



Day: August 5, 2021


यूपी के चुनावी ‘अखाड़े’ में मुस्लिम लीग-औवेसी आ सकते हैं साथ, पार्टी ने 103 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, यूपी में मुस्लिम लीग 103 सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार, चुनाव के सिलसिले में मुरादाबाद में पार्टी की प्रदेश कार्यकारणी की हुई एक अहम मीटिंग, पार्टी का फोकस उन सीटों पर होगा जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है ज्यादा, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मौलाना कौसर हयात खान और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नजमुल हसन का बयान- ‘हमारी कई राजनितिक दलों से गठबंधन की चल रही है बात’, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ चुनाव लड़ने के दिए संकेत, मुस्लिम लीग पहले भी एआईएमआईएम के साथ मिलकर यूपी में लड़ चुकी है चुनाव, ऐसे में एक बार फिर दोनों पार्टियों के बीच हो सकता है गठबंधन, न मुस्लिम लीग के नेताओं ने कांग्रेस और सपा पर सत्ता में रहकर मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप, अगल साल के होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए औवेसी की एआईएमआईएम ने 100, पीस पार्टी ने 250 और मुस्लिम लीग ने 103 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के किया है ऐलान, मुस्लिम वोटरों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही सपा की बढ़ सकती है मुश्किलें
5 Aug 2021
Read More »


हनुमान बेनीवाल ने की भूपेंद्र यादव से मुलाकात, निर्माणाधीन अम्बुजा सीमेंट प्लांट के खिलाफ कार्रवाई करने की उठाई मांग: नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, इस दौरान बेनीवाल ने मुंडवा में निर्माणाधीन अम्बुजा सीमेंट प्लांट कम्पनी द्वारा गलत तथ्यों को प्रस्तुत करके ली गई EC की जांच करवाकर निरस्त करने व कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने की उठाई मांग, बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री यादव से चर्चा में कहा- ‘उक्त कंपनी ने क्षेत्र के तालाब, खेती की स्थिति, जीव-जंतुओं सहित कई महत्पूर्ण तथ्यों को गलत रूप से प्रस्तुत करके व प्लांट की शहर से दूरी को गलत दर्शा कर ली पर्यावरण अनापत्ति! इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा
5 Aug 2021
Read More »

पीएम मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले- ‘देश के युवा खेल में कर रहे गोल पर गोल, कुछ लोग राजनीति में कर रहे सेल्फ गोल’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के लाभार्थियों से की बात, पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया लोगों से संवाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से इस कार्यक्रम में लिया भाग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना- ‘जब देश कर रहा है कीर्तिमान हासिल, तब विपक्ष संसद को कर रहा है ठप, नए भारत में आगे बढ़ने का मार्ग परिवार नहीं परिश्रम से होगा तय’, पीएम मोदी ने कहा- ‘पांच अगस्त को याद रखेगा देश, विपक्ष कर रहा सेल्फ गोल’, पीएम मोदी बोले- ‘देश के युवा कर रहे हैं खेल में गोल पर गोल, लेकिन कुछ लोग राजनीति में करने में लगे हैं सेल्फ गोल, देश की संसद में विपक्ष लगातार कर रहा है हंगामा, ये है देश की जनभावनाओं का अपमान, विपक्ष सिर्फ देशहित के काम को रोकने की कर रहा है कोशिश, देश की जनता इसे कभी भूलेगी नहीं’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- ‘कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में दिया है अनाज, उत्तर प्रदेश कोरोना काल में सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला और सबसे अधिक वैक्सीनेशन करने वाला बना राज्य’, योगी आदित्यनाथ ने कहा- ‘पिछले साल इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का किया था भूमि पूजन, आज मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से बढ़ रहा है आगे’
5 Aug 2021
Read More »

राम मंदिर भूमि पूजन को हुआ एक साल, सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर निर्माण कार्यो का लिया जायजा: राम मंदिर भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पहुंचे अयोध्या, अपने तय कार्यक्रम से 45 मिनट पहले अयोध्या पहुंच यात्री निवास पर अफसरों से की चर्चा, जिसके बाद योगी पहुंचे रामजन्मभूमि परिसर, जहां उन्होंने की सबसे पहले राम मंदिर मॉडल की पूजा, भूमि पूजन के 1 साल पूरा होने पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भी योगी ने लिया भाग, साथ ही राम मंदिर के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, बीते साल 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए किया था भूमि पूजन
5 Aug 2021
Read More »

साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश ने किया 400 सीटें जीतने का दावा, बोले- बीजेपी के लिए ‘मेनिफेस्टो’ नहीं बल्कि ‘मनीफेस्टो’: योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लखनऊ में साइकिल यात्रा, अखिलेश ने यूपी की 400 सीटें जीतने का किया दावा, प्रेसवार्ता में बोले अखिलेश- ‘उत्तर प्रदेश की जनता की सत्तारूढ़ बीजेपी से नाराजगी को देखकर लगता है कि सपा विधानसभा चुनाव में जीतेंगी 400 सीट, योगी सरकार हर मुद्दे पर है नाकाम, अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के पास प्रत्याशी पड़ जाएंगे कम, प्रत्याशी नहीं मांगेंगे भाजपा का टिकट, चुनावी वादे पूरा करने में नाकाम रही है बीजेपी सरकार, भाजपा ने अभी तक देखा भी नहीं है अपना घोषणापत्र’, सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा- ‘भाजपा के लोग ‘मेनिफेस्टो’ नहीं बल्कि बनाते हैं ‘मनीफेस्टो’, बीजेपी के लिए राजनीति है एक बिजनेस, भाजपा उत्तरप्रदेश की जनता को दे रही है धोखा’, अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने में पूरी तरह से विफल होने का लगाया आरोप, सपा चीफ अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को कुपोषण के मामले में, गंगा में शव बहाने, लाशों पर से कफन उतारने, कोविड-19 महामारी के दौरान दवाओं की कालाबाजारी करने और पंचायत चुनाव में ड्यूटी कराकर शिक्षकों की बलि देने का लगाया आरोप, अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा में उमड़े सपा कार्यकर्ता, अखिलेश यादव ने स्व. जनेश्वर मिश्र जी की जयंती कार्यकर्ताओं को दी बधाई
5 Aug 2021
Read More »

राहुल गांधी ने संभाली यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की कमान, बोले- ‘मोदी सरकार ने करोड़ों युवाओं का छीना रोजगार’: दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई, जासूसी कांड को लेकर प्रदर्शन, इस प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला, राहुल गांधी का बयान- ‘देश में सबसे बड़ा मुद्दा है रोजगार का, लेकिन पीएम मोदी रोजगार के मुद्दे पर नहीं बोलते हैं कुछ भी, पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार दिए जाने का किया था वादा, उल्टा लाखों करोड़ों युवाओं से छीना गया उनका रोजगार’, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ‘नरेंद्र मोदी का काम हिन्दुस्तान की सच्चाई को दबाने है उनका काम, हिन्दुस्तान के दो-तीन उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार, क्या हिन्दुस्तान की सरकार करती है रोजगार की बात? क्या हिन्दुस्तान की सरकार करती है किसानों की बात?, अभी दिल्ली में छोटी सी बच्ची का हुआ बलात्कार, फिर की गई उसकी हत्या, लेकिन क्या ये खबर आपने कहीं देखी मीडिया में, इनका लक्ष्य है हिन्दुस्तान के युवा की आवाज को दबाने का, क्योंकि ये जानते है कि जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी की शुरू उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हो जाएगी खत्म’, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किया है जोरदार प्रदर्शन, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं की हुई झड़प
5 Aug 2021
Read More »

पैगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई ‘सुप्रीम’ सुनवाई, अदालत ने मांगा याचिकाकर्ताओं से जासूसी का ‘सबूत’: पैगासस जासूसी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, चीफ जस्टिस एनवी रमना और जस्टिस सूर्य कांत की बेंच के सामने हुई सुनवाई, पैगासस जासूसी मामले को कोर्ट ने बताया ‘गंभीर’, साथ ही याचिकाकर्ताओं से जासूसी को लेकर मांगे सबूत, तो वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सबूत होने से किया साफ़ मना, जिसके बाद याचिकाकर्ताओं से कोर्ट ने पूछा सवाल- ‘आखिर क्यों अदालत इस मसले पर दे जांच के आदेश, आपकी याचिका में अखबार की कतरन के अलावा कुछ नहीं’, इस पर याचिकाकर्ता के वकील सिब्बल ने कहा- ‘सरकार पैगासस के जरिये कर रही है लोगों की निजता पर हमला’, अब 10 जुलाई को होगी पैगासस मामले पर सुनवाई, दूसरी तरफ पैगासस जासूसी कांड को विपक्ष के निशाने पर है मोदी सरकार, संसद में लगातार विपक्ष कर रहा है हंगामा, मामले की जांच और सरकार से संसद में चर्चा की कर रहा है मांग
5 Aug 2021
Read More »

मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ के काउंटडाउन के बीच पायलट के घर मेले-सा माहौल, आवास पर कार्यकर्ताओं और आम जनता से की मुलाकात: राजस्थान में मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ का शुरू हुआ काउंटडाउन, मुलाकातों और महामंथनों के दौर के बीच कभी भी आ सकती है गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन की तारीख, इस पूरी कवायद के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट लगातार कर रहे जनसंपर्क, पायलट ने आवास पर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और आमजन से की मुलाकात, पायलट ने सुनी आमजन की समस्याएं और निराकरण के मौके पर ही दिए निर्देश, राजस्थान के दूर-दराज के जिलों से कार्यकर्ता और आमजन पहुंच रहे हैं पायलट के आवास, लगभग हर रोज पायलट के घर के बाहर मेले जैसा रहता माहौल, सिविल लाइंस में जहां सुनसान रहती हैं सड़कें पायलट के आवास पर जोरदार जमघट, कई सामाजिक संगठनों की ओर से किया गया पायलट का स्वागत, पायलट से मिलने वालों में युवाओं की तादाद ज्यादा, युवा कार्यकर्ताओं में पायलट के साथ सेल्फी लेने का ‘क्रेज”
5 Aug 2021
Read More »


