



Day: August 5, 2021



दिल्ली में राजस्थान बीजेपी की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा देंगे-‘एकता और जीत का मंत्र, साथ ही लेंगे सांसदों की क्लास’: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में लेंगे राजस्थान भाजपा के सांसदों की क्लास, बैठक में सांसदों के कामकाज का नड्डा लेंगे हिसाब-किताब, सांसदों द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का किया गया कितना प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ मिला या नहीं, इस पर भी ली जायेगी हर सांसद से रिपोर्ट, सांसदों की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां रहेंगे मौजूद, साथ ही राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जी एवं राजस्थान से राष्ट्रीय पदाधिकारी भी बैठक में रहेंगे मौजूद, प्रदेश बीजेपी में जारी खींचतान के बीच आज हो रही है अहम बैठक, साथ ही आने वाले चुनावों को लेकर भी किया जाएगा मंथन
5 Aug 2021
Read More »

पैगासस मामले पर बोले रविशंकर- ‘सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, कांग्रेस का रवैया गैर जिम्मेदाराना’: पैगासस जासूसी मामले को लेकर केन्द्र सरकार और विपक्ष में रार, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद की प्रेसवार्ता, कहा- ‘सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, कांग्रेस का रवैया गैर जिम्मेदार, संसद का सम्मान नहीं करती कांग्रेस, संसद ना चलते देना कांग्रेस का एजेंडा, सत्र से पहले उठाया गया पैगासस मुद्दा, पैगासस जासूसी के कोई सबूत नहीं, हम विपक्ष में थे तो चर्चा करते थे’, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि- ‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा’, पैगासस जासूसी मामले में केन्द्र सरकार पर हमलावर है विपक्ष, संसद में विपक्ष लगातार कर रहा है हंगामा, लगातार विपक्ष कर रहा है मामले की करवाई जाए जांच और संसद में हो चर्चा
5 Aug 2021
Read More »

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, तो मौतों के आंकड़ों में भी वृद्धि जारी, शुरू हुई तीसरी लहर!: देश भर में कोरोना की दूसरी लहर के धीमी पड़ने के बाद एक दम से कोरोना के नए आंकड़ों में हो रहा है इजाफा, कोरोना के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन देखी गई वृद्धि, कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, क्या शुरू हो चुकी है कोरोना की तीसरी लहर? स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42,982 नए मामले आए सामने जिसके बाद देश में सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 4,11,076 के पार, तो वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 533 लोगों की कोरोना से हुई मौत, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4,26,290 के पार, वहीं 41,726 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर
5 Aug 2021
Read More »


मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर शुभ संकेत, फिर बोले डोटासरा- जो मांगना है मांग लो, कब क्या हो जाए पता नहीं: राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर टकटकी लगाए बैठे विधायकों को डोटासरा ने दिए शुभ संकेत, मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर एक बार फिर डोटासरा ने दिया बड़ा संकेत, गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- जो मांगना है मांग लो, कब क्या हो जाए पता नहीं’, बुधवार को सीकर के पिपराली क्षेत्र के नाडी दुर्गापुरा स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में बोले डोटासरा, डोटासरा ने कहा- ‘समय बदलता रहता है, अब सीकर विधायक पारीक को ही देख लो, पहले इनके पास कितने विभाग थे,’ मंत्री के भाषण से पहले ग्रामीणों द्वारा स्कूल में नए कक्षा भवन, खेल मैदान सहित की जा रही थीं अन्य मांगें, वहीं मीडिया द्वारा मंत्रिमंडल फेरबदल के सवाल को टाल गए डोटासरा, शिक्षा मंत्री डोटासरा ने पहले भी दिए थे मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत, पिछले दिनों अजमेर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में मंत्री डोटासरा और निदेशक के बीच बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल, जिसमें भी मंत्री ने यही कहा था- ,जो करवाना है करवा लो, मैं दो-चार दिन का मेहमान हूं’, अब एक बार फिर मंत्रिमंडल पुनर्गठन की बाट जो रहे विधायकों को गोविंद सिंह डोटासरा ने दिए शुभ संकेत
5 Aug 2021
Read More »



