरणों में होगा मतदान, 26, 29 अगस्त और 1 सितंबर को होंगे चुनाव, 4 सितंबर को आएंगे चुनाव परिणाम, दूसरे दिन होगा उप सरपंच के चुनाव, भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिले में पंचायत राज चुनाव की घोषणा, इन जिलों आदर्श आचार संहिता लागू, राज्य निर्वाचन विभाग ने जारी किए आदेश, बाकि जिलों के दावेदारों को करना होगा इंतजार, इससे पहले 21 जिलों में करवाए जा चुके हैं चुनाव
5 Aug 2021
Read More »


पैगासस जासूसी कांड में पायलट का मोदी सरकार पर जोरदार हमला, कहा- ‘देशवासियों की निजता पर प्रहार कर रही सरकार’: दिल्ली में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया संसद का घेराव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट का बयान- ‘अन्नदाता के अधिकार व युवाओं के रोजगार पर कुदृष्टि डालने के बाद केंद्र सरकार देशवासियों की निजता पर प्रहार कर हमारे नागरिकों के अधिकारों का कर रही है हनन, आज किसान और नौजवान के साथ देश का हर इंसान अपने अधिकारों के प्रति है सजग, देश का नौजवान बुलंद आवाज के साथ कर रहा है भाजपा से सवाल’, पैगासस जासूसी कांड, किसान आंदोलन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने किया है प्रदर्शन, पैगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष के निशाने पर है मोदी सरकार, संसद में लगातार गतिरोध है बना हुआ, इस बीच आज यूथ कांग्रेस ने किया संसद का घेराव
5 Aug 2021
Read More »


